Is Vinyasa Yoga Good For Fat Loss In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से परेशान रहते हैं। वजन बढ़ने के कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को योग, एक्सरसाइज और बैलेंस डाइट लेने की सलाह दी जाती है। हेल्दी डाइट लेने और योग करने से शरीर का बीमारियों से बचाव करने, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। ऐसे में वजन कम करने के लिए विन्यास को भी किया जा सकता है। ऐसे में आइए उत्तम नगर में स्थित योग जंक्शन के योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम (Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar) से जानें क्या विन्यास वजन घटाने के लिए अच्छा है?
क्या विन्यास योग वजन कम करने में सहायक है?
योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार, वजन करने के लिए विन्यास योग को करना फायदेमंद होता है। इसके साथ-साथ हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना भी जरूरी है। वजन कम करने के लिए विन्यास योग को करने के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटीज को बढ़ावा देने, बैलेंस डाइट लेने, भरपूर पानी पीने, स्ट्रेस को कम करने और भरपूर नींद लेना भी शामिल है।
योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम आगे कहते हैं कि विन्यास योग को करने से शरीर को एक्टिव करने, शरीर की फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, फैट को बर्न करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: 7 Day Yoga Challenge: वेट लॉस से लेकर मूड बूस्ट करने तक, मात्र 7 दिन में योग से महसूस करें ये बदलाव

फैट बर्न करने में सहायक
विन्यास योग को करने से शरीर को नेचुरली एनर्जेटिक बनाए रखने और शरीर के फैट को तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। ये स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं।
मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करे
विन्यास योग को करने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, फैट को बर्न करने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
मांसपेशियों को मजबूती दे
विन्यास योगासन को नियमित रूप से करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे मांसपेशियों को टोन करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने में फाइबर बेहतर या प्रोटीन? जानें डाइटिशियन की सलाह
शरीर को डिटॉक्स करे
नियमित रूप से विन्यास योगासन को करने से शरीर के टॉक्सिन्स को नेचुरल रूप से बाहर निकालने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, जिससे वजन कम करने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।
स्ट्रेस कम करे
कई बार अधिक स्ट्रेस में रहने के कारण भी लोगों को वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विन्यास योग को नियमित रूप से करने से ब्रेन को रिलैक्स करने, स्ट्रेस कम करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष
विन्यास योग को नियमित रूप से करने से फैट को बर्न करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, मांसपेशियों को टोन करने, मांसपेशियों को मजबूती देने, स्ट्रेस को कम करने, वजन कम करने और ब्रेन को रिलैक्स करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इस योगासन को एक्सपर्ट की निगरानी में ही करें। इसके अलावा, किसी भी तरह की मेडिकल कंडीशन होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
वजन घटाने के लिए क्या करें?
वजन कम करने के लिए फाइबर और प्रोटीन से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें, बैलेंस डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें, स्ट्रेस कम करें, भरपूर नींद लें, शरीर को हाइड्रेट रखें, धीरे-धीरे खाएं, पूरे दिन शरीर को एक्टिव रखने की कोशिश करें और अनहेल्दी खाना खाने से बचें।तेजी से वजन कम करने के लिए क्या खाएं?
वजन कम करने के लिए फाइबर और प्रोटीन से भरपूर हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, दलिया, साबुत अनाज, दालें और बीन्स जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, मैदा, चीनी और अधिक तला-भूना खाना खाने से बचना चाहिए।विन्यास योग करने के क्या फायदे हैं?
विन्यास योग को फ्लो योग भी कहा जाता है, जिससे स्ट्रेस को कम करने, हार्ट के स्वास्थ्य में सुधार करने, मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने, शरीर को एनर्जी देने, मांसपेशियों को मजबूती देने, वजन कम करने, पाचन में सुधार करने, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और ब्रेन को रिलैक्स करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 02, 2026 09:07 IST
Modified By : Priyanka Sharma Mar 02, 2026 09:07 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Praveen Gautam