Pout Yoga Pose Benefits in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना बहुत जरूरी होता है। आपने देखा होगा कि अक्सर कुछ लोग तस्वीर खिंचवाते समय पाउट बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक फेशियल एक्सरसाइज है, जिसे करना कई तरीकों से फायदेमंद साबित हो सकता है। इस एक्सरसाइज को करने से चेहरे के आस-पास जमा चर्बी आसानी से निकलती है। अगर आप कोई फेशियल एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो इसके लिए पाउट योग कर सकते हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर से लेकर मलाइका अरोड़ा तक पाउट पोज योग करना पसंद करती हैं। आइये एक्ट्रेस पवलीन गुजराल से जानते हैं पाउट योग करने के फायदे और सही तरीके के बारे में।
पाउट पोज योग करने के फायदे
- पाउट पोज योग करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- इस पोज को करने से फेशियल मसल्स रिलैक्स होती हैं, जिससे गाल और जबड़ों पर होने वाला खिंचाव भी कम होता है।
- यह एक प्रकार की माइंडफुलनेस एक्टिविटी है, जो मेंटल हेल्थ को भी बेहतर रखती है।
- इसका अभ्यास करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।
- इसे करने से चेहरे को एक सही और आकर्षक आकार मिलता है।
- पाउट पोज करने से टीएमजे डिसफंक्शन (TMJ) से बचाव होता है।
- इस योग को करने से बॉडी पोश्चर बेहतर होता है साथ ही स्ट्रेस भी कम होता है।
View this post on Instagram
पाउट पोज योग करने का सही तरीका
- पाउट पोज योग करने के लिए आपको सबसे पहले आसन की अवस्था में बैठ जाना है।
- अब आपको चेहरे को थोड़ा उपर की ओर करना है और अपने होठों को सामने की ओर फैलाएं।
- इसके बाद आपको होठों को बंद कर लेना है। इस दौरान आपकी जौ लाइन पर तनाव आना चाहिए।
- इस अवस्था में कुछ सेकेंड तक बने रहना है।
- इसके बाद गर्दन को दोनों ओर घुमाएं और आंखों को बंद रखें।
- इसी प्रकार आपको रोजाना इस पोज का अभ्यास करना है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version