दिवाली का त्योहार भले ही बीत गया हो, लेकिन त्योहार पर खाए गए पकवानों और मिठाइयों का असर कई दिनों तक डाइजेशन पर दिखाई दे सकता है। दिवाली के दौरान लोग घरों में बनी मिठाई, लड्डू, नमकीन, पूड़ी, कचौड़ी और दूसरी तली-भुनी चीजों का खूब आनंद लेते हैं। इसके अलावा, देर रात तक खाना, अनियमित समय पर भोजन करना और जरूरत से ज्यादा मीठा खाना भी पेट से जुड़ी परेशानियों की वजह बन सकता है। कैलाश अस्पताल, देहरादून के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. गोपाल जी शर्मा के अनुसार, त्योहार के बाद खान-पान में कुछ जरूरी बदलाव करके पेट से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं दिवाली पर ज्यादा मिठाई और तला-भुना खाना खाने के बाद पेट फूलने और एसिडिटी से राहत पाने के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए और किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
पेट फूलने और गैस से राहत पाने के घरेलू नुस्खे
डॉ. गोपाल जी शर्मा के अनुसार, दिवाली पर ज्यादा मिठाई और तला-भुना खाना खाने के बाद अगर ज्यादा खाने के बाद पेट फूला हुआ महसूस हो रहा है, तो सबसे पहले कुछ समय तक हल्का भोजन करें। बार-बार कुछ खाने या पेट भरकर भोजन करने से बचें।
- दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो और पाचन सामान्य बना रहे।
- खाना खाने के तुरंत बाद लेटने के बजाय थोड़ी देर आराम से बैठें या हल्की वॉक करें।
- लगभग 10-15 मिनट की हल्की वॉक पेट में भारीपन और गैस की परेशानी को कम करने में मदद कर सकती है। खाना खाने के तुरंत बाद तेज एक्सरसाइज या दौड़ने से बचना चाहिए।
एसिडिटी और सीने में जलन होने पर क्या करें?
डॉ. गोपाल जी शर्मा सलाह देते हैं कि ज्यादा मिठाई, मसालेदार भोजन और तली हुई चीजें खाने के बाद कुछ लोगों को एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ऐसे में कुछ समय के लिए चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बहुत मसालेदार भोजन से दूरी बनाएं। ये चीजें कुछ लोगों में एसिड रिफ्लक्स और सीने में जलन को बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा, एक बार में ज्यादा खाना खाने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भोजन करें। रात का खाना सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खा लें। अगर रात में एसिडिटी की समस्या होती है, तो खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर जाने से बचें।
इसे भी पढ़ें: बार-बार पेट फूलना सिर्फ गैस नहीं! डॉक्टर से जानें इसके पीछे छिपे कारण
दिवाली के बाद पाचन ठीक रखने के लिए क्या खाएं?
डॉ. गोपाल जी शर्मा के अनुसार, त्योहार के बाद अपने खान-पान को दोबारा बैलेंस करना जरूरी है। इसके लिए खिचड़ी, दलिया, सब्जियों और दाल जैसे आसानी से पचने वाले फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। दही या छाछ का सेवन भी किया जा सकता है, अगर इनसे आपको गैस या एसिडिटी की परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा, भोजन में फाइबर की पर्याप्त मात्रा रखें, लेकिन अचानक बहुत ज्यादा फाइबर न लें। इससे कुछ लोगों में गैस और पेट फूलने की समस्या बढ़ सकती है। भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं और खाने के बीच पर्याप्त समय रखें।
How To Cure Acidity After Heavy Foods
साल 2023 में Gastroenterology जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, पेट फूलना (bloating) दुनिया भर में एक बहुत आम समस्या है, जिससे लगभग 18% लोग जूझते हैं। यह समस्या महिलाओं में पुरुषों की तुलना में दोगुनी और कम उम्र के लोगों में ज्यादा देखी जाती है। साथ ही, पेट या ऊपरी पेट में दर्द और मतली जैसी समस्याओं से पीड़ित आधे से ज्यादा लोगों को यह परेशानी होती है। निष्कर्ष यह है कि पेट फूलना एक वैश्विक और गंभीर आम समस्या है, जो खासकर पेट दर्द से गहराई से जुड़ी हुई है।
डॉक्टर से कब मिलें?
डॉ. गोपाल जी शर्मा सलाह देते हैं कि अगर पेट फूलने और एसिडिटी की समस्या लगातार बनी रहती है या बार-बार होती है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। पेट में तेज दर्द, लगातार उल्टी, निगलने में परेशानी, मल में खून या बिना वजह वजन कम होना जैसे लक्षण गंभीर समस्या का संकेत हो सकते हैं। सीने में तेज दर्द या दबाव के साथ सांस फूलना, पसीना आना या दर्द बांह और जबड़े तक फैलना महसूस हो, तो तुरंत मेडिकल हेल्प लें।
इसे भी पढ़ें: स्पाइसी खाना खाने के बाद पेट फूलने से कैसे रोकें? डॉक्टर से जानें
निष्कर्ष
दिवाली पर जरूरत से ज्यादा मिठाई, तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से पेट फूलना, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इससे राहत पाने के लिए हल्का भोजन करें, पर्याप्त पानी पिएं, थोड़ी देर टहलें और खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें। त्योहार के बाद बैलेंस खान-पान अपनाना भी जरूरी है। अगर परेशानी लगातार बनी रहती है या गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं, तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें।
All Image Credit- magnific
FAQ
क्या खाली पेट मिठाई खाने से एसिडिटी बढ़ सकती है?
कुछ लोगों को खाली पेट मीठा खाने के बाद एसिडिटी महसूस हो सकती है। हालांकि, इसका असर व्यक्ति की पाचन क्षमता पर निर्भर करता है।क्या पेट फूलने पर सोडा या कोल्ड ड्रिंक पीना सही है?
नहीं, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में गैस होती है, जो पेट में डकार और फूलने की समस्या को बढ़ा सकती है। इसलिए इनसे दूरी बनाना बेहतर है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 09, 2026 21:02 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Gopal Jee Sharma
