Expert

Yoga For Kids: बच्चों से जरूर करवाएं ये 5 योगासन, रहेंगे फिट और एनर्जेटिक

योग करना बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यहां जानिए, बच्चों को कौन-कौन सा योगासन करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
Yoga For Kids: बच्चों से जरूर करवाएं ये 5 योगासन, रहेंगे फिट और एनर्जेटिक


वर्तमान समय में बचपन से ही बच्चों के कंधे पर पढ़ाई का बोझ आ जाता है। कई बच्चे कम उम्र से ही पढ़ाई को लेकर तनाव लेना शुरू कर देते हैं, जिसका बुरा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को आप फन एक्टिविटीज में बिजी रखें, जिससे कि उन्हें तनाव न हो और वह खुश रहें। बचपन से बच्चों को योग करना भी सिखाना चाहिए, जिससे कि उन्हें योग की ताकत का पता चले और वह फिट रहें। योग एक प्राचीन अभ्यास है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। बच्चों के लिए योग विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस लेख में नोएडा के योसोम योग स्टूडियो के योग शिक्षक रजनेश शर्मा बच्चों के लिए 5 योगासन बता रहे हैं, जिनका अभ्यास करने से बच्चों को लाभ मिलेगा।

बच्चों को कौन-कौन सा योगासन करना चाहिए? - Which Yoga Is Best For Kids

1. ताड़ासन - Mountain Pose

योगाभ्यास से बच्चों की मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं, इसके साथ ही यह बच्चों को एक्टिव और एनर्जेटिक बनाए रखता है। बच्चों के लिए ताड़ासन का अभ्यास फायदेमंद होता है, इससे शरीर का संतुलन बेहतर होता है। इस आसन में बच्चे अपने पैरों को मिलाकर सीधे खड़े होते हैं और अपने हाथों को ऊपर उठाते हैं। इस आसन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और शारीरिक संतुलन में सुधार होता है। इसके साथ ही इस आसन के अभ्यास से एकाग्रता भी बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में चंद्र नमस्कार करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसे करने का तरीका

2. वृक्षासन - Tree Pose

वृक्षासन का अभ्यास करने में बच्चों को मजा आता है। बच्चों को योग सिखाना है तो आपको बच्चों के लिए आसन को मजेदार बनाना पड़ेगा। वृक्षासन बच्चों के लिए एक मजेदार आसन है जिसमें वे एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर को घुटने पर रखते हैं और हाथों को नमस्ते मुद्रा में जोड़ते हैं। इस आसन के अभ्यास से संतुलन और स्थिरता में सुधार होता है और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

3. वीरभद्रासन - Warrior Pose

योग का अभ्यास करने से न केवल शरीर में लचीलापन बढ़ता है बल्कि मानसिक शांति और ध्यान भी बढ़ाता है। बच्चों के लिए वीरभद्रासन का अभ्यास लाभकारी होता है, इसे आसानी से घर में बच्चों को सिखाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले बच्चे का एक पैर आगे की ओर बढ़ाएं और दूसरा पैर पीछे की ओर रखें, फिर बच्चे के हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। इस आसान के अभ्यास से बच्चों के शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होता है। इसका अभ्यास करने से बच्चों के पॉश्चर में सुधार होता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

YOGA

इसे भी पढ़ें: गर्मी में शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखेगा शीतकारी प्राणायाम, जानें करने का तरीका

4. मार्जरीआसन और बिटिलासन- Cat-Cow Pose

मार्जरीआसन (Cat Pose) और बिटिलासन (Cow Pose) एक साथ किए जाने वाले योगासन हैं जिन्हें 'कैट-काउ' पोज कहा जाता है। ये आसन बच्चों के लिए कई शारीरिक और मानसिक लाभ प्रदान करते हैं। मार्जरीआसन और बिटिलासन बच्चों की रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाते हैं। इन आसनों के दौरान रीढ़ की हड्डी को ऊपर-नीचे करने से लचीलापन और मूवमेंट में सुधार होता है। इन आसनों का नियमित अभ्यास बच्चों की शरीर की मुद्रा (Posture) को सुधारता है। यह उनके बैठने, खड़े होने और चलने की स्थिति को बेहतर बनाता है। इसमें बच्चे अपने हाथों और घुटनों पर आते हैं और फिर बारी-बारी से पीठ को ऊपर उठाते और नीचे झुकाते हैं।

5. सेतुबंधासन - Bridge Pose

सेतुबंधासन बच्चों के लिए एक अच्छा और मजेदार आसन है, जिसका अभ्यास करना बच्चे पसंद करते हैं। इस आसन में बच्चे अपनी पीठ के बल लेटते हैं और अपने कूल्हों को ऊपर उठाते हैं। सेतुबंधासन रीढ़ की हड्डी और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है, इसका अभ्यास बच्चों की थकान और चिंता को कम करने में सहायक होता है। 

बच्चों के लिए योगाभ्यास से न केवल उनका शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। 

All Images Credit- Freepik

Read Next

हाई कोलेस्‍ट्राल की समस्‍या दूर करने के ल‍िए करें अर्ध मत्स्येंद्रासन, जानें फायदे और तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version