Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

शाकाहारी डाइट में शामिल करें प्रोटीन से भरपूर ये फूड्स, जानें 100 ग्राम में कितना होता है Protein

अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को प्रोटीन से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए लेख में जानें शाकाहारी डाइट में प्रोटीन से भरपूर कौन से फूड्स हैं? आइए लेख में जानें - 

Vegetarian Foods With 100g Protein Per Serving In Hindi: अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करने और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि कौन से शाकाहारी फूड्स में प्रति 100 ग्राम कितना प्रोटीन होता है और प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए कौन सा फूड ज्यादा फायदेमंद होता है? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें शाकाहारी डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स को शामिल करना फायदेमंद होता है, जानें कौन से फूड में 100 ग्राम में कितना Protein होता है?

वेजिटेरियन डाइट में प्रोटीन रिच फूड्स - Protein Rich Foods In A Vegetarian Diet In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, बहुत से वेजिटेरियन फूड्स में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है, जिनका सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने, मांसपेशियों को मजबूती देने और इसकी कमी के कारण होने वाली अन्य समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

दाल खाएं

दाल को प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए अलग-अलग तरीके की दालों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही यह फाइबर से भी भरपूर होता है। 100 ग्राम पकी दाल में 7-9 ग्राम प्रोटीन होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन को बेहतर रखने और प्रोटीन की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए दाल को खिचड़ी, सूप और दाल को पकाकर खाया जा सकता है। प्रोटीन की कमी में उड़द दाल और मूंग दाल का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें- दूध या दही: किससे मिलेगा ज्यादा प्रोटीन और कैल्शियम? सर्दी में किसका सेवन है ज्यादा फायदेमंद

सोयाबीन या सोया प्रोडक्ट खाएं

वेजिटेरियन फूड्स में से एक सोयाबीन या सोया प्रोडक्ट्स का सेवन करना भी प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसको डाइट में शामिल करने से मांसपेशियों को रिपेयर करने, शरीर की कमजोरी और थकान को दूर करने में मदद मिलती है। बता दें, 100 ग्राम सोयाबीन में 8-10 ग्राम प्रोटीन होता है। वहीं, 100 ग्राम टोफू में 8-10 ग्राम और 1 कप सोया मिल्क में 7 ग्राम प्रोटीन होता है।

vegetarian foods with 100g protein per serving in hindi 01 (5)

ग्रीक योगर्ट खाएं

प्रोटीन के लिए ग्रीक योगर्ट का सेवन करना भी फायदेमंद होता है, साथ ही, इसमें प्रोबायोटिक्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने और पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। 100 ग्राम ग्रीक योगर्ट में 10 ग्राम प्रोटीन होता है। ये स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ग्रीक योगर्ट में ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को डालकर खाने से इनसे मिलने वाले प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है।

चना खाएं

काबूली चना या काला चना को प्रोटीन सोर्स माना जाता है। प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए चने का सेवन करना फायदेमंद होता है। 100 ग्राम पके हुए चने में 8-10 ग्राम प्रोटीन होता है। ऐसे में इनको सब्जी, चाट या हम्मस के रूप में किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: प्रोटीन पाउडर की जगह इन 9 प्‍लांट-बेस्‍ड प्रोटीन चीजों का करें सेवन, मसल्स-एनर्जी दोनों बढ़ेंगी

राजमा खाएं

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए राजमा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इनका सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने, शरीर को एनर्जी देने और मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद मिलती है। 100 ग्राम पके हुए राजमा में 8.5 ग्राम राजमा होता है। इनको सब्जी या कबाब के रूप में खाया जा सकता है।

पनीर खाएं

पनीर को भी प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। ऐसे में इसको डाइट में शामिल करने से प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। बता दें, 100 ग्राम पनीर में 18-20 ग्राम तक प्रोटीन होता है। इसके अलावा, इससे पाचन को दुरुस्त करने में भी मदद मिलती है। इसके लिए पनीर को सब्जी, सलाद और करी के रूप में खाया जा सकता है।

निष्कर्ष

वेजिटेरियन डाइट में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए दाल, सोयाबीन, सोया प्रोडक्ट्स, राजमा, चने, ग्रीक योगर्ट और पनीर को खाएं। इसके अलावा, प्रोटीन की कमी के कारण अधिक परेशानी महसूस होने पर प्रोटीन युक्त डाइट लें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से बचा जा सके।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • सबसे ज्यादा प्रोटीन कौन से फूड में होता है?

    प्रोटीन से भरपूर पनीर, छोले, राजमा, नट्स, सीड्स, सोया उत्पाद, दही, अंडे, मछली और चिकन जैसे प्रोटीन से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। इनसे मांसपेशियों को मजबूती देने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है।
  • कैसे पता करें कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है?

    शरीर में प्रोटीन की कमी होने के कारण लोगों को शरीर में थकान होने, कमजोरी होने, बालों के झड़ने, नाखूनों के कमजोर होने, सूजन आने, मूड में बदलाव होने, स्किन से जुड़ी समस्याएं होने, मांसपेशियों के कमजोर होने, जोड़ों में दर्द कम होने, बार-बार बीमार पड़ने और स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
  • प्रोटीन की कमी से होने वाले दो रोग कौन से हैं?

    प्रोटीन की कमी के कारण लोगों को क्वाशिओरकोर (Kwashiorkor) और मरास्मस (Marasmus) जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इनके कारण मांसपेशियों के कमजोर होने और सूजन आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इनसे राहत के लिए डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाएं। 

Read Next

सर्दियों में गैस, कब्ज और अपच से परेशान हैं? मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए नाश्ते में खाएं ये चीजें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 19, 2026 15:14 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 19, 2026 15:14 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 19, 2026 15:14 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content