Sat Oct 24, 2026 | 07:32 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

वर्किंग वुमन के लिए कम मेहनत में तैयार होने वाले 5 हाई प्रोटीन स्नैक्स

वर्किंग महिलाएं अक्सर असंतुलित आहार के कारण थकान और कमजोरी महसूस करती हैं। ऐसी महिलाएं अपनी डाइट में भुने चने और उबले अंडे जैसे कई हाई प्रोटीन स्नैक्स को शामिल कर सकती हैं।
वर्किंग वुमन के लिए कम मेहनत में तैयार होने वाले 5 हाई प्रोटीन स्नैक्सवर्किंग वुमन के लिए कम मेहनत में तैयार होने वाले 5 हाई प्रोटीन स्नैक्स

आज के समय में ज्यादातर महिलाएं ऑफिस और घर के कामों को बैलेंस रखने में व्यस्त रहती हैं। घर और ऑफिस की भागदौड़ के कारण महिलाएं अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती हैं और काम में बिजी रहने पर जो फूड सामने होता है, पेट भरने के लिए खा लेती हैं। इसके कारण उनको मांसपेशियों के कमजोर होने, हर टाइम थकान रहने और कमजोरी महसूस होने जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में महिलाओं को अक्सर प्रोटीन इनटेक पूरा करने की सलाह दी जाती है, लेकिन कैसे करें यह सवाल अक्सर महिलाओं के मन में रहता है? इस बारे में Bengaluru के Aster CMI Hospital की Clinical Nutrition & Dietetics की Head of Services Ms. Edwina Raj बताती हैं, प्रोटीन इनटेक को पूरा करने के लिए कुछ हेल्दी और हाई प्रोटीन वाले स्नैक्स को लिया जा सकता है, जिनके लिए ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं होती है।

महिलाओं के लिए 5 आसान हाई प्रोटीन स्नैक्स

क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज के अनुसार, शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए प्रोटीन इनटेक बेहतर होना जरूरी है। इसके लिए भुने चने, ग्रीक योगर्ट, नट्स, उबले अंडे, पनीर और होल-ग्रेन टोस्ट पीनट या नट बटर जैसे हाई प्रोटीन स्नैक्स अच्छे ऑप्शन हैं, जिन्हें ऑफिस जाने वाली महिलाएं बिना ज्यादा तैयारी के आसानी से खाने के बीच के गैप में ले सकती हैं।

1. भुने हुए चने

भुने हुए चने एक सस्ता और हेल्दी स्नैक है, जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसकी थोड़ी सी मात्रा नाश्ते और लंच के बीच की भूख को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। इसे आसानी से एक छोटे डिब्बे में ले जाया जा सकता है और बिना पकाए या बिना फ्रिज में रखे अपनी डेस्क पर खाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: एक बार में ज्‍यादा प्रोटीन या दिनभर में बांटकर खाना बेहतर है? न्‍यूट्रि‍शन‍िस्‍ट से जानें सही तरीका

easy high protein snacks for office going women Maineasy high protein snacks for office going women Main

2. नट्स के साथ ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। इसको एक्स्ट्रा प्रोटीन और हेल्दी फैट के लिए कुछ बादाम, अखरोट या सीड्स के साथ लिया जा सकता है। ध्यान रहे, इसके लिए बिना चीनी वाला या कम चीनी वाला योगर्ट चुनें और अगर आप थोड़ी नेचुरल मिठास चाहती हैं तो इसमें ताजे फलों को भी मिला सकती हैं।

3. उबले अंडे

अंडे प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। ऐसे में जो महिलाएं अंडे खाती हैं, उनके लिए दो उबले अंडे एक आसान प्रोटीन-युक्त स्नैक हैं, जिन्हें पहले से तैयार करके काम पर ले जाया जा सकता है। अंडे विटामिन B12 और कोलीन जैसे पोषक तत्व भी देते हैं, जिससे वे कई पैक्ड स्नैक्स की तुलना में पेट भरने वाले ऑप्शन बन जाते हैं।

साल 2021 में Nutrition and Health Journal में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, रोजाना अंडे की सफेदी (एग व्हाइट) से मिलने वाला प्रोटीन शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाता है और बुजुर्गों में शारीरिक ताकत को बनाए रखने में मदद करता है।

4. पनीर खाएं

पनीर का एक छोटा टुकड़ा प्रोटीन और फैट का अच्छा कॉम्बिनेशन दे सकता है और इसे एक दिन पहले ही रात को तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आप सादे पनीर के टुकड़े खा सकती हैं या स्वाद के लिए इसमें काली मिर्च, जीरा पाउडर या थोड़ा चाट मसाला जैसे मसाले मिला सकती हैं।

5. होल-ग्रेन टोस्ट के साथ पीनट बटर या नट बटर

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए होल-ग्रेन टोस्ट के साथ पीनट बटर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। पीनट बटर या किसी अन्य नट बटर के साथ होल-ग्रेन टोस्ट की एक स्लाइस जल्दी तैयार हो जाती है, जो प्रोटीन, हेल्दी फैट और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स है। ध्यान रहे, इसके लिए कम चीनी वाला नट बटर चुनें और इसको बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से बचें क्योंकि नट बटर में कैलोरी ज्यादा होती है।

इसे भी पढ़ें: उम्र के साथ कैसे बदलती जाती है शरीर के प्रोटीन उपयोग करने की क्षमता? समझें इसके पीछे का विज्ञान

महिलाओं के लिए प्रोटीन क्यों है जरूरी?

न्यूट्रिशनिस्ट एडविना के अनुसार, ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए सबसे अच्छा स्नैक वह है जिसे ले जाना आसान हो, पेट भरा रखे और आपकी कुल डाइट में फिट बैठे। प्रोटीन-युक्त स्नैक नाश्ते, लंच और डिनर के बीच के लंबे गैप के दौरान फायदेमंद हो सकते हैं, क्योंकि प्रोटीन आमतौर पर पेट को भरने और मांसपेशियों को मजबूत रखने में मदद करता है।

सही तरीके से खाएं प्रोटीन रिच फूड्स

न्यूट्रिशनिस्ट एडविना का कहना है, सिर्फ पैक्ड प्रोटीन बार या प्रोसेस्ड स्नैक्स पर निर्भर रहने के बजाय प्रोटीन को फलों, सब्जियों या साबुत अनाज जैसे फाइबर-युक्त फूड्स के साथ मिलाकर खाना फायदेमंद है।

इसके साथ-साथ मात्रा का ध्यान रखना भी जरूरी है, क्योंकि हेल्दी फूड्स को ज्यादा मात्रा में खाने से ये काफी कैलोरी बढ़ा सकते हैं। काम पर निकलने से पहले एक या दो स्नैक्स की प्लानिंग करने से अचानक भूख लगने पर बिस्कुट, चिप्स या मीठी चीजें खाने की इच्छा को भी कम किया जा सकता है।

सावधानियां

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए प्रोटीन युक्त फूड्स को खाना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन ध्यान रहे, किसी भी फूड से एलर्जी या किसी मेडिकल कंडीशन में इसका सेवन करने से बचें और डॉक्टर की सलाह के बिना इनको न खाएं।

निष्कर्ष

ऑफिस जाने वाली महिलाएं शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में उबले अंडे, भुने चने, नट्स या फलों के साथ ग्रीक योगर्ट, पनीर और होल-ग्रेन टोस्ट के साथ पीनट बटर या नट बटर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसको तैयार करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है, लेकिन इन स्नैक्स का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। ध्यान रहे, किसी भी मेडिकल कंडीशन में इसका सेवन करने से बचें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • कैसे पता करें कि शरीर में प्रोटीन की कमी है?

    शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर थकान, कमजोरी, बालों के कमजोर होने, स्किन से जुड़ी समस्या, घाव के धीरे-धीरे भरने, बार-बार बीमार पड़ने, मांसपेशियों के कमजोर होने, दर्द होने और एडिमा की समस्या हो सकती है।
  • प्रोटीन की कमी क्यों होती है?

    डाइट में प्रोटीन युक्त फूड्स को न खाने, खराब पाचन, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग और एक्सरसाइज के दौरान प्रोटीन की ज्यादा जरूरत, किडनी या लिवर की समस्या के कारण लोगों को शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकती है। 

Read Next

→ डाइट में शामिल करें ये 3 पहाड़ी सब्जियां, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर को मिलेंगे खास फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 09, 2026 11:52 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Sep 09, 2026 11:52 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Sep 09, 2026 11:52 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Sep 09, 2026 11:52 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Edwina Raj