कोर की मांसपेशियों को लचीला बनाती हैं ये 4 तरह की एक्सरसाइज, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपकी कोर का मजबूत और फ्लैक्सिबल होना बेहद जरूरी होता है। आइये जानते हैं कोर की मांसपेशियों को लचीला कैसे बनाएं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कोर की मांसपेशियों को लचीला बनाती हैं ये 4 तरह की एक्सरसाइज, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपकी कोर का मजबूत और फ्लैक्सिबल होना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आपको नियमित तौर पर स्ट्रेचिंग करने के साथ ही एक्सरसाइज करनी चाहिए। कोर का लचीलापन बढ़ाने से आपकी स्पाइन और गर्दन ठीक तरह से स्ट्रेच होती है। इसके लिए आपको अपने कोर की मांसपेशियों को एक्टिव रखना है। हाल ही में सेलिब्रिटी फिटनेस एक्सपर्ट नम्रता पुरोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने कोर की मांसपेशियों के लिए कुछ एक्सरसाइज बताई है। 

नी रेजिस 

कोर की मांसपेशियों को एक्टिव रखने के लिए आपको नी रेजिस एक्सरसाइज करनी चाहिए। यह एक्सरसाइज करने से रीढ़ की हड्डी हेल्दी रहती है साथ ही मांसपेशियां भी सक्रिय रहती हैं। इसे करने के लिए दोनों हाथों और घुटनों के बल पर शरीर को टिकाएं। अब आपको अपने घुटनों को धीरे-धीरे उठाना है। 

अल्टरनेट नी टैप्स 

अल्टरनेट नी टैप्स करने से न केवल कोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि आपकी कोर की स्ट्रेंथ भी बढ़ती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको घुटनों और हाथों के बल पर शरीर को टिकाना है। इसके बाद जांघों को हल्का सीधा और उल्टा घुमाना है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Namrata Purohit (@namratapurohit)

नी रेज टू पाइक 

नी रेज टू पाइक एक्सरसाइज करने से कोर की मसल्स में तनाव आता है, जिससे मांसपेशियां लचीली होती हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको उल्टा लेटना है और हाथों के बल पर शरीर के उपरी हिस्से को उपर की ओर उठाना है। इस दौरान आपके हिप्स उठे होने चाहिए। 

नी रेज टू प्लैंक

नी रेज टू प्लैंक एक्सरसाइज करने से भी मांसपेशियां मजबूत और लचीली बनती हैं। इसे करने के लिए आपको दोनों हाथों को आगे की ओर रखना है और प्लैंक पोजिशन में बने रहना है। अब आपको पैरों को हल्का आगे और पीछे की ओर ले जाना है। 

इसे भी पढ़ें - Backbend Yoga: पीठ के दर्द को कम करने में मदद करता है बैकबेंड योग, जानें इसे करने का तरीका

ऐसे करें एक्सरसाइज 

  • इस एक्सरसाइज को आपको तेजी से करने के बजाय धीरे-धीरे करना है। 
  • इसे करने के दौरान आपको अपनी सासों पर नियंत्रण रखना है। इस दौरान सांसों को होल्ड रखें। 
  • शुरुआत में इसे ट्रेनर की देखरेख में ही करें। 

Read Next

कोर मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए एक्ट्रेस करीना कपूर करती हैं ये एक्सरसाइज, आप भी करें रूटीन में शामिल

Disclaimer