Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं-क्या न खाएं? मानें एक्सपर्ट की सलाह

Mahashivratri Vrat: महाशिवरात्रि के दिन व्रत करना कई लोगों को पसंद होता है, लेकिन वे कंफ्यूज होते हैं कि इस व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़िए।

Shivratri Vrat Food List: महाशिवरात्रि एक पावन पर्व है, जो भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रतीक माना जाता है। कई लोग इस दिन मंदिर जाते हैं, भगवान शिव की आराधना करते हैं और उन्हें दूध, फल-फूल चढ़ाते हैं। कुछ लोग इस विशेष दिन व्रत भी करते हैं। व्रत रखना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। साइंस में भी यह कहा गया है कि उपवास करने से हमारा मेटाबॉलिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और वजन को संतुलित रखने में भी मदद मिलती है। हालांकि, कई लोगों को यह ज्ञात नहीं होता है कि महाशिवरात्रि के दिन रखे गए व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? अगर आपको भी यही दुविधा है, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी दे रही हैं आपको जरूरी सलाह।

महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं?- Mahashivratri Vrat Mein Kya Khaye

what to eat in shivratri vrat 01 (13)

खा सकते हैं फलाहारा

महाशिवरात्रि व्रत रखने वाले पूरा दिन फलाहार ले सकते हैं। फलाहार लेने से ऊर्जा का स्तर बना रहता है और शरीर में कमजोरी नहीं आती है। इसमें आप केला, सेब, अनार और नारियल पानी जैसे फलों को शामिल कर सकते हैं। इन सभी फलों में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी सेहत में भी सुधार करते हैं।

इसे भी पढ़ें: शिवरात्रि व्रत के दौरान रहना है स्वस्थ तो एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स करें फॉलो 

दूध के पदार्थ का सेवन करें

is cheese good for heart patients

महाशिवरात्रि व्रत करने वाले दूध और दूध से बने पदार्थों जैसे दही, पनीर का सेवन कर सकते हैं। इनमें कैल्शियम, प्रोटीन काफी मात्रा में पाए जाते हैं। सात्विक भोजन के रूप में इनका सेवन किया जा सकता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है

व्रत के आटे खाएं

महाशिवरात्रि में व्रत करने वाले इस दिन उन आटों का खाने में उपयोग कर सकते हैं, जिन्हें खास व्रत में खाया जाता है। इसमें सिंघाड़े और राजगीरा का आटा शामिल है। इनमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो एनर्जी के स्तर को बनाए रखते हैं और पाचन तंत्र में भी सुधार करते हैं।

सब्जियां खाएं

महाशिवरात्रि व्रत के दौरान आप कई तरह की सब्जियां खा सकते हैं, जैसे आलू, शकरकंद आदि। इन्हें आप उबालकर खा सकते हैं। ध्यान रखें कि साधारण नमक का उपयोग न करें, केवल सेंधा नमक ही लें। इससे आपका व्रत टूट सकता है। सब्जियों के अलावा, साबूदाना, मखाना, बादाम, काजू, अखरोट और सेंधा नमक भी व्रत वाले दिन खाए जा सकते हैं

इसे भी पढ़ें: महाशिवरात्रि व्रत में खाएं ये 3 टेस्टी और फलाहारी कटलेट, नहीं आएगी कमजोरी और सुस्ती

महाशिवरात्रि व्रत में क्या न खाएं

महाशिवरात्रि में व्रत में कुछ चीजों का सेवन वर्जित होता है, जैसे-

  • साबुत अनाज, दालें, गेहूं, मक्का और जौ नहीं खाना चाहिए।
  • साधारण नमक, प्याज और लहसुन से दूर रहें।
  • इस दिन मांसाहार और शराब का सेवन न करें।
  • पैकेज्ड फूड, जैसे चिप्स या तली भुनी चीजों से दूर रहें।

निष्कर्ष

महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी के दिन शाम 5 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी और 16 फरवरी, सोमवार को शाम 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। चतुर्दशी तिथि रात्रि में पड़ने के कारण 15 फरवरी को ही महाशिवरात्रि का व्रत और पूजन होगा। बहरहाल, जो भी इस दिन व्रत रखना चाहता है, उनके लिए हमने इस लेख में एक छोटी सी गाइडलाइन दी है। आप उन्हें फॉलो करें और अपने खानपान में सात्विक भोजन को अधिक महत्व दें। व्रत रखने से न सिर्फ आपका मन शुद्ध होगा, बल्कि सेहत को भी लाभ मिलेंगे।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या महाशिवरात्रि में चाय पी सकते हैं?

    अगर आप निर्जला व्रत नहीं कर रहे हैं, तो आप दूध वाली चाय पी सकते हैं। हां, अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो बेहतर होगा कि आप व्रत में चाय न पिएं।
  • क्या व्रत में सेंधा नमक जरूरी है?

    पारंपरिक तौर पर व्रत में सेंधा नमक खाया जा सकता है। यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी अच्छा विकल्प है।
  • क्या व्रत में दूध पीना सही है?

    दूध को सात्विक आहार माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से पूरा दिन एनर्जी भी बनी रहती है।

Read Next

सेहत के 'दुश्मन' हैं ये 5 हाई कार्ब फूड्स, शुगर और मोटापे को देते हैं खुला आमंत्रण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 14, 2026 13:02 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 14, 2026 13:02 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content