Expert

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन सुबह से शाम तक खाएं ये 5 चीजें, नहीं आएगी कमजोरी और सुस्ती

Morning To Night Diet Plan For Mahashivratri Vrat In Hindi: महाशिवरात्रि के दिन मॉर्निंग टू इवनिंग तक हेल्दी विकल्प चुनें।
  • SHARE
  • FOLLOW
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन सुबह से शाम तक खाएं ये 5 चीजें, नहीं आएगी कमजोरी और सुस्ती

Morning To Night Diet Plan For Mahashivratri Vrat In Hindi: महाशिवरात्रि के दिन कई लोग व्रत करते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से सभी दुख हर जाते हैं। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। जबकि, कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की चाह में इस व्रत को रखती हैं। लेकिन, अगर सही तरह से महाशिवरात्रि का व्रत न रखा जाए, तो लोगों की तबियत खराब हो सकती है। पूरा दिन व्रत रखने के कारण शरीर में कमजोरी, थकान जैसी कई समस्याएं भी हो जाती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ ऐसी परेशानियां न हों, तो जरूरी है कि आप इस दिन को सही तरह से प्लान करें। खासकर, महाशिवरात्रि के दिन सुबह से लेकर शाम तक सही चीजों का सेवन करें। यहां हम आपको बता रहे हैं महाशिवरात्रि के दिन सुबह से शाम तक किस तरह की डाइट फॉलो करनी चाहिए, इस बारे में आपको डिटेल में बता रहे हैं। इस पर हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।


इस पेज पर:-


महाशिवरात्रि में सुबह से शाम तक खाएं ये चीजें- Morning To Night Diet Plan For Mahashivratri Vrat In Hindi

Morning To Night Diet Plan For Mahashivratri Vrat In Hindi

सुबह पिएं नींबू पानी

सुबह-सुबह जब उठें, तो दिन की शुरुआत नींबू पानी पीने से करें। अगर नींबू पानी न पीना हो, तो आप सुबह सबसे पहले गुनगुना पानी पी सकते हैं। इससे पेट साफ होने में मदद मिलेगी। साथ ही सारा दिन फ्रेशनेस भी बनी रहेगी। वहीं, नींबू पानी पीने से शरीर में विटामिन-सी की पूर्ति होती है, जिससे दिन की शुरुआत भी बेहतर होती है। इसके अलावा, दिन भर पानी पीते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये 5 हेल्दी फलाहार, पूरे दिन रहेगी ताजगी और ऊर्जा

नाश्ते में क्या खाएं

चूंकि, महाशिवरात्रि के दिन आप व्रत करने जा रहे हैं, इसलिए आज किसी तरह का इंटेंस वर्कआउट करने से बचें। इससे आपके शरीर में थकान और कमजोरी आ सकती है। इसके बजाय आप आधे घंटे वॉक कर सकते हैं या फिर योगासन कर सकते हैं। इससे पूरा दिन एनर्जेटिक बने रहेंगे। इसके अलावा, नाश्ते की बात करें, तो आज के दिन की शुरुआत मौसमी फलों से कर सकते हैं। इसमें स्ट्रॉबेरी, आम जैसे फल शामिल हैं। आप चाहें, तो नाश्ते में दही या छाछ भी नाश्ते के तौर पर पी सकते हैं। स्मूदी और शेक भी अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन, इसमें कम मात्रा में चीनी का इस्तेमाल करें। नाश्ते करने के कुछ देर बाद टी-ब्रेक लें।

लंच में लें हेल्दी विकल्प

Morning To Night Diet Plan For Mahashivratri Vrat In Hindi

महाशिवरात्रि के दिन है, ऐसे में आप अन्न नहीं खाते हैं। इसलिए, आधा दिन बीतने के बाद लोगों को वीकनेस महसूस होने लगती है। ऐसे में लंच में ऐसी चीजों का सेवन करे, जिससे इंस्टेंट एनर्जी मिल सके और लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास दे। महाशिवरात्रि के दिन लंच के तौर पर आप कुछ सब्जियों, जैसे बंदगोभी या ब्रोकली को चीज में सॉटे करके खा सकते हैं। आप चाहें, तो वेजिटेबल सूप बनाकर भी पी सकते हैं। इस तरह की चीजों में आपको फैट और प्रोटीन की आपूर्ति हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: शिवरात्रि के अवसर पर बनाएं ये टेस्टी फलाहार, लंबे समय तक नहीं लगेगी भूख

स्नैक्स में क्या लें

लंच के बाद अक्सर लोगों को शाम के समय भूख लग जाती है। ऐसे में आप स्नैक्स भी खा सकते हैं। स्नैक्स के तौर पर आप फलों का सेवन कर सकते हैं। फलों में केला आदि चीजें लें। केला न सिर्फ स्वादिष्ट और हेल्दी फल है, बल्कि यह लंबे तक पेट भरे रहने का अहसास भी कराता है।

डिनर में क्या खाएं

लंच की ही तरह, आप डिनर में भी वेजिटेबल सॉटे (फ्राई) करके खा सकते हैं। इसके लिए, ब्रोकली, शिमला मिर्च, जुकिनी जैसी हेल्दी सब्जियों को चुनें। इसे आप घी में फ्राई कर सकते हैं। इसमें सेंधा नमक का प्रयोग किया जा सकता है। अच्छी तरह सॉटे करके खाएं। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी भी पिएं। पानी पीन से शरीर हाइड्रेट रहता है और थकान नहीं होती है।

All Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये 5 हेल्दी फलाहार, पूरे दिन रहेगी ताजगी और ऊर्जा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version