Expert

सुबह या शाम, क्या है योग करने का बेस्ट टाइम? जानें कितनी देर करना है जरूरी

What is The Best Time To Do Yoga: योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन, योग करना का समय भी इससे मिलने वाले फायदों को बढ़ा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं योग करने का सही समय क्या होता हैं- 
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह या शाम, क्या है योग करने का बेस्ट टाइम? जानें कितनी देर करना है जरूरी

Yoga Karne Ka Sahi Samay Kya Hai: आज के समय में किसी भी व्यक्ति के स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए शारीरिक गतिविधियां बहुत जरूरी हो गई है। ऐसे में कोरोना काल के बाद से लोगों के बीच योग को लेकर काफी महत्व बढ़ गया है। यह न सिर्फ शारीरिक रूप से आपके लिए फायदेमंद होता है, बल्कि मानसिक और इमोशनल हेल्थ को भी बेहतर रखने में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन, योग करने वाले लोगों के बीच अक्सर एक सवाल घूमता रहता है, कि योग करने का सबसे अच्छा समय क्या है? किस समय योग करना चाहिए? या दिन के किस समय योग करने से ज्यादा (yoga kis time karna chahiye) फायदा मिलता है। ऐसे में आइए उत्तम नगर में स्थित योग जंक्शन के योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम से जानते हैं कि सुबह या शाम कौन सा समय योग करने के लिए सबसे बेहतर है? ( Morning or evening which time is best for yoga)

योग करने का सही समय क्या है? - Best Time To Do Yoga Morning Or Night in Hindi

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार, "योग करने का सबसे सही समय आमतौर पर व्यक्ति के लाइफस्टाइल और रूटीन पर निर्भर करता है। लेकिन, सुबह का समय योग करने के लिए सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। सुबह का वातावरण शांत, साफ और एनर्जी से भरपूर होता है। इस समय पेट भी खाली होता है, जिससे आसनों और प्राणायाम का ज्यादा फायदा मिलता है। सुबह के समय योग करने से शरीर में स्फूर्ति, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने और सकारात्मक सोच बनाए रखने में मदद मिलती है। हालांकि, जिन लोगों को सुबह समय नहीं मिल पाता, वे शाम को भी योग कर सकते हैं।"

इसे भी पढ़ें: बीमारी दूर रखने के साथ रहना है स्वस्थ! रोज सुबह सिर्फ 15 मिनट करें ये 7 योगासन, मिलेंगे लाजवाब फायदे

सुबह योग करने के फायदे - Benefits Of Morning Yoga in Hindi

सुबह के समय योग करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है और इसके कई फायदे भी मिलते हैं जैसे-

  • सुबह का समय सबसे शांत और प्रदूषण की कमी वाला होता है। चारों ओर का वातावरण साफ, ताजगी से भरा और मानसिक तनाव को कम करने वाला होता है, जो योग करने के दौरान फोकस के लिए बहुत जरूरी होता है।
  • सुबह योग करने से सारा दिन शरीर में एनर्जी का फ्लो बना रहता है। यह पूरे दिन के लिए स्फूर्ति और पॉजिटिविटी देता है। सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और मेडिटेशन से दिन की शुरूआत करने से मानसिक स्थिति बेहतर रहती है।
  • सुबह योग करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपका पेट खाली होता है, जिससे योद करने के लिए शरीर ज्यादा लचीला दिखाता है और पाचन तंत्र पर इसका अच्छा असर पड़ता है। कई योगासन, जैसे पवनमुक्तासन और नौकासन, खाली पेट करने पर अपना पूरा असर दिखाते हैं।
  • सुबह के समय योग करने से मानसिक तनाव कम होता है। ध्यान और प्राणायाम करने से मानसिक शांति मिलती है, जिससे फोकस बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • सुबह योग करने से न सिर्फ शरीर की थकान कम होती है। इससे नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है और रात में गहरी नींद आती है।
yoga-karne-ka-sahi-samay-kya-hai

शाम को योग करने के फायदे - Benefits Of Evening Yoga in Hindi

शाम के समय योग करने से भी शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें सुबह योग करने का समय नहीं मिल पाता है- 

  • दिनभर की भागदौड़ और काम के बाद शाम का समय योग के लिए फायदेमंद हो सकती है। यह दिनभर का तनाव, थकान और चिंता को कम करने में मदद करता है।
  • शाम को योग करने से दिमाग शांत होता है और शरीर को आराम मिलता है, जिससे रात को बेहतर नींद आती है।
  • जो लोग सुबह उठकर योग नहीं कर सकते, उनके लिए शाम का समय एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, करने से 2 से 3 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए।
  • शाम के समय शरीर गर्म रहता है, मांसपेशियां दिनभर के काम के कारण एक्टिव होती हैं। इसलिए, इस स्ठिति में कुछ आसान करने से आपके शरीर की अकड़न को आराम मिल सकता है।

निष्कर्ष

योग करने के लिए सुबह और शाम दोनों समय अच्छा हो सकता है। लेकिन, दिन की अच्छी शुरुआत करने और दिन भर शरीर की एनर्जी बनाए रखने के लिए सुबह के समय योग करना ज्यादा फायदेमंद होता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • योग दिन में कितनी बार करना चाहिए?

    दिन में एक बार योग जरूर करना चाहिए। इसके लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है। हालांकि कुळ लोग सुबह और शाम दोनों समय योग करना पसंद करते हैं।
  • सोने से पहले कौन सा प्राणायाम करना चाहिए?

    रात को सोने से पहले आप भ्रामरी प्राणायाम कर सकते हैं। यह आपके मन को शांत करने और तनाव को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे नींद अच्छी आती है।
  • योग कितना घंटा करना चाहिए?

    योग करने का समय आमौतर पर व्यक्ति के शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है। हालांकि दिन में 30 मिनट योग करने से आपको आपको हेल्दी बने रहने में मदद मिल सकती है।

 

 

 

Read Next

क्या फेस योगा जबड़े के तनाव और सूजन से राहत दिलाने में मददगार है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

TAGS