
एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फिट रहने के लिए वे नियमित तौर पर एक्सरसाइज और योग करती हैं। करीना अपनी कोर मसल्स को मजबूत रखने के लिए भी कुछ पसंदीदा एक्सरसाइज करती हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कोर की मांसपेशियों का एक्टिव और मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। हाल ही में सेलेब्रिटी फिटनेस एक्सपर्ट नम्रता पुरोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें करीना कुछ एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।
पिलाटे (Pilate)
कोर की मसल्स को एक्टिवेट और उन्हें मजबूत करने के लिए पिलाटे करना सबसे बेस्ट एक्सरसाइज मानी जाती है। यह एक्सरसाइज आपके कोर को मजबूत बनाने के साथ ही कंधे और पैरों को भी मजबूती देती है। पिलाटे करने से कोर पर प्रेशर जाता है. जिससे कमर दर्द या फिर आसपास के हिस्सों में होने वाली जकड़न से भी राहत मिलती है। इसके लिए आपको पिलाटे के कम से कम 15 सेट्स लगाने हैं।
View this post on Instagram
डंबल साइड बेंड (Dumble Side Band)
कोर को मजबूत बनाने के लिए करीना डंबल साइड बेंड एक्सरसाइज भी करती हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको दोनों हाथों में हल्के साइज के डंबल लेने हैं और शरीर को एक ओर झुकाना है। अब डंबल को नीचे लाकर शरीर को दूसरी ओर झुकाएं। इस एक्सरसाइज को करने से आपकी कोर फ्लेक्सिबल और मजबूत होती है। इस एक्सरसाइज को करने से आपके पेट में जमा एक्स्ट्रा फैट भी कम होता है। यही नहीं, इस एक्सरसाइज को करने से शारीरिक स्टैमिना भी बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें - Agnisar Yoga: पेट का मोटापा कम करने के लिए करें अग्निसार क्रिया, एक्सपर्ट से जानें पूरी प्रक्रिया
लेग रेज एक्सरसाइज (Leg Rage Exercise)
अगर आप अपनी कोर को बैलेंस या फिर मजबूत बनाना चाहते हैं तो ऐसे में लेग रेज एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज करने से आपके पेट की मांसपेशियों पर तनाव आता है, जिससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके लिए आपको अपने पैरों को उपर की ओर उठाना है। आप चाहें तो दोनों पैरों को एक साथ भी उठा सकते हैं या फिर एक बार में एक पैर को भी उठा सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version