Mon Nov 9, 2026 | 03:20 PM IST

Medically Reviewed by Dr Neetu Jain , Senior Consultant – Pulmonary, Critical Care, PSRI Hospital

दिवाली के बाद घर में यूज करें एयर प्यूरीफायर, डाॅक्टर ने बताया क्यों है जरूरी?

दिवाली के बाद घर के अंदर की हवा भी दूषित हो जाती है। इससे सांस संबंधी समस्याएं ट्रिगर हो सकती हैं और बच्चे तक बीमार पड़ सकते हैं। इस तरह की परेशानियों से बचाव के लिए एयर प्यूरीफायर का उपयोग जरूरी हो जाता है।
दिवाली के बाद घर में यूज करें एयर प्यूरीफायर, डाॅक्टर ने बताया क्यों है जरूरी?दिवाली के बाद घर में यूज करें एयर प्यूरीफायर, डाॅक्टर ने बताया क्यों है जरूरी?

दिवाली के बाद बाहर की ही नहीं, घर के अंदर की हवा भी प्रदूषित हो जाती है। ऐसे में सांस संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं और अस्थमा के मरीजों की कंडीशन और बिगड़ सकती है। यही नहीं, छोटे बच्चों और रोगियों के लिए यह भी सही नहीं है। आपने सुना होगा कि एक्सपर्ट्स अक्सर सलाह देते हैं कि दिवाली के बाद घर में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना चाहिए। सवाल है, ऐसा क्यों कहा जाता है?

इस बारे में  Dr. Neetu Jain, Senior Consultant in Pulmonary, Critical Care and Sleep Medicine, PSRI Hospital, Delhi बताती हैं, "दिवाली के बाद घर के अंदर की हवा को प्रदूषण से बचाने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।" Dr. Neetu Jain ने वजह बताई, "असल में दिवाली के बाद हवा में PM2.5 फाइन पार्टिकल्स काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। वेंट, खिड़की के जरिए ये कमरे में घुस जाते हैं, लेकिन बाहर नहीं निकल पाते हैं। इसलिए, कई बार घर के अंदर की हवा, बाहर की हवा से भी ज्यादा प्रदूषित हो जाती है। घर की हवा को पल्यूशन फ्री करने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल जरूरी हो जाता है।"

दिवाली के बाद घर में क्यों यूज करें एयर प्यूरीफायर?

Is It Necessary To Use Air Purifier Post Diwali Air PollutionIs It Necessary To Use Air Purifier Post Diwali Air Pollution

Lung India में प्रकाशित एक रिपोर्ट से पता चलता है, एयर फिल्टर का इस्तेमाल करने से (खासकर HEPA फिल्टर) 0.3 माइक्रोन तक के हानिकारक कणों को रोकने में मदद मिलती है। 

  1. फाइन पार्टिकल्स का फंसनाः दिवाली के बाद हवा में फाइन पार्टिकल्स जैसे PM2.5 और PM10 ट्रैप हो जाते हैं। इसके साथ-साथ पटाखों से निकली हानिकारक गैस भी हवा में घुल जाती है। ये सभी तत्व हमारे फेफड़ों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल करने से कमरे की हवा शुद्ध होती है और प्रदूषित कणों के सांस के जरिए अंदर खींचने (इन्हेल करने) का जोखिम कम होता है।
  2. HEPA फिल्टरः विशेषज्ञों की मानें, तो एयर प्यूरीफायर कई मायनों में फायदेमंद हैं। लेकिन, HEPA वाले एयर प्यूरीफायर का उपयोग करना अधिक फायदेमंद होता है। इस तरह के फिल्टर न सिर्फ धूल-मिट्टी के कण और धुएं से हमारा बचाव करते हैं, बल्कि कई हद तक PM2.5 और PM10 में भी लाभकारी साबित होते हैं।
  3. स्वास्थ्य में सुधारः दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर जैसे-जैसे बढ़ता जाता है, वैसे भी बीमारियों का रिस्क में भी इजाफा होता है। कई लोगों को गले में खराश, गले में दर्द, खांसी, सीने में जकड़न आदि समस्याएं होने लगती हैं। वहीं, जैसे ही आप एयर प्यूरीफायर का उपयोग करने लगते हैं और घर की शुद्ध हवा में अधिक समय बिताते हैं, वैसे-वैसे स्वास्थ्य खराब होने का जोखिम भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें: दिवाली के बाद बढ़ जाता है घर के अंदर का प्रदूषण? डॉक्टर ने बताए इनडोर एयर क्वालिटी सुधारने के तरीके

एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कैसे करें?

दिवाली के बाद एयर प्यूरीफायर का उपयोग करना अत्यंत जरूरी होता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल आप किस तरह कर रहे हैं, यह बात भी मायने रखती है। यहां बताए गए सुझाव के अनुसार एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें-

  • दिन भर एयर प्यूरीफायर चलाएं और कमरे की खिड़की तथा दरवाजे बंद रखें।
  • जिन कमरों का इस्तेमाल अधिक होता है, जैसे बेडरूम जैसे कमरों में एयर प्यूरीफायर जरूर रखें।
  • कमरे के अंदर मैट या अन्य चीजों की सफाई करने से बचें। असल में, ऐसी चीजें न करें, जिससे कमरे के अंदर धूल-मिट्टी के कण बढ़ सकते हैं।
  • एयर प्यूरीफायर यूज करते हैं, तो कमरे में धूप बत्ती, अगरबत्ती आदि का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। इससे कमरे की हवा और दूषित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: दिवाली के बाद लगातार खांसी हो रही है? जानें प्रदूषण और इंफेक्शन में कैसे करें फर्क

निष्कर्ष

दिवाली के बाद घर से बाहर बढ़ रहे एयर पॉल्यूशन को रोका नहीं जा सकता है। ऐसे में आप घर के अंदर रहकर खुद को बीमार होने से रोक सकते हैं। हालांकि, इसके लिए घर के अंदर की हवा को शुद्ध करना जरूरी है। इसके लिए, एयर प्यूरीफायर का यूज करना आवश्यक हो जाता है। एयर प्यूरीफायर की मदद से न सिर्फ घर की दूषित हवा साफ होती है, बल्कि कई फाइन पार्टिकल्स जैसे PM2.5 और PM10 से भी सुरक्षा मिलती है। इसलिए, आप कह सकते हैं कि दिवाली के बाद एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना अनिवार्य है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या एयर प्यूरीफायर पटाखों के धुएं से निकलने वाली जहरीली केमिकल गैसों को भी साफ कर सकता है?

    सिर्फ HEPA फिल्टर गैसों को नहीं सोखता है। केमिकल गैसों और दुर्गंध को सोखने के लिए प्यूरीफायर में हेवी-ड्यूटी एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर होना चाहिए।
  • दिवाली प्रदूषण के दौरान एयर प्यूरीफायर के प्री-फिल्टर और मेन HEPA फिल्टर को कितने समय में साफ करना चाहिए?

    बाहरी जालीदार प्री-फिल्टर को हर 10-15 दिन में धोकर सुखाएं, लेकिन मुख्य HEPA फिल्टर को पानी से कभी न धोएं और अत्यधिक प्रदूषण में इसे 4 से 6 महीने में बदल दें।

Read Next

→ दिवाली के बाद प्रदूषण से बिगड़ सकती है बच्चों और बुजुर्गों की सेहत, सांस की परेशानी से ऐसे करें बचाव

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 09, 2026 14:18 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Neetu Jain