हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स को मजबूत बनाने के लिए एक्ट्रेस जान्हवी कपूर करती हैं ये एक्सरसाइज, आप भी करें ट्राई

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हैमिस्ट्रिंग और ग्लूट को मजबूत बनाने के लिए ये एक्सरसाइज करती हैं। आइये जानते हैं इसे करने के कुछ फायदों के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स को मजबूत बनाने के लिए एक्ट्रेस जान्हवी कपूर करती हैं ये एक्सरसाइज, आप भी करें ट्राई


एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी फिटनेस को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चित रहती हैं। फिट रहने के लिए वे नियमित तौर पर एक्सरसाइज और योग करती हैं। वे अपने सख्त डिसिप्लिन और फिटनेस रूटीन के लिए सराही जाती हैं। हाल ही में फिटनेस एक्सपर्ट नम्रता पुरोहित ने अपने सोशल मीडिया हैंडल (इंस्टाग्राम) पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें जान्हवी एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में। 

डॉन्‍की क‍िक एक्‍सरसाइज करती नजर आईं जान्हवी 

वीडियो में जान्हवी डॉन्की किक एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में नम्रता पुरोहित उन्हें यह एक्सरसाइज करने में मदद कर रही हैं। दरअसल, यह एक्सरसाइज खासतौर पर हैमिस्ट्रिंग और ग्लूट को मजबूत बनाने के लिए की जाती है। हालांकि, इसे करने के अन्य भी कई फायदे होते हैं। डॉन्की किक एक्सरसाइज आपके हामिस्ट्रिंग और ग्लूट की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। 

डॉन्‍की क‍िक एक्‍सरसाइज करने के फायदे 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Namrata Purohit (@namratapurohit)

  • डॉन्‍की क‍िक एक्‍सरसाइज करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। 
  • इस एक्सरसाइज को करने से आपकी हिप्स मजबूत और टोंड होती हैं। 
  • इस एक्सरसाइज को करने से अधिक कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन घटाने में भी काफी आसानी होती है। 
  • डेस्क जॉब करने वाले लोगों के लिए भी यह एक्सरसाइज फायदेमंद होती है। इसे करने से शरीर में जकड़न कम होती है। 
  • इस एक्सरसाइज को करने से कमर दर्द कम होने के साथ ही कमर के आस-पास के हिस्सों की जकड़न भी कम होती है। 
  • डॉन्‍की क‍िक‍ एक्‍सरसाइज को करने से पॉश्‍चर में सुधार होता है। 
  • इसे करने से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में भी काफी लाभ मिलता है। 

इसे भी पढ़ें - ह‍िप्‍स का फैट कम करने के ल‍िए करें Donkey Kick Exercise, जानें तरीका और अन्‍य फायदे

डॉन्की किक एक्सरसाइज करने का तरीका 

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आपको घुटनों के बल बैठना है। 
  • अब आपको आगे की ओर झुककर कोहनी को जमीन पर लगाना है और कंधे को जमीन पर रखकर आगे की ओर बढ़ना है। 
  • आप चाहें तो इस एक्सरसाइज को जिम की मशीन पर भी कर सकते हैं। 
  • इस दौरान आपको कंधे और हाथों को बराबर रखना है। 
  • अब आपको अपने पैरों को पीछे और उपर की ओर उठाना है। 
  • पैर को जितना हो सके उतना ही उठाएं और इस प्रक्रिया दोहराएं। 

Read Next

Sumo Squats: मोटापा घटाने के ल‍िए रोज करें सूमो स्क्वैट्स, जानें इसे करने का सही तरीका और अन्‍य फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version