आज के समय में बहुत से लोग कमर के दर्द या फिर स्पाइन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। हालांकि, एक्सरसाइज और डाइट में सुधार करके आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके लिए योग करने एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। हाल ही में अध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बैक को हेल्दी रखने के लिए योग के बारे में बताया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।
योग नमस्कार करते हैं सद्गुरु
अपनी कमर को हेल्दी और स्पाइन को सीधी रखने के लिए सद्गुरु योग नमस्कार करना पसंद करते हैं। सद्गगुरु के मुताबिक गलत तरीके से बैठने या फिर राइड करने से स्पाइन में मौजूद लुंबर पर प्रभाव पड़ता है, जिससे कमर में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में योग नमस्कार करना फायदेमंद हो सकता है। इसे करने के दौरान बैक की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं साथ ही रीढ़ की हड्डी भी सीधी रहती है। इसे करने से बैक हेल्दी रहती है।
View this post on Instagram
योग नमस्कार करने के फायदे
- सद्गुरु के मुताबिक योग नमस्कार करने से लंबर स्पाइन पर अच्छा असर पड़ता है।
- इसे करने से बैक की मांसपेशियां मजबूत होने के साथ ही एक्टिव भी होती हैं।
- इस आसन को करने से उम्र बढ़ने के साथ कमर में होने वाली समस्याओं से भी बचाव होता है।
- योग नमस्कार करने से नस दबने (Pinched nerve) होने का जोखिम भी काफी कम होता है।
- योग नमस्कार स्पाइन को रिजनरेट करने में भी मददगार साबित होता है।
- इसे करने से कमर में दर्द और कमर के आस-पास के हिस्सों में हो रही जकड़न से भी राहत मिलती है।
- अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी इस योग को कर सकते हैं।
योग नमस्कार करने का सही तरीका
- योग नमस्कार को करने के लिए आपको सबसे पहले हाथ जोड़कर सीधा खड़ा होना है।
- अब इसी अवस्था में आपको धीरे-धीरे नीचे आकर घुटनों के बल पर बैठना है।
- अब इसी अवस्था में रहकर आपको दोनों हाथों को जोड़कर सिर के उपर की ओर लेकर जाना है।
- अब हाथों को सिर के पीछे लाएं, इसके बाद इन्हें सिर के आगे की ओर लेकर आएं।