Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

क्या फास्ट फूड खाने से बिगड़ता है शरीर में हार्मोन्स का संतुलन? जानें न्यूट्रिशनिस्ट से

आजकल बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज और कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजें आसानी से मिलने लगी हैं, जिसके कारण इसका सेवन बढ़ चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार फास्ट फूड खाने से केवल वजन बढ़ने का ही खतरा नहीं है, बल्कि यह हार्मोनल इंबैलेंस का कारण भी बन सकता है?

आज की तेज लाइफस्टाइल में अधिकतर लोग समय की कमी और सुविधा के कारण बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज, सॉफ्ट ड्रिंक्स और पैकेज्ड स्नैक्स को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लेते हैं। कुछ लोग इसे केवल स्वाद और आराम के लिए खाते हैं, जबकि कई लोग इसे इंस्टेंट एनर्जी का सोर्स मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल स्वाद और सुविधा के लिए खाया गया यह फूड हमारे शरीर पर गहरा असर डाल सकता है? जंक फूड खाने से इंसुलिन हार्मोन प्रभावित होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अनियमित हो सकता है। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानिए, क्या फास्ट फूड से हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है?

क्या फास्ट फूड खाने से शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ता है?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, ''फास्ट फूड में ज्यादा मात्रा में ट्रांस फैट, प्रोसेस्ड शुगर और एडिटिव्स होते हैं। ये हमारे शरीर के एंडोक्राइन सिस्टम यानी हार्मोन सिस्टम पर गलत असर डाल सकते हैं।'' न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन उदाहरण के लिए बताती हैं कि ज्यादा शुगर और जंक फूड खाने से इंसुलिन हार्मोन की मात्रा प्रभावित हो सकती है। लंबे समय तक ऐसा होने पर शरीर इंसुलिन को सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि अगर फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन लंबे समय तक किया जाए, तो हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना, नींद की समस्या और स्ट्रेस जैसी समस्याएं दिखाई दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: थायराइड मरीज नाश्ते में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें एक्सपर्ट की सलाह

फास्ट फूड के लगातार सेवन से कौन से हार्मोन पर असर होता है?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि फास्ट फूड के लगातार सेवन से इंसुलिन, लेप्टिन, कोर्टिसोल, थायराइड हार्मोन्स के साथ-साथ एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन प्रभावित होते हैं।

रिसर्च क्या कहती है?

NIH की रिसर्च के अनुसार, फास्ट फूड का ज्यादा सेवन किशोरियों में हार्मोनल असंतुलन और मासिक धर्म की असामान्यताओं का एक प्रमुख कारण है। फास्ट फूड में मौजूद संतृप्त वसा (Saturated Fats) प्रोजेस्टेरोन के मेटाबॉलिज्म में बाधा डालते हैं, जिससे शरीर का प्राकृतिक हार्मोनल संतुलन बिगड़ जाता है। रिसर्च यह स्पष्ट करती है कि हेल्दी खान-पान और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: वर्किंग महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा फास्ट फूड्स कल्चर, डॉक्टर से जान लें इससे सेहत को होने वाले नुकसान

can fast food cause hormonal imbalance

हार्मोनल इंबैलेंस से कैसे बचें?

फास्ट फूड खाने की आदत को पूरी तरह छोड़ना मुश्किल हो सकता है, लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं-

  • फास्ट फूड की जगह हेल्दी विकल्प अपनाएं, जैसे सलाद, ग्रिल्ड फूड, साबुत अनाज
  • शुगर और प्रोसेस्ड फूड कम करें
  • प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर डाइट लें
  • योग, वॉक या जिम में एक्सरसाइज करें, इससे मेटाबोलिज्म और हार्मोन संतुलित रहते हैं।
  • नींद और स्ट्रेस दूर करने के लिए, पर्याप्त नींद और तनाव कम करने की आदत डालें।

निष्कर्ष

फास्ट फूड सिर्फ वजन बढ़ाने का ही कारण नहीं बनता, बल्कि लंबे समय तक इसका सेवन हार्मोनल इंबैलेंस का भी कारण बन सकता है। डाइटिशियन अर्चना जैन का कहना है कि शरीर का हार्मोनल सिस्टम बहुत नाजुक है और इसमें असंतुलन कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • शरीर में हार्मोन इंबैलेंस के क्या लक्षण हैं?

    शरीर में हार्मोन इंबैलेंस के कारण वजन बढ़ना या घटना, अनियमित पीरियड्स, लगातार थकान या कमजोरी, मूड स्विंग, तनाव या चिंता और नींद की समस्या जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
  • हार्मोनल इंबैलेंस से बचने के उपाय क्या हैं?

    हार्मोनल इंबैलेंस से बचने के लिए फास्ट फूड और प्रोसेस्ड शुगर कम करें, बैलेंस डाइट अपनाएं, नियमित एक्सरसाइज और योग करें, पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस मैनेजमेंट के उपाय अपनाएं।
  • हार्मोनल इंबैलेंस का क्या इलाज है?

    हार्मोनल इंबैलेंस का इलाज कारण पर निर्भर करता है। डॉक्टर ब्लड टेस्ट और अन्य जांच के आधार पर दवाएं देते हैं। 

Read Next

क्या फाइबर लेने से फैटी लिवर कम हो सकता है? जानें एक्सपर्ट और रिसर्च क्या कहते हैं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 03, 2026 18:44 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Mar 03, 2026 18:44 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content