Expert

Mahashivratri 2024: पहली बार महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, तो जानें क्या खाएं और क्या नहीं?

What To Eat And What Not To Eat During Mahashivratri Fast: अगर आपने भी महाशिवरात्रि का व्रत रखा हैं, तो जानें क्या खाएं और क्या नहीं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Mahashivratri 2024: पहली बार महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, तो जानें क्या खाएं और क्या नहीं?


What To Eat And What Not To Eat During Mahashivratri Fast: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा- अर्चना की जाती है। इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च को पड़ रही है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन शिव और पार्वती माता का विवाह हुआ था। इस दिन भक्तगण पूरे जोर-शोर से भगवान की अराध्नना करते हैं। अगर आप पहली बार या हर साल ये व्रत रखते हैं, तो इस दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इस तरह का प्रश्न मन में आता होगा। इस दिन सात्विक खाने के साथ ऐसा भोजन करना चाहिए, जो पेट को लंबे समय तक भरकर रख सकें, जिससे कमजोरी न हो। वहीं व्रत में शरीर को हाइड्रेट रखना भी उतना ही जरूरी होता है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि व्रत में तले-भुने खाने से भी बचना चाहिए। ये चीजें शरीर को नुकसान करने के साथ ब्लोटिंग और गैस की समस्या को भी बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से कि महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं।

महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं 

फल

महाशिवरात्रि के व्रत में शरीर की कमजोरी को दूर करने और शरीर हाइड्रेट रखने के लिए फलों का सेवन अवश्य करें। फलों में मौजूद विभिन्न विटामिन और मिनरल्स शरीर को स्वस्थ रखते हैं। फलों के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। महाशिवरात्रि में केला, संतरा, अंगूर और सेब का सेवन किया जा सकता हैं।

साबूदाना

साबूदाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, जिंक और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। व्रत में इसके सेवन से पेट लंबे सय तक भरा रहता है और कमजोरी को भी दूर करता है। साबूदाने में मौजूद कार्बोहाइड्रेट होने के कारण ये आसानी से पच भी जाता है।

sago

सिंघाड़े का आटा

महाशिवरात्रि के व्रत में आप सिंघाड़े के आटे की रोटी या पराठा बना कर खा सकते हैं, जो पौष्टिक होने के साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। सिंघाड़े के आटे में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है, जो पाचन-तंत्र को दुरुस्त रखने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत करता हैं।

इसे भी पढ़ें- Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन सुबह से शाम तक खाएं ये 5 चीजें, नहीं आएगी कमजोरी और सुस्ती

मखाने

महाशिवरात्रि के व्रत में मखाने का सेवन भी किया जा सकता है। मखाने पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ शरीर को इंस्टैंट एनर्जी देते हैं। मखाने में कैल्शियम, फाइबर, सोडियम और पोटेशियम पाया जाता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ स्नैक का भी अच्छा ऑप्शन है। आप इसकी खीर बनाकर भी खा सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स

महाशिवरात्रि के व्रत में ड्राई फ्रूटस का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। ड्राईफ्रूट्स पेट को लंबे समय कर भरकर रखने के साथ शरीर को एनर्जी भी देते हैं। ड्राईफ्रूट में आप बादाम, किशमिश, नारियल और काजू का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें नमक या रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स के सेवन से बचें।

महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाने से बचें

तले हुए खाद्य पदार्थों से बचें

महाशिवरात्रि के व्रत में शरीर को हेल्दी रखने के लिए तले हुए खाघ पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। तले हुए खाघ पदार्थ पेट में गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में व्रत के दौरान पूरी और पकौडे खाने से बचें। ये चीजें शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

कैफीन

बहुते से लोग महाशिवरात्रि के व्रत में बार-बार चाय और कॉफी का सेवन करते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। व्रत के दौरान आप खाली पेट होते है और बार-बार कैफीन के सेवन से शरीर डिहाइड्रेट होने के साथ पाचन से जुड़ी समस्या भी हो सकती हैं।

प्रोसेस्ड फूड्स

महाशिवरात्रि के व्रत में प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इन फूड्स को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए इनमें हानिकारक प्रिजर्वटिव मिलाए जाते है, जो शरीर को नुकसान करने के साथ शरीर को डिहाइड्रेट भी कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि के व्रत में लहसुन- अदरक और तामसिक भोजन के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही बुजुर्ग और प्रेग्नेंट महिलाएं ये व्रत रखने से बचें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन सुबह से शाम तक खाएं ये 5 चीजें, नहीं आएगी कमजोरी और सुस्ती

Disclaimer