How Obesity Causes Estrogen in Hindi: मोटापा स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बनता है। मोटापा न केवल फैटी लिवर और डायबिटीज जैसी स्वास्थ्य समस्याएं देता है, बल्कि शरीर में ज्यादा फैट जमना कई बार आपको कैंसर जैसे गंभीर रोग का भी शिकार बना सकता है। मोटापे के चलते शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस भी होता है। कुछ लोग मोटापे के चलते शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ने की भी शिकायत करते हैं। कुछ लोगों में मोटापे के चलते एस्ट्रोजन लेवल काफी हाई रहता है, जिसकी वजह से उन्हें अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। हालांकि, यह समस्या उन महिलाओं में अधिक रहती है, जिनकी शरीर में फैट ज्यादा होता है।
अगर आप भी इसे लेकर चिंतित हैं कि क्या सच में मोटापे से एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ते हैं या नहीं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। शरीर में जैसे-जैसे फैट बढ़ता जाता है उसी तरह धीरे-धीरे करके एस्ट्रोजन का स्तर भी तेजी से बढ़ने लगता है। आइये वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं क्या वाकई मोटापे से एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ते हैं। (Does Obesity Increase Estrogen in Hindi) -
क्या वाकई मोटापे से एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ते हैं? (Does Obesity Cause High Estrogen Levels in Hindi)
डॉक्टर के मुताबिक मोटापा शरीर को कई तरीकों से प्रभावित करने के साथ ही साथ हार्मोन को भी प्रभावित करता है। हालांकि, यह समस्या ज्यादातर मेनोपॉज के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ते हैं। दरअसल, शरीर में मोटापा बढ़ने के साथ-साथ फैट टिश्यू भी बढ़ने लगते हैं, जो आमतौर पर एस्ट्रोन हार्मोन को प्रभावित करता है। इस तरह शरीर धीरे-धीरे करके एस्ट्रोजन के उत्पादन को बढ़ाने लगता है। एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ने पर कई बार महिलाओं को कैंसर का जोखिम भी बढ़ जाता है।
महिलाओं पर पड़ता है ज्यादा असर
आमतौर पर मोटापे का असर महिलाओं पर एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ने के रूप में होता है। आमतौर पर एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ने पर शरीर में सेल्स भी प्रभावित होने लगती है, जिससे न केवल कैंसर का बल्कि, अन्य समस्याओं का भी कारण बन सकता है। यही नहीं, इसका असर पुरुषों पर भी पड़ता है। पुरुषों में अगर मोटापा बढ़ जाए तो इससे उनके टेस्टेस्टेरॉन हार्मोन्स पर भी असर पड़ने लगता है। इसके चलते कई बार पुरुषों का टेस्टेस्टेरॉन हार्मोन कम होने लगता है। इसलिए शरीर में एस्ट्रोजन बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - Weight Gain Causes: शरीर का वजन क्यों बढ़ जाता है? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण
एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ने से क्या होता है?
- एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ने पर सेहत पर कई तरीकों से असर पड़ता है।
- एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ने पर कई बार महिलाओं में पीरियड्स में असमानता हो सकती है।
- इसके साथ ही साथ महिलाओं में पीरियड्स के दौरान हेवी ब्लीडिंग के साथ-साथ मेंस्ट्रुअल साइकिल डिस्टर्ब हो सकती है।
- कुछ मामलों में महिलाओं को मूड और व्यवहार में बदलाव होने के साथ ही कैंसर का भी जोखिम बढ़ सकता है।
- कई बार महिलाओं में पीसीओएस के साथ-साथ एंड्रियोमेट्रोसिस के लक्षण भी गंभीर हो सकते हैं।
- ऐसे में वजन बढ़ने के साथ-साथ एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
- इस स्थिति में आपको थकान और सिरदर्द महसूस हो सकता है।