रोज कुंग-फू पांडा वार्मअप करने से आप रहेंगे हेल्दी, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका

एक्सरसाइज करने से पहले वार्मअप करना जरूरी होता है। इसके लिए आप कुंगफू पांडा वार्मअप भी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके फायदे और करने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज कुंग-फू पांडा वार्मअप करने से आप रहेंगे हेल्दी, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका


वार्मअप करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। एक्सरसाइज करने से पहले वार्मअप करना इसलिए जरूरी होता है क्योंकि ऐसा करने से शरीर का तापमान बढ़ता है साथ ही मांसपेशियां भी एक्टिव हो जाती हैं। अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो इससे पहले कुंगफू पांडा वार्मअप भी कर सकते हैं। यह वार्मअप करने से सेहत को कई फायदे पहुंचते हैं। चलिए फिटनेस एक्सपर्ट खुशबू पटानी से जानते हैं कुंग-फू वार्मअप करना सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है और इसे करने का तरीका। 

कुंग-फू पांडा करने के फायदे 

  • कुंग-फू पांडा वार्मअप करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है। 
  • इस वार्मअप को करने से शारीरिक स्टैमिना बढ़ने के साथ ही मांसपेशियां एक्टिव होती हैं। 
  • इस वार्मअप को करने से मांसपेशियों का दर्द और क्रैंप से आराम मिलता है। 
  • कुंग-फू पांडा करने से आपको आपका वजन आसानी से घटता और कैलोरी भी बर्न होती है। 
  • इसे करने से मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहती है, जिससे स्ट्रेस और एंग्जाइटी से भी काफी आराम मिलता है। 
  • कुंग-फू वार्मअप करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और एकाग्रता भी बढ़ती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Major Khushboo Patani(KP) (@khushboo_patani)

कुंग-फू करने का तरीका 

  • कुंग-फू करने के लिए आपको सबसे पहले आपको बॉडी थंपिंग करनी है। 
  • इसके बाद आपको बॉडी का क्लॉक वाइज रोटेशन करना है। 
  • इसके बाद आपको कंधों और कोहनी को घुमाना है और कमर पर हाथ रखकर शरीर को राउंड घुमाना है। 
  • अब आपको घुटनों पर दोनों हाथ रखकर कमर को घुमाना है। 
  • इसके बाद आपको जंपिंग करने के साथ ही दोनों हाथों से पीटी करनी है। 

इसे भी पढ़ें - फिट रहने के लिए जॉगिंग या एक्सरसाइज, क्या करना है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

जंपिंग जैक और लंजीस करें 

  • इसके बाद आपको जंपिंग जैक करने के साथ ही लंजीस भी करना है। 
  • इसे करने के बाद आपको स्क्वैट्स और बर्पी के कुछ सेट्स लगाने हैं। 
  • इसके बाद सपाटे और स्पाइडर स्ट्रेच के कुछ सेट्स लगाने हैं। 
  • इसके साथ ही आप अन्य वार्मअप को भी रूटीन में शामिल कर सकते हैं। 

Read Next

डेस्क जॉब करने वालों के लिए फायदेमंद है बोतल से की जाने वाली ये खास एक्सरसाइज, जानें तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version