Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Payal Asthana , Fitness Expert

काम में फोकस बढ़ाने के ल‍िए करें ये 3 ब्रेन एक्सरसाइज, एक्‍सपर्ट और र‍िसर्च से जानें ये क्‍यों हैं फायदेमंद?

अगर आपका भी काम से फोकस कम हो गया है और मल्‍टीटास्‍क‍िंग ने द‍िमाग की रफ्तार को धीमा कर द‍िया है, तो च‍िंता न करें। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी तीन ब्रेन एक्‍सरसाइज ज‍िसे कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। ब्रेन एक्‍सरसाइज की मदद से द‍िमाग को शांति‍ म‍िलती है और फोकस बढ़ता है।

आज की फास्‍ट लाइफ में काम के दौरान फोकस कम होना एक आम समस्या बन गई है। कई लोग शिकायत करते हैं कि वे काम शुरू तो करते हैं, लेकिन जल्दी ही ध्यान भटक जाता है या काम में मन नहीं लगता। इसका सबसे बड़ा कारण है दिमाग पर बढ़ता मानसिक दबाव, लगातार स्क्रीन का इस्तेमाल, नींद की कमी और मल्टीटास्किंग की आदत। जब दिमाग को आराम नहीं मिलता या एक साथ कई चीजों पर ध्यान देना पड़ता है, तो उसकी क्षमता कमजोर होने लगती है। इसके अलावा स्‍ट्रेस और थकान भी ब्रेन की कार्यक्षमता को प्रभावित करते हैं, जिससे फोकस और प्रोडक्टिविटी दोनों कम हो जाते हैं। ब्रेन एक्सरसाइज इस समस्या का एक आसान समाधान मानी जाती हैं। ये एक्सरसाइज दिमाग को ट्रेन करने का काम करती हैं, ठीक वैसे ही जैसे शारीरिक एक्सरसाइज शरीर को मजबूत बनाती है। ऐसी ही तीन ब्रेन एक्‍सरसाइज के बारे में आपको आगे बताएंगे ज‍िनसे द‍िमाग को ट्रेन करने में मदद म‍िलती है और काम में फोकस भी बेहतर होता है।

1. बॉक्स ब्रीदिंग तकनीक- Box Breathing Technique

box-breathing-exercise

  • Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana ने बताया क‍ि बॉक्स ब्रीदिंग तकनीक में 4 सेकंड तक सांस लेना होता है, 4 सेकंड तक रोकना होता है, 4 सेकंड तक छोड़ना और फ‍िर 4 सेकंड तक रोकना होता है।
  • यह तकनीक ऑक्‍सीजन सप्‍लाई को बढ़ाती है और ब्रेन की कार्यक्षमता को बेहतर करने का काम करती है।
  • स्‍ट्रेस और एंग्‍जाइटी कम करने के ल‍िए इस तकनीक की मदद ले सकते हैं।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन की एक स्‍टडी के मुताब‍िक, डायाफ्रामेटिक ब्रीदिंग (धीमी और नियंत्रित सांस लेने की तकनीक) से फोकस रखने की क्षमता को बेहतर होते हुए देखा गया। साथ ही स्‍ट्रेस हार्मोन कोर्टि‍सोल कम हुआ ज‍िससे ध्‍यान क्षमता बेहतर हुई।

स्‍टेप्‍स:

  • पीठ सीधी करके आराम से बैठ जाएं।
  • फेफड़ों की सारी हवा बाहर निकाल दें।
  • धीरे-धीरे नाक से सांस लें और मन में 4 तक गिनें।
  • महसूस करें कि हवा फेफड़ों को भर रही है।
  • अब सांस को अंदर ही रोक कर रखें और फिर से 4 तक गिनें।
  • अब 4 सेकंड तक धीरे-धीरे मुंह से सांस को बाहर निकालें।
  • सांस पूरी तरह बाहर निकालने के बाद, फेफड़ों को खाली रखते हुए फिर से 4 तक गिनें।

यह भी पढ़ें- स्‍ट्रेस म‍िटाने के लिए मैंने शुरू की 'कलरिंग', फोकस बढ़ाने से लेकर मूड सुधारने तक म‍िले कई फायदे 

2. माइंडफुल ब्रीदिंग- Mindful Breathing

mindful-breathing

  • यह तकनीक सांसों पर ध्यान फोकस करती है। इससे दिमाग वर्तमान समय में रहता है और मन में उलझने कम होती हैं।
  • यह तकनीक द‍िमाग को शांत करती है ज‍िससे प्रोडक्‍ट‍िव‍िटी बढ़ती है।
  • जो लोग मल्‍टीटास्‍क‍िंग के कारण फोकस नहीं कर पाते, उनके ल‍िए यह एक बेहतरीन तरीका है द‍िमाग को सही द‍िशा में लेकर जाने का।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन की एक स्‍टडी के मुताब‍िक, माइंडफुल ब्रीदिंग से ध्‍यान केंद्र‍ित करने की क्षमता को बेहतर करने में मदद म‍िलती है। इस तकनीक की मदद से स्‍ट्रेस कम होता है और ब्रेन के संज्ञानात्मक कार्य (Cognitive Functions) बेहतर होते हैं। 

स्‍टेप्‍स:

  • आंखों को बंद करके एक चीज पर ध्‍यान ट‍िकाएं।
  • सांस को सामान्‍य रखें।
  • महसूस करें क‍ि हवा नाक से अंदर जा रही है और बाहर आ रही है।
  • अगर मन में कोई व‍िचार आए जो आपको भटकाने की कोश‍िश करे, तो एक गहरी सांस लेते हुए एकाग्रता बढ़ाएं।
  • शुरू में पांच म‍िनट से शुरू करें और फ‍िर धीरे-धीरे समय को बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें- एग्जाम स्ट्रेस है बच्‍चों की सेहत का दुश्मन, कंट्रोल नहीं क‍िया तो हो सकती हैं ये 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स

3. विजुअलाइजेशन तकनीक- Visualization Technique

Visualization-Technique

  • जब हम आंखों को बंद करके अपने लक्ष्‍य को पूरा होते हुए देखते हैं, तो द‍िमाग काम के ल‍िए मेंटल रूप से तैयार होता है।
  • इस तकनीक की मदद से द‍िमाग शांत होता है और काम करते समय ध्यान भटकता नहीं है।
  • काम करने का मोट‍िवेशन कम हो गया है और लो एनर्जी महसूस करते हैं, तो भी यह तकनीक आपकी मदद कर सकती है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन की एक स्‍टडी के मुताब‍िक, विजुअलाइजेशन तकनीक की मदद से ब्रेन में अल्‍फा वेव एक्‍ट‍िव‍िटी बढ़ी, फोकस बेहतर हुआ और द‍िमाग र‍िलैक्‍स हुआ। शोध की मदद से स्‍ट्रेस को कम करने और ब्रेन फंक्‍शन को बेहतर बनाने में विजुअलाइजेशन तकनीक के फायदे पाए गए।

स्‍टेप्‍स:

  • अपनी आंखों को बंद करें और उस काम के बारे में सोचें जो आप पूरा करना चाहते हैं।
  • कल्‍पना करें क‍ि आप वो काम पूरी कुशलता के साथ कर रहे हैं।
  • काम पूरा करके म‍िलने वाली खुशी और संतोष को महसूस करें।
  • अंत में खुद को मानस‍िक रूप से अगले पांच म‍िनट तक क‍िसी छोटे टास्‍क को पूरा करते हुए देखें।

न‍िष्‍कर्ष:

काम में फोकस बढ़ाना चाहते हैं, तो बॉक्‍स ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज, माइंडफुल ब्रीदिंग और विजुअलाइजेशन तकनीक जैसी तीन एक्‍सरसाइज कर सकते हैं। इनसे द‍िमाग शांत होता है और फोकस बेहतर होता है।

उम्मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। सेहत से संबंध‍ित अन्‍य जानकारी के ल‍िए ओनलीमायहेल्‍थ के साथ बने रहें।

Read Next

क्या फास्ट वॉक करें तो 5,000 कदम भी फिट रहने के लिए पर्याप्त हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 27, 2026 20:40 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 27, 2026 20:40 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 27, 2026 20:40 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Payal Asthana

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content