Tue Nov 10, 2026 | 04:27 PM IST

Medically Reviewed by Dr Gopal Jee Sharma , Sr. Consultant – Internal Medicine

नाक बंद होने पर सलाइन स्प्रे इस्तेमाल करें या भाप लें? जानें सांस लेने में राहत के लिए क्या है बेहतर

नाक बंद होने पर सलाइन स्प्रे और भाप दोनों से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन इनका काम करने का तरीका अलग है। यहां डॉक्टर से जानिए, बंद नाक खोलने के लिए क्या बेहतर है?
नाक बंद होने पर सलाइन स्प्रे इस्तेमाल करें या भाप लें? जानें सांस लेने में राहत के लिए क्या है बेहतरनाक बंद होने पर सलाइन स्प्रे इस्तेमाल करें या भाप लें? जानें सांस लेने में राहत के लिए क्या है बेहतर

सर्दी-जुकाम हो या बदलता मौसम, नाक बंद होने की समस्या कभी भी परेशान कर सकती है। कई बार नाक इतनी ज्यादा बंद हो जाती है कि ठीक से सांस लेना मुश्किल हो जाता है। खासकर रात में सोते समय यह परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग तुरंत राहत पाने के लिए गर्म पानी से भाप लेते हैं या सलाइन स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। कैलाश अस्पताल, देहरादून के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. गोपाल जी शर्मा के अनुसार, नाक बंद होने पर सलाइन स्प्रे और भाप दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इनका काम करने का तरीका अलग होता है। सलाइन स्प्रे नाक के अंदर जमा गाढ़े म्यूकस को साफ करने और नाक की नमी बनाए रखने में मदद करता है। वहीं, भाप लेने से कुछ समय के लिए नाक बंद होने की परेशानी में आराम महसूस हो सकता है।

नाक बंद होने पर सलाइन स्प्रे लें या भाप?

डॉ. गोपाल जी शर्मा के अनुसार, सलाइन स्प्रे नाक के अंदर सीधे पहुंचकर म्यूकस और धूल के कणों को साफ करने में मदद करता है। वहीं, भाप से मिलने वाला आराम अस्थायी हो सकता है।

तुलना सलाइन स्प्रे (Saline Spray) भाप लेना (Steam Inhalation)
कैसे काम करता है? यह नमक और पानी का एक घोल होता है जो सीधे नाक के अंदर पहुंचकर गाढ़े म्यूकस यानी बलगम, धूल और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को बाहर निकालता है। गर्म पानी से निकलने वाली भाप नाक के रास्ते अंदर जाकर जमी हुई बलगम को कुछ हद तक ढीला करती है।
असर का समय यह नाक के अंदर नमी बनाए रखता है और लंबे समय तक राहत देता है, क्योंकि यह सीधे प्रभावित हिस्से की सफाई करता है। इससे मिलने वाला आराम मुख्य रूप से अस्थायी यानी कुछ समय के लिए होता है।
सुरक्षा और जोखिम यह बेहद सुरक्षित है। इसमें जलने का कोई जोखिम नहीं होता है, बशर्ते इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। इसमें बहुत गर्म पानी या उबलते पानी के बर्तन के पास बैठने से चेहरा, नाक या शरीर के अन्य हिस्से जलने का गंभीर जोखिम रहता है।
बेहतर किस स्थिति में? गाढ़ा म्यूकस जमा होने, नाक में सूखापन महसूस होने और सर्दी-जुकाम/एलर्जी के कारण बंद नाक को साफ करने के लिए यह ज्यादा बेहतर विकल्प है। यह केवल कुछ समय के लिए सांस लेने में हल्की आसानी महसूस कराने का एक पारंपरिक घरेलू तरीका है।
इलाज यह नाक की सफाई और नमी बनाए रखने का एक प्रभावी जरिया है। यह सर्दी-जुकाम या एलर्जी जैसी मूल समस्या का इलाज नहीं करता है।
सावधानियां स्प्रे की बोतल को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहिए और निर्देशों का पालन करना चाहिए। बच्चों को उबलते पानी के बर्तन के ऊपर बिल्कुल नहीं बैठाना चाहिए, हमेशा सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए।

साल 2016 में Canadian Medical Association Journal में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, पुरानी या बार-बार होने वाली साइनस की समस्या के लिए स्टीम इनहेलेशन (भाप लेना) बहुत प्रभावी नहीं पाया गया। वहीं, नेजल सलाइन इरिगेशन (नाक की सलाइन से सफाई) से मरीजों को कुछ राहत जरूर मिली, जिससे 3 महीने के भीतर लक्षणों में सुधार देखा गया और 6 महीने तक लोगों ने ओवर-द-काउंटर दवाओं का कम इस्तेमाल किया।

Saline Spray Or Steam for Blocked NoseSaline Spray Or Steam for Blocked Nose

इसे भी पढ़ें: क्या भाप लेने से फेफड़ों से प्रदूषण साफ होता है? जानें डॉक्टर की राय

कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?

डॉ. गोपाल जी शर्मा सलाह देते हैं कि अगर नाक बंद होने की समस्या कई दिनों तक बनी रहती है या बार-बार होती है, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा, तेज बुखार, चेहरे या माथे में तेज दर्द, आंखों के आस-पास सूजन और नाक से असामान्य ब्लीडिंग होने पर भी डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। अगर नाक बंद होने के साथ सांस लेने में गंभीर परेशानी, सीने में दर्द या होंठ नीले पड़ने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत मेडिकल हेल्प लें।

इसे भी पढ़ें: सांस लेने में तकलीफ हो या जुकाम, नीलगिरी तेल की भाप (Steam) लेने से जल्द मिलेगा आराम

निष्कर्ष

नाक बंद होने पर सलाइन स्प्रे और भाप दोनों से कुछ हद तक राहत मिल सकती है, लेकिन इनका काम करने का तरीका अलग है। सलाइन स्प्रे नाक के अंदर जमा म्यूकस और धूल के कणों को साफ करने के साथ नमी बनाए रखने में मदद करता है। वहीं, भाप से मिलने वाला आराम अस्थायी हो सकता है। ऐसे में नाक बंद होने की समस्या में सलाइन स्प्रे एक सुरक्षित विकल्प हो सकता है। अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से जांच करवाएं।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या एसी में सोने से नाक बंद होती है?

    एसी की ठंडी और ड्राई हवा कुछ लोगों में नाक के अंदर ड्राईनेस और जलन पैदा कर सकती है। इससे नाक बंद होने की परेशानी महसूस हो सकती है।
  • क्या नाक बंद होने पर मुंह से सांस लेना नुकसानदायक है?

    लगातार मुंह से सांस लेने पर मुंह और गले में ड्राईनेस हो सकती है। इससे गले में खराश और सुबह मुंह सूखने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • क्या बच्चों में बार-बार नाक बंद होना सामान्य है?

    बच्चों में वायरल इंफेक्शन और एलर्जी के कारण नाक बंद हो सकती है। हालांकि, बार-बार परेशानी होने पर डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

Read Next

→ दिवाली पर ज्यादा मिठाई और तला खाना खा लिया? डॉक्टर से जानें एसिडिटी से राहत कैसे पाएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 10, 2026 15:39 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Gopal Jee Sharma