Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

शिवरात्रि व्रत के बाद होने लगती है कमजोरी? एक्सपर्ट से जानें इसे दूर करने के टिप्स

Shivratri Vrat Health Tips 2026: कई लोगों को शिवरात्रि के बाद व्रत के बाद थकान और कमजोरी हो जाती है। ऐसा उन लोगों के साथ हो सकता है, जिन्हें पहले से ही कोई बीमारी है। जानें, कमजोरी दूर करने के लिए क्या करें।

महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व को हर कोई बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाता है। कई घरों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे यह व्रत रखते हैं। इस व्रत को करते हैं। इस दौरान अपने परिजनों की अच्छे स्वास्थ्य की और सफलता की कामना करते हैं। व्रत के दौरान कोई भी एक अन्न का दाना मुंह में नहीं लेता है। ज्यादातर लोग फलाहार पर आश्रित होते हैं। पूरे दिन केवल फलाहार लेने से कुछ लोगों को कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो परेशान न हों। इस लेख में Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी व्रत के बाद कमजोरी भगाने के कुछ टिप्स दे रही हैं। आप उन पर जरूर अमल करें।

महाशिवरात्रि व्रत के बाद कमजोरी कैसे दूर करें?- Mahashivratri 2026 Fasting Recovery Tips

drinking water during sleep know its benefits side Effects 01 (11)

1. खुद को हाइड्रेटेड रखें

व्रत के बाद थकान और कमजोरी को दूर भगाने का सबसे अच्छा विकल्प होता है, पूरे दिन में 2 से 3 लीटर पानी पीना। आप खुद को जितना ज्यादा हाइड्रेटेड रखें, उतना सिर घूमना, चक्कर आना और सिरदर्द की समस्या दूर होती चली जाएगी।

इसे भी पढ़ें: शिवरात्रि व्रत के दौरान रहना है स्वस्थ तो एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स करें फॉलो

2. फ्लूइड इनटेक बढ़ाएं

व्रत के बाद थकान इसलिए भी बहुत ज्यादा हो जाती है, क्योंकि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का स्तर गिर जाता है। ऐसे में आप नींबू पानी, नारियल पानी का इनटेक बढ़ाएं। इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और थकान पूरी तरह भाग जाती है। NCBI/PubMed में प्रकाशित एक लेख से पता चलता है कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस को सुधरने के लिए नारियल पानी बहुत अच्छा विकल्प है।

3. खानपान की आदतें बदलें

tips to reduce weakness due to shivratri fasting 01 (13)

व्रत के बाद एनर्जी को वापस पाना चाहते हैं, तो आपको तली-भुनी या फ्राइड चीजों से दूर रहना है। इसके बजाय, आप बादाम, काजू और अखरोट जैसी चीजों का सेवन करें। फलों का सेवन भी आपकी एनर्जी को बढ़ाने में मदद करेगा

4. पर्याप्त आराम करें

व्रत के बाद कई लोग पूरी तरह नॉर्मल फील करते हैं, वही कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो थकान से भर जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो बेहतर है कि आप व्रत के अगले दिन आराम को प्राथमिकता दें। आप जितना आराम करेंगे, बॉडी उतनी तेजी से रिकवर होगी।

इसे भी पढ़ें: पहली बार महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, तो जानें क्या खाएं और क्या नहीं?

5. वर्कआउट कम करें

व्रत के ठीक अगले दिन आपको ऐसे वर्कआउट नहीं करने चाहिए, जिससे आपकी थकान और कमजोरी बढ़ सकती है। आपको कोशिश करनी चाहिए कि व्रत के बाद वाले लाइट एक्सरसाइज करें। इसके अलावा, लंबा ट्रैवल करने से भी बचें।

निष्कर्ष

व्रत के बाद थकान और कमजोरी होना स्वाभाविक है। अगर आपके साथ ऐसा हो, तो परेशान न हों। इस लेख में ऊपर बताए गए टिप्स आप अपना सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी खोई हुई एनर्जी लौट आएगी, बल्कि सेहत में भी सुधार होता है। ध्यान रखें कि कई लोगों को अचानक अपनी रेगुलर लाइफस्टाइल में बदलाव करने से पाचन संबंधी समस्याएं, जैसे कब्ज और गैस, हो सकती हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा अधिक रखें। आपकी समस्या कम हो जाएगी।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • शिवरात्रि व्रत के बाद कमजोरी क्यों होती है?

    व्रत के दौरान कई लोग निर्जला व्रत करते हैं और कुछ लोग सिर्फ फलाहार लेते हैं। ऐसे में शरीर में कैलोरी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती है। ऐसे में थकान, चक्कर या सिरदर्द महसूस हो सकता है।
  • व्रत के बाद तुरंत एनर्जी कैसे पाएं?

    व्रत के बाद इंस्टेंट एनर्जी हासिल करने के लिए आपको नारियल पानी, नींबू पानी, फल और लाइट पर बैलेंस्ड मील लेना चाहिए।
  • क्या व्रत के बाद चक्कर आना सामान्य है?

    व्रत के बाद शरीर में इलेक्ट्रोइट इंबैलेंस हो जाता है, जिसकी वजह से चक्कर आना या थकान होने की समस्या हो सकती है। ऐसा खासकर, उनके साथ अधिक होता है, जिनके शुगर लेवल संतुलित नहीं होता है।

Read Next

क्या दौड़ते समय आपके घुटनों में होता है दर्द? इन 5 गलतियों को न करें नजरअंदाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 14, 2026 16:47 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 14, 2026 16:47 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content