शरीर को हेल्दी और बीमारियों से दूर रखने के लिए योग का रोजाना अभ्यास करना बहुत फायदेमंद होता है। शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए अलग-अलग योगासनों का अभ्यास करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं में से एक पद्मासन भी है। पद्मासन का अभ्यास करने से शरीर को कई फायदे (padmasana ke fayde in hindi) मिलते हैं और इसे बहुत आसान योगासन माना जाता है। पद्मासन का अभ्यास करने से न सिर्फ आपके शरीर को फायदा मिलता है बल्कि मन भी शांत रहता है। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर Onlymyhealth आपके लिए एक विशेष सीरीज लेकर आया है जिसमें हम आपको सुप्रसिद्ध योग गुरु ग्रैंड मास्टर अक्षर से रोजाना 1 योगासन के बारे में विस्तार से बताएंगे। योग और प्राणायाम दोनों ही शरीर को फिट और निरोगी बनाने का काम करते हैं। इसके तहत आज हम आपको पद्मासन के फायदे, अभ्यास का तरीका और सावधानियों के बारे में विस्तार से बताएंगे। पद्मासन उन योगासनों में से एक है जिसका अभ्यास करने से शरीर की कई बीमारियों को भी दूर करने में फायदा मिलता है। आइये जानते हैं पद्मासन के बारे में विस्तार से।
पद्मासन का अभ्यास करने के फायदे (Padmasana Benefits in Hindi)
पद्मासन को अंग्रेजी में लोटस पोज (Lotus Pose) के नाम से भी जाना जाता है। तमाम योगी और ध्यान करने वाले लोग पद्मासन में ही बैठकर ध्यान लगाते हैं। पद्मासन में बैठकर ध्यान लगाना भी बहुत उपयोगी होता है। रोजाना पद्मासन का अभ्यास करने से शरीर तो निरोगी होता है साथ ही मन शांत होता है और कई मानसिक समस्याओं में फायदा मिलता है। पद्मासन का अभ्यास कर आप इन बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: वज्रासन के अभ्यास से इन 5 बीमारियों में मिलता है बड़ा लाभ, जानें करने का तरीका और सावधानियां
टॉप स्टोरीज़
1. अर्थराइटिस और घुटनों से जुड़ी बीमारियों में फायदेमंद पद्मासन
पद्मासन का नियमित अभ्यास करने से आपको घुटनों से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदा मिलता है। अर्थराइटिस की समस्या में पद्मासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है लेकिन इस समस्या में मरीजों को पद्मासन का अभ्यास करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। पद्मासन का नियमित अभ्यास करने से आपके घुटनों से एक लिक्विड का रिसाव होता है जो इससे जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदेमंद होता है।
2. नींद से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद पद्मासन
पद्मासन का रोजाना अभ्यास करने से आपको नींद से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में बहुत फायदा मिलता है। आज के समय में लोग भागदौड़ भरी जीवनशैली और स्ट्रेस आदि के कारण नींद से जुड़ी बीमारी या समस्या के शिकार हो रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए रोजाना पद्मासन का अभ्यास जरूर करना चाहिए। नींद न आने की समस्या में रोजाना पद्मासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है।
3. एसिडिटी, कब्ज और अपच की समस्या में फायदेमंद पद्मासन
पद्मासन का रोजाना अभ्यास करने से कब्ज की समस्या, अपच और एसिडिटी में बहुत फायदा मिलता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए रोजाना पद्मासन का अभ्यास जरूर करना चाहिए। इसके अभ्यास से आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है और शरीर को इन समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: वज्रासन के अभ्यास से इन 5 बीमारियों में मिलता है बड़ा लाभ, जानें करने का तरीका और सावधानियां
4. मानसिक समस्याओं में फायदेमंद पद्मासन
पद्मासन का अभ्यास लोग ध्यान लगाते समय भी करते हैं। मानसिक समस्याएं जैसे स्ट्रेस, अवसाद और चिंता आदि को दूर करने के लिए रोजाना पद्मासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है।
5. ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में फायदेमंद
पद्मासन का अभ्यास करने से ब्लड प्रेशर की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इसका नियमित अभ्यास ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने का काम करता है। शरीर में ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
पद्मासन का अभ्यास करने का तरीका (Steps To Do Padmasana in Hindi)
पद्मासन का अभ्यास करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले शांत और साफ जमीन पर योगा मैट बिछाकर बैठ जाएं।
- इस दौरान अपने दोनों पैरों को आगे की तरफ रखें।
- अपनी कमर, पीठ और रीढ़ की हड्डी को बिल्कुल सीधा रखें।
- अब दाएं घुटने को मोड़ते हुए दाएं पैर को बाईं जांघ पर रख लें।
- इसके बाद बाएं घुटने को मोड़ते हुए बाएं पैर को दाईं जांघ पर रखें।
- अब अपनी दोनों हथेलियों को घुटनों पर रखें। इस दौरान पर कोई भी हस्त मुद्रा बना सकते हैं।
- फिर लंबी सांस लें। कुछ सेकेंड तक रोकें और छोड़ दें।
पद्मासन का अभ्यास करते समय सावधानियां (Padmasana Precautions in Hindi)
पद्मासन का अभ्यास करते समय आपको कुछ सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए। सुबह के समय ही इसका अभ्यास सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। पद्मासन का अभ्यास भोजन करने के बाद बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अगर आपके घुटने या टखने में कोई चोट लगी है या इससे जुड़ी कोई गंभीर समस्या है तो इसका अभ्यास न करें। शुरुआत में आपको किसी एक्सपर्ट या योग गुरु के मार्गदर्शन में पद्मासन का अभ्यास करना चाहिए।
(All Image Source - Freepik.com)