Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

सांस लेने में तकलीफ हो या जुकाम, नीलगिरी तेल की भाप (Steam) लेने से जल्द मिलेगा आराम

कई लोगों को सांस लेने में परेशानी होने या जुकाम होने जैसी समस्याएं होती हैं। इससे राहत के लिए नीलगिरी तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए लेख में जानें।

कई लोगों को सांस लेने में परेशानी होने या जुकाम होने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे राहत के लिए अदरक और शहद का सेवन करने, भाप लेने और अजवाइन का सेवन करने से जैसे कई तरह के घरेलू उपायों को अपनाते हैं। इन्हीं में से एक है नीलगिरी के तेल की भाप। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें नीलगिरी के तेल की भाप से मिलने वाले फायदों के बारे में।

नीलगिरी का तेल भाप लेने में कैसे सहायक है?

डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, नीलगिरी के तेल से भाप लेने से सांस लेने में परेशानी होने, जुकाम से राहत देने, थकान को दूर करने और ब्रेन को रिलैक्स करने में मदद मिलती है। इनके लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

सर्दी-जुकाम से दे राहत

सर्दी-जुकाम के कारण लोगों को नाक बंद होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नीलगिरी के तेल से भाप लेने से बलगम को ढीला करने, बंद नाक से राहत देने, नाक की नली की ड्राइनेस को कम करने, नमी देने और सर्दी-जुकाम से राहत देने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: बंद नाक में नीलगिरी का तेल डाल सकते हैं क्या? इस्तेमाल से पहले जानें एक्सपर्ट की राय

श्वसन तंत्र को रिलैक्स करे

मौसम में बदलाव के कारण लोगों को एलर्जी हो जाती है, जिसके कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में नीलगिरी के तेल की भाप लेने से श्वसन तंत्र को रिलैक्स करने, सांस लेने में होने वाली श्वसन तंत्र में होने वाली जलन और अन्य परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है।

eucalyptus oil steam benefits for breathing problems and cold 01 (5)

थकान दूर करे

नीलगिरी के तेल की खुशबू से ब्रेन को रिलैक्स करने और थकान को दूर करने में मदद मिलती है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

सीने की जकड़न को कम करे

नीलगिरी के तेल की भाप लेने से सीने की जकड़न को कम करने, श्वसन तंत्र को रिलैक्स करने और अन्य परेशानियों से राहत देने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या नीलगिरी का तेल सूजन को कम कर सकता है? एक्सपर्ट से जानें

सावधानियां

नीलगिरी के तेल की भाप लेते से समय सावधानी बरतें। भाप लेने के लिए नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें ही लें, इस दौरान भाप को आंखों के संपर्क में न आने दें और इसका सेवन न करें। इसके अलावा, इसकी भाप किसी मेडिकल कंडीशन, प्रेग्नेंसी के दौरान या छोटे बच्चों को न दें।

निष्कर्ष

नीलगिरी के तेल की भाप लेने से सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने, नाक के जमाव को कम करने, श्वसन तंत्र को दुरुस्त करने और सांस लेने में होने वाली पेशानियों से राहत देने में मदद मिलती है। इसका इस्तेमाल सेफ तरीके से करना जरूरी है। ध्यान रहे, इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके अलावा, किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • नीलगिरी तेल के क्या फायदे हैं?

    नीलगिरी तेल का इस्तेमाल करने से सर्दी-जुकाम से राहत देने, जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को कम करने, सूजन को कम करने, सांस की नली खोलने और इंफेक्शन को कम करने में मदद मिलती है।
  • जुकाम से राहत के लिए क्या करें?

    जुकाम से राहत के लिए भाप लें, हल्दी और अजवाइन का काढ़ा पिएं, हल्का गुनगुना पानी पिएं, तुलसी और अदरक की चाय पिएं, अदरक और शहद खाएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।

Read Next

ओवर थिंकिंग कम करने के लिए बेस्ट आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, दिमाग को मिल सकती है शांति

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 31, 2026 16:40 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 31, 2026 16:40 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content