Expert

वर्किंग महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा फास्ट फूड्स कल्चर, डॉक्टर से जान लें इससे सेहत को होने वाले नुकसान

वर्किंग महिलाएं अगर रोज फास्‍ट फूड्स का सेवन करेंगी, तो डायब‍िटीज, हार्ट की समस्‍याएं, थायराइड, मोटापा और मानस‍िक समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
वर्किंग महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा फास्ट फूड्स कल्चर, डॉक्टर से जान लें इससे सेहत को होने वाले नुकसान


वर्क‍िंग वुमन के ल‍िए आज की लाइफ और भी तेज हो गई है। घर की ज‍िम्‍मेदार‍ियों के साथ ऑफ‍िस का काम, उनके कंधों का बोझ बढ़ा देता है। मह‍िलाओं के पास, अपने ल‍िए भी समय नहीं बचता। 12-12 घंटे की श‍िफ्ट करने के बाद, जब वे घर लौटती हैं, तो अपने ल‍िए भी कुछ बनाने का मन नहीं करता। सीधे खाना ऑर्डर करके खा लि‍या जाता है। ज्‍यादातर मह‍िलाओं की यही कहानी है। इसी तरह सुबह ऑफ‍िस जाते समय लेट हो जाएं, तो लंच पैक करने का समय भी नहीं म‍िल पाता है। इस वजह से ऑफ‍िस में भी फास्‍ट फूड खाने का कल्‍चर बढ़ता जा रहा है। लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थ‍ित‍ न्‍यूट्र‍िवाइज क्‍लीन‍िक की न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट नेहा स‍िन्‍हा बताती हैं क‍ि फास्‍ट फूड खाने में भले ही अच्‍छा ले, लेक‍िन सेहत के ल‍िए यह क‍ितना ज्‍यादा हान‍िकारक होता है। फास्‍ट फूड खाने से मह‍िलाओं में मोटापा, डायब‍िटीज, थायराइड, पीसीओडी, हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्‍याओं का खतरा बढ़ जाता है। अगर समय रहते आप इस आदत को नहीं बदलेंगी, तो भव‍िष्‍य में आपको गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं झेलनी पड़ सकती हैं। तो चल‍िए जानते हैं क‍ि तेजी से बढ़ रहा फास्ट फूड्स कल्चर का वर्कि‍ंग मह‍िलाओं की सेहत पर क्‍या असर पड़ सकता है।

वर्किंग महिलाओं को फास्‍ट फूड खाने से पीसीओडी हो सकता है- Fast Food Dependency May Cause PCOD

एक्‍सपर्ट्स बताते हैं क‍ि फास्ट फूड का ज्यादा सेवन, महिलाओं में हार्मोनल गड़बड़ी को जन्म देता है जिससे पीसीओडी की समस्या हो सकती है। इससे पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं और प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- फास्ट फूड्स खाना छोड़ देंगे तो कुछ दिनों में ही सेहत में दिखने लगेंगे ये 5 बदलाव

वजन बढ़ सकता है- Fast Food Dependency May Cause Obesity

अगर आप भी रोज फास्‍ट फूड का सेवन करती हैं, तो शरीर में मोटापा बढ़ सकता है। फास्‍ट फूड्स का लगातार सेवन करने से शरीर में अनहेल्‍दी फैट जमा हो जाता है ज‍िससे मोटापा तेजी से बढ़ता है। वर्कि‍ंग मह‍िलाएं, ज्‍यादातर बैठकर काम करती हैं, ज‍िससे वजन तेजी से बढ़ता है। फास्ट फूड्स में फैट, कैलोरी और शुगर बहुत ज्‍यादा होता है इसल‍िए इसका ज्‍यादा सेवन नहीं करना चाह‍िए।

डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है- Fast Food Dependency May Cause Diabetes

अगर आप रोज फास्‍ट फूड पर न‍िर्भर रहेंगी, तो शुगर लेवल असंतुल‍ित हो जाएगा और टाइप 2 डायब‍िटीज का खतरा बढ़ जाएगा। मीठी चीजों का सेवन करने से, आपको कम उम्र में भी डायब‍िटीज हो सकती है। डायब‍िटीज के कारण मोटापे के लक्षण भी नजर आ सकते हैं।

थायरॉइड असंतुलन का खतरा बढ़ सकता है- Fast Food Dependency May Cause Thyroid Issues

फास्‍ट फूड में प्रोसेस्‍ड फूड्स और नमक की मात्रा ज्‍यादा होती है, इससे थायराइड हार्मोन का संतुलन ब‍िगड़ सकता है, इससे हाइपोथायरॉइडिज्म या वजन बढ़ने की शिकायत हो सकती है। फास्‍ट फूड में ज‍िंक और अन्‍य म‍िनरल्‍स की कमी होती है, जो थायरॉइड ग्रंथि पर बुरा असर डालती है।

फास्‍ट फूड्स पर न‍िर्भर रहने से ये समस्‍याएं भी हो सकती हैं- Health Issues Caused By Fast Food Dependency

fast-food-ke-nuksan

  • फास्ट फूड में ट्रांस फैट्स होने के कारण कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ता है और हार्ट की समस्‍याएं का खतरा बढ़ सकता है।
  • फास्ट फूड्स खाने से शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता, जिससे थकान, सुस्ती और लो एनर्जी महसूस होती है।
  • फास्ट फूड में मौजूद प्रिजर्वेटिव्स और एडिटिव्स मूड को प्रभावित करते हैं। इससे डिप्रेशन, एंग्जाइटी और स्ट्रेस जैसी मानसिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।
  • मसालेदार फास्ट फूड्स त्वचा पर मुंहासे और झुर्रियों का कारण बन सकते हैं।
  • फास्ट फूड्स में फाइबर की कमी होती है, जिससे कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है।
  • बाहर का खाना खाने वाली महिलाएं अक्सर आयरन और कैल्शियम की कमी का शिकार हो जाती हैं। इससे हड्डियां कमजोर होने लगती है।

फास्ट फूड से दूरी कैसे बनाएं?- How to Avoid Fast Foods

  • अगर आप रोज फास्‍ट फूड का सेवन करती हैं, तो हफ्ते में 1 द‍िन घर पर खाना बनाने से शुरू करें।
  • इसी तरह हफ्ते में 1 द‍िन फास्‍ट फूड खाएं और बाक‍ि द‍िन घर का खाना खाएं।
  • हेल्दी स्नैक्स जैसे ड्राई फ्रूट्स, मखाने साथ रखें, ताक‍ि भूख लगने पर आप अनहेल्‍दी स्नैक्स न खाएं।
  • घर से लंच बॉक्स लेकर ही ऑफ‍िस जाएं।
  • बाहर जाते समय सलाद या फ्रूट्स को प्राथमिकता दें।
  • धीरे-धीरे फास्ट फूड का विकल्प कम करें।
  • खाना खाने से पहले पानी पीने की आदत डालें।

वर्कि‍ंग वुमन अगर फास्‍ट फूड पर न‍िर्भर रहती हैं, तो उन्‍हें थायराइड, मोटापा, डायब‍िटीज जैसी बीमार‍ियां हो सकती हैं। इसल‍िए अगर आपको हेल्‍दी रहना है, तो घर का बना ताजा खाना ही खाएं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • फास्ट फूड की आदत कैसे छोड़ें?

    फास्ट फूड छोड़ना चाहते हैं, तो घर का बना खाना ही खाएं, हेल्‍दी स्नैक्स जैसे मखाने और ड्राई फ्रूट्स खाएं और अचानक नहीं, धीरे-धीरे आदत बदलें। साथ ही स्‍ट्रेस में खाने से भी आपको बचना चाह‍िए।
  • फास्ट फूड खाने से कौन सी बीमारी होती है?

    फास्ट फूड खाने से मोटापा, डायबिटीज, हार्ट डिजीज और फैटी ल‍िवर डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। यह पाचन को बिगाड़ता है ज‍िससे बीमार‍ियों का प्रकोप बढ़ जाता है।
  • जंक फूड में किसकी मात्रा ज्‍यादा होती है?

    जंक फूड्स में ट्रांस फैट, शुगर, नमक और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा ज्‍यादा होती है। इनमें फाइबर, विटामिन और प्रोटीन कम होता है, इसका ज्‍यादा सेवन करने से शरीर को नुकसान होता है। 

 

 

 

Read Next

50 की उम्र के बाद पुरुषों की क्या डाइट होनी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

TAGS