
Yoga To Keep Digestion Metabolism Active: नवरात्रि व्रत के दौरान अक्सर लोग हल्का और सात्त्विक भोजन करते हैं, जिससे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, लेकिन लंबे समय तक व्रत रखने या भोजन के समय में बदलाव से पाचन शक्ति और मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो सकता है। ऐसे में योग एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है, जो न सिर्फ शरीर को लचीला बनाए रखता है बल्कि पाचन को दुरुस्त और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखने में भी मदद करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि व्रत के समय हल्के योग करने से पेट से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं और एनर्जी बनी रहती है। इस लेख में हम आपको 3 आसान योग बताएंगे जिसे करने से नवरात्रि व्रत में भी आपका पाचन और मेटाबॉलिज्म सही बना रहेगा। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के रवींद्र योगा क्लीनिक की योग एक्सपर्ट प्रिया श्रीवास्तव से बात की।
1. कोबरा पोज- Cobra Pose

कोबरा पोज या भुजंगासन पेट की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है, जिससे पेट की गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं। यह आसन स्पाइन के लचीलापन को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को एक्टिव बनाता है।
स्टेप्स:
- पेट के बल लेट जाएं, पैर सीधे रखें।
- हथेलियां कंधों के पास मैट पर टिकाएं।
- कोहनी को शरीर से सटाकर रखें।
- सांस लेते हुए धीरे-धीरे सिर, छाती और पेट के ऊपरी हिस्से को उठाएं।
- कोहनी हल्की मुड़ी रहे और कंधे पीछे की ओर खिंचें।
- 15-20 सेकंड इस स्थिति में रहें और सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे नीचे आएं।
इसे भी पढ़ें- मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और वजन कम करने के लिए रोज करें इन 5 योगासनों का अभ्यास, जानें तरीका
2. ब्रिज पोज- Bridge Pose

ब्रिज पोज यानी सेतु बंधासन पेट और आंतों को हल्का मसाज देता है, जिससे पाचन में सुधार होता है। यह आसन कमर और पीठ को भी मजबूत बनाता है और व्रत के दौरान थकान को कम करता है।
स्टेप्स:
- योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
- घुटनों को मोड़कर एड़ियों को हिप्स के पास लाएं।
- दोनों हाथों को शरीर के पास रखें, हथेलियां नीचे की ओर।
- सांस लेते हुए धीरे-धीरे हिप्स को ऊपर उठाएं।
- जांघें और पीठ सीधी रखें, ठुड्डी छाती से लगाएं।
- 15-20 सेकंड होल्ड करें और सांस छोड़ते हुए वापस नीचे आएं।
3. ट्री पोज- Tree Pose

ट्री पोज या वृक्षासन शरीर के संतुलन को सुधारता है और ध्यान को केंद्रित करता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और व्रत के समय एनर्जी बनी रहती है। यह पोज मानसिक शांति और स्थिरता भी देता है।
स्टेप्स:
- सीधे खड़े हो जाएं, पैर मिलाकर।
- दाएं पैर को उठाकर बाएं जांघ के ऊपर टिकाएं।
- संतुलन बनाए रखते हुए, दोनों हाथों को छाती के पास जोड़ लें।
- हाथों को सिर के ऊपर उठा सकते हैं।
- 20-30 सेकंड तक संतुलन बनाएं और फिर धीरे-धीरे पैर नीचे रखें।
- दूसरी ओर भी यही प्रक्रिया दोहराएं।
निष्कर्ष:
नवरात्रि व्रत के दौरान हल्के और आसान योगासन अपनाने से न सिर्फ आपका पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर रहेगा बल्कि शरीर में एनर्जी भी बनी रहेगी। ब्रिज पोज, ट्री पोज और कोबरा पोज जैसे आसन रोजाना करने से आपका व्रत आरामदायक बन सकता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Sep 24, 2025 18:20 IST
Published By : Yashaswi Mathur