Frog Pose Benefits To Improve Digestion: पाचन क्रिया का प्रभाव हमारी सेहत पर पड़ता है। पाचन क्रिया दुरुस्त होने से आपको कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही, आप अपने कार्यों को बेहतर ढंग से कर पाते हैं। यदि, आपके द्वारा खाया गया भोजन पचने में समय लेता है, तो इससे आपको पेट में भारीपन, गैस, कब्ज, डकारें आना, या उलझन महसूस हो सकती हैं। लेकिन, आज के समय में हमारी जीवनशैली में हुए बदलावो की वजह से पाचन क्रिया खराब होने लगी है। आज के समय ज्यादातर लोगों को यह समस्या है। दरअसल, बाहर का तला-भुना खाना व जंक फूड भी पाचन क्रिया को खराब करने की एक बड़ी वजह माना जा सकता है। लेकिन, योगा एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ योगासन या योगा पोज को नियमित करने से आप पाचन क्रिया को बेहतर कर सकते हैं। योगा एक्सपर्ट ऋपसी अरोड़ा के अनुसार फ्रॉग पोज के रोजाना अभ्यास से पाचन क्रिया को बेहतर (Frog Pose For Better Digestion) किया जा सकता है। साथ ही, पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से बचा जा सकता है।
पाचन के लिए फ्रॉग पोज एक्सरसाइज के फायदे - Frog Pose Benefits To Improve Digestion In Hindi
पेट के अंगों को उत्तेजित करना - Stimulates Abdominal Organs
फ्रॉग पोज सीधे पेट के अंगों को प्रभावित करता है। इससे आंतरिक अंगों को हल्की मालिश मिलती है। इसके अभ्यास से पाचन अंगों में मजबूती आती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में सहायक होते हैं। इस अभ्यास को रोजाना करने से गट हेल्थ (Gut Health) बेहतर होती है और भोजन की पाचन आसानी से होता है।
आंतों के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार - Improve Blood Circulation in Intestine
फ्रॉग पोज में व्यक्ति के कूल्हों और कमर पर खिंचाव महसूस होता है। इससे पाचन अंगों में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से इन अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण मिलता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर (Improve Digestion) होती है और यह गैस्ट्रिक जूस का उत्पादन होता है।
सूजन व गैस को कम करने में मददगार - Reduce Inflammation And Gas Problem
फ्रॉग पोज से पेट के हिस्से में पड़ने वाले दबाव से आंतों और अन्य अंगों में होने वाली सूजन व गैस की समस्या में आराम मिलता है। यह पोज पाचन तंत्र की अतिरिक्त गैस को बाहर (To Reduce Gas Problem) करने में मदद करता है। साथ ही, पेट की चर्बी को कम करने में भी सहायक होता है।
बॉवल मूवमेंट को बढ़ाएं - Improve Bowel Movement
फ्रॉग पोज के नियमित अभ्यास से बॉवल मूवमेंट बेहतर होता है। इससे आहार आंतों में सही तरह से धूमने में मदद मिलती है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और आहार से पौष्टिक तत्व आसानी से मिल पाते हैं। साथ ही, व्यक्ति को कब्ज की समस्या (Remove Constipation) में भी आराम मिलता है।
पाचन अग्नि के लिए सहायक - Boost Digestive Fire
योग में पाचन अग्नि का सीधा संबंध पाचन क्रिया से होता है। पाचन अग्नि भोजन को पचाने के लिए आवश्यक मानी जाती है। इससे भोजन के पाचने की प्रक्रिया में सुधार होता है। साथ ही, स्वाधिष्ठान चक्र संतुलित होता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
फ्रॉग पोज करने का तरीका - Frog Pose Steps in Hindi
- इसके आप जमीन पर योगा मैट या कोई साफ कपड़ा बिछा लें।
- इसके बाद पेट के बल लेटें।
- अब पैरों को घुटने से हुए कूल्हे के किनारे ले जानें का प्रयास करें।
- इसके बाद बाएं हाथ से बाएं पैर का अंगूठा पकड़ने का प्रयास करें।
- ठीक इसी तरह दाएं हाथ से दाएं पैर का अंगूठा पकड़ें।
- अब सिर और सीने को ऊपर की ओर उठाने का प्रयास करें।
- इस दौरान नजरें सीधी होनी चाहिए।
- इस मुद्रा में आप 20 से 30 सेकंड तक खुद को होल्ड करें।
- शुरुआत में आसन को करने में परेशानी हो सकती है।
- इस आसन को किसी पेशवर की देखरेख में करें।
इसे भी पढ़ें : पाचन (डाइजेशन) अच्छा रखना है तो आज से अपना लें ये 5 आदतें, पेट हमेशा रहेगा हेल्दी
Frog Pose Benefits To Improve Digestion: इस आसन का संपूर्ण लाभ लेने के आप किसी योगा एक्सपर्ट की देखरेख में अभ्यास करें। शुरुआत में आपको पैरों और कूल्हे में दर्द हो सकता है। ऐसे में आप जोर-जरबदस्ती न करें, जितना संभव हो उतना ही आसन करें। इससे मांसपेशियों में अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है।