Broken Wing Pose Benefits in Hindi: आजकल एक ही जगह पर बैठकर लगातार काम करने और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण लोगों की शरीर में लचीलापन कम होता जा रहा है। इसके चलते लोग हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि काम के बीच में ब्रेक लेकर आपको स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। अगर आप भी शरीर को लचीला बनाना चाहते हैं तो इसके लिए स्ट्रेचिंग करना बेहद जरूरी है। इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज बताएंगे, जिससे शरीर फ्लेक्सिबल बनेगी। आइये सेलिब्रिटी योग एंड होलिस्टिक वेलनेस एक्सपर्ट अंशुका से जानते हैं इसके फायदे।
Broken Wing Pose करने के फायदे
- ब्रोकन विंग पोज एक्सरसाइज करना शरीर के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है।
- इसे करने से शारीरिक ऊर्जा बढ़ने के साथ ही साथ स्ट्रेंथ और स्टैमिना भी बढ़ता है।
- इस पोज को करने से शरीर में जकड़न होने की आशंका कम होती है।
- इस एक्सरसाइज को करने से पोश्चर में सुधार होता है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है।
- इसका अभ्यास करने से तनाव कम होता है और इंजरी होने से बचाव होता है।
- ब्रोकन विंग पोज करने से स्पाइन हेल्थ अच्छी रहती है, जिससे रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या कम होती है।
View this post on Instagram
शरीर को लचीला बनाने में फायदेमंद
ब्रोकन विंग पोज करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है। इसे करने से शरीर के अलग-अलग अंगों की मूवमेंट होती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है साथ ही साथ शरीर अधिक फ्लेक्सिबल बनती है। इस अभ्यास को करने से मांसपेशियां एक्टिव होती हैं, जो शरीर को लचीला बनाने में मदद करती हैं।
इसे भी पढ़ें - शरीर की इन 5 बीमारियों में बहुत फायदेमंद है पद्मासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका और सावधानियां
ब्रोकन विंग पोज करने का सही तरीका
- इस पोज को करने के लिए पेट के बल पर उल्टा लेट जाएं और दोनों हाथों को खोलकर सीधा कर लें।
- अब आपको एक पैर को उल्टी तरफ करना है। इसके बाद अपने सीधे हाथ को पीठ के उपर से लाते हुए आपस में जोड़ लेना है।
- हाथों को कंधों की सीध में रखें। इस अवस्था में 30 सेकेंड्स बने रहकर सांसें लें।
- इसके बाद आपको हाथो को खोलकर पेट के बल पर उल्टा वापस आ जाना है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version