कोर को हेल्दी रखने के लिए जरूर करने चाहिए ये 6 आसन, एक्सपर्ट से जानें करने का सही तरीका

Yoga for core strength and balance in Hindi: कोर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए आप इस लेख में दिए गए आसन कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कोर को हेल्दी रखने के लिए जरूर करने चाहिए ये 6 आसन, एक्सपर्ट से जानें करने का सही तरीका


Yoga for core strength and balance in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए कोर का हेल्दी रहना बेहद जरूरी होता है। कोर हेल्दी रहने से शारीरिक स्ट्रेंथ और स्टैमिना अच्छा रहता है। एक अच्छी कोर न केवल आपको एक्टिव रखती है, बल्कि स्पोर्ट्स या फीजिकल एक्टिविटीज के दौरान होने वाली इंजरी से भी बचाने में भी मदद करती है। कोर को हेल्दी रखने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है साथ ही एनर्जी की भी कमी नहीं होती है। कोर को मजबूत और हेल्दी रखने के लिए आपको कुछ एक्सरसाइज और आसनों का अभ्यास जरूर करना चाहिए। आइये इंस्टाग्राम चैनल साप्तविक योग से जानते हैं कोर को हेल्दी रखने वाले कुछ आसन। 

नवासन (Navasana)

नवासन करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। कोर की मांसपेशियों को मजबूत और हेल्दी रखने के लिए आप नवासन का अभ्यास कर सकते इस आसन को करने से कोर स्ट्रेंथ बढ़ती है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर बैठें और दोनों हाथों को सीधा करें और पैरों को हल्का उपर की ओर रखें। 

फलकआसन (Falakasana)

फलकआसन करने से कोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और कोर हेल्दी होती है। कोर को हेल्दी रखने के लिए आप डेली रूटीन में इस एक्सरसाइज को शामिल कर सकते हैं। इसे करने के लिए पेट के बल पर लेटें और हाथों को छाते की नाचे लाकर शरीर को उपर की ओर लेकर जाएं। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Satvic Yoga (@satvic.yoga)

माउंटेन क्लाइंबर्स (Mountain Climbers)

कोर को हेल्दी रखने के लिए माउंटेन क्लाइंबर्स का अभ्यास करें। इसे करने के लिए भुजंगासन की पोजिशन में रहना है। इसके बाद आपको हाथों के बल पर शरीर को उपर उठाकर दोनों पैरों को आगे-पीछे करना है। 

पादा संचालासन (Pada Sanchalasana)

इसके लिए आप पादा संचालासन का अभ्यास कर सकते हैं। इसके लिए आपको पेट के बलपर सीधा लेटना है और दोनों हाथों को सिर के पीछे रखना है। दोनों पैरों को ट्विस्ट करते हुए पैरों को उपर लाना है। 

इसे भी पढ़ें - महिलाएं कोर को मजबूत और फ्लैक्सिबल बनाने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, फिट लगेगी बॉडी

डंडासन सिट-अप्स (Dandasana Situps)

कोर को मजबूत बनाने के लिए आपको डंडासन सिट-अप्स का अभ्यास करना चाहिए। इसे करने के लिए आपको दोनों हाथ से दोनों कान पकड़ने हैं इसके बाद नीचे बैठना है फिर उपर की ओर वापस आना है। 

त्रिपाद अधो मुखा स्वानासन (Tri Pada Adho Mukha Svasana) 

त्रिपाद अधो मुखा स्वानासन करना कोर को हेल्दी रखने का एक बहुत अच्छा विकल्प है। अगर आप नियमित तौर पर इस आसन को करते हैं तो इससे कोर की मांसपेशियां एक्टिव और मजबूत होती हैं। 

Read Next

प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए करें ये स्ट्रेचेस, मिलेगा आराम

Disclaimer