Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

7 Day Yoga Challenge: वेट लॉस से लेकर मूड बूस्ट करने तक, मात्र 7 दिन में योग से महसूस करें ये बदलाव

7 Day Yoga Challenge: 7 दिन के लिए अगर आप इस योगा चैलेंज को फॉलो करें तो आपको अपनी सेहत में कई प्रकार के बदलाव महसूस हो सकते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

7 Day Yoga Challenge: शरीर को एक्टिव रखना बेहद जरूरी है ताकि आप सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचे रहें। दरअसल, शरीर का मूवमेंट में रहना तमाम अंगों के काम काज को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है और शरीर की स्टैमिना बढ़ाने में भी मददगार है। हालांकि, शरीर को एक्टिव और मूवमेंट में रखने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना एक्सरसाइज या योग करें। बात सिर्फ योग करने की करें तो रोजाना 7 दिन तक लगातार योग करने से आपको अपने शरीर में कई प्रकार के बदलाव महसूस हो सकते हैं। हर दिन जैसे-जैसे आप योग करते रहेंगे और आपकी टाइमिंग व गति में तेजी आएगी, आपकी सेहत बेहतर हो सकती है। कैसे? आइए, जानते हैं इस बारे में Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar से।

Yoga Therapist Praveen Gautam बताते हैं कि 7 डे योगा चैलेंज फॉलो करने से शरीर की जागरूकता, लचीलापन और शक्ति में सुधार आती है क्योंकि यह मांसपेशियों के तनाव को कम करने और स्टैमिना बढ़ाने में मददगार है। एक सप्ताह तक लगातार अभ्यास करने से

शरीर की एनर्जी बढ़ती है

शरीर की एनर्जी बढ़ाने के लिए योग बेहद मददगार है। दरअसल, योग करने से शरीर के तमाम अंगों का पीएच बैलेंस करने के साथ वात कफ और पित्त को बैलेंस करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में एनर्जी का प्रभाव सही रहता है और ताजगी बनी रहती है। इसके अलावा योग शरीर की स्टैमिना बढ़ाता है जिससे एनर्जी बूस्ट करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Running Vs Skipping: स्टेमिना बढ़ाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें? एक्सपर्ट से जानें

शरीर का पोस्चर सही रहता है

शरीर का पोस्चर सही रखने के लिए योग करना बेहद मददगार है। दरअसल, जब आप योग करते हैं तो शरीर एक सीध में रहता है जिससे रीढ़ की हड्डी सही रहती है और एक सही पोस्चर पाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, शरीर के तमाम अंगों जैसे कंधे, हाथ और पेट को एक सीध के साथ सही पोस्चर बनाए रखने में मदद मिलती है।

yoga_challenge

पाचन क्रिया बेहतर होता है

रोज योगा करने से शरीर के पाचन क्रिया को तेज करने में मदद मिलती है। ये मेटाबॉलिज्म तेज करता है और आंतों को गति देता है। इससे डाइजेशन में कमी आती है और शरीर का बैलेंस सही रहता है। साथ ही जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उनके लिए योग करना पेट साफ करने के साथ मल त्याग को आसान बनाने में मददगार है।

जोड़ों की सेहत सही रहती है

जब आप रोज योगा करते हैं और धीमे-धीमे इसे सातवें दिन तक ले जाते हैं तो इससे आपके जोड़ों की सेहत सही रहती है। दरअसल, 7 डे योगा चैलेंज लेने से जोड़ों के बीच नमी की मात्रा बढ़ती है जिससे मूवमेंट सही रहता है और जोड़ों की सेहत सही रहती है। साथ ही चलते-फिरते रहने की वजह से भी जोड़ों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: शारीरिक स्टैमिना बढ़ाने के लिए घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, जानें एक्सपर्ट से

मांसपेशियों की सहनशक्ति बढ़ाने वाला

जब आप दिनों तक इस तरह से योगा करते हैं तो आपके मांसपेशियों की सहनशक्ति को बढ़ावा मिलता है और मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं। इसके अलावा ये हर टाइप की मांसपेशियों पर काम करता है और इन्हें मजबूती प्रदान करता है। इसलिए हेल्दी मांसपेशियों के लिए योग करना बेहद मददगार है।

ध्यान रखें कि 1-3 दिन में शरीर के अनुकूल शुरुआत करें। अकड़न, दर्द या असहजता महसूस हो सकती है इसलिए धीमे-धीमे योग करें। 4-5 दिन में प्रेरणा में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन निरंतर प्रयास का असर दिखने लगता है और आसन अधिक स्वाभाविक लगने लगते हैं। इस प्रकार से 6 से 7 दिन होते होते लचीलापन स्पष्ट रूप से बढ़ता है, अकड़न कम होती है और शारीरिक और मानसिक ताजगी का अनुभव होता है।

FAQ

  • 1 दिन में कितनी बार योग कर सकते हैं?

    योग रोजाना एक दिन में दो सेट में कर सकते हैं। आप इसे 20-45 मिनट कर सकते हैं। सप्ताह में 3-5 दिन अभ्यास करना अच्छा माना जाता है। शुरुआती लोग सप्ताह में 2-3 बार शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे समय बढ़ा सकते हैं।
  • योग का असर कितने दिन में दिखने लगता है?

    योग का असर व्यक्ति में 2 से 4 हफ्ते में दिख सकता है और इसकी वजह से आपको बदलाव महसूस हो सकता है। ये शारीरिक शक्ति और बनावट में सुधार करने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने और एकाग्रता में सुधार करने में मदद करता है।
  • योग करने के बाद क्या खाना चाहिए?

    योग करने के बाद आपको प्रोटीन युक्त फूड्स जैसे दाल, दूध, मशरूम और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। ये मांसपेशियों में दर्द को कम करता है और इन्हें मजबूती प्रदान करता है।

Read Next

शिवरात्रि व्रत के बाद होने लगती है कमजोरी? एक्सपर्ट से जानें इसे दूर करने के टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 16, 2026 08:05 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Feb 16, 2026 08:05 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content