Expert

कोर मसल्स को मजबूत बनाने के लिए एक्सरसाइज करते हैं, तो भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां

कोर मसल्स को मजबूत करने के लिए एक्सरसाइज करने के दौरान आपको कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये आपके पेल्विक फ्लोर को प्रभावित कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
कोर मसल्स को मजबूत बनाने के लिए एक्सरसाइज करते हैं, तो भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां


Common Core Exercise Mistakes To Avoid: आपकी कोर मसल्स आपके शरीर के मूवमेंट का सबसे खास हिस्सा है। जब आप किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि जैसे एक्सरसाइज, वर्कआउट या योग करते हैं तो आपकी कोर मसल्स उसमें महत्वपूर्ण योगदान देती है। खासकर जिम में वर्कआउट के दौरान कोर मसल्स को फिटनेस के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। लेकिन अगर आप कोर मसल्स की एक्सरसाइज करते समय ध्यान नहीं देते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव भी डाल सकता है। दरअसल, कोर मसल्स को मजबूत करने के लिए एक्सरसाइज करते समय अक्सर लोग ऐसे गलतियां करने लगते हैं, जो पेल्विक फ्लोर और पेट पर गलत प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में आइए प्रेग्नेंसी और पोस्टपार्टम कोच डॉ. शिखा चौधरी मरोल से जानते हैं कि कोर मसल्स को मजबूत करने के दौरान किन गलतियों को करने से बचने की कोशिश करनी चाहिए और क्यों?

कोर मसल्स मजबूत करने के दौरान किन गलतियों को करने से बचें? 

1. अपनी पसलियों को नीचे खींचना 

कोर को मजबूत करने की एक्सरसाइज के दौरान आप अपनी पसलियों को नीचे की ओर खींचते हैं, इससे इनमें हल्का सा क्रंच होता है, जिससे पेल्विक फ्लोर पर दबाव नीचे की ओर जाता है, और आपको असुविधा महसूस हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: महिलाएं कोर को मजबूत और फ्लैक्सिबल बनाने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, फिट लगेगी बॉडी

2. ऊपरी पेट को ग्रीप करना

ऊपरी पेट के जुड़ाव पर ज्यादा ध्यान देने के कारण निचले पेट की मांसपेशियों की सक्रियता को रोका जा सकता है, जिससे आपके पेल्विक फ्लोर पर बहुत ज्यादा तनाव बढ़ सकता है। 

3. ऊपर से नीचे की ओर पेट को जिप करना 

कोर मसल्स को मजबूत करने के दौरान आप अपने पेट को ऊपर से नीचे की ओर जोड़ते हैं, जिसे पेट के निचले हिस्से और पेल्विक फ्लोर पर दबाव बढ़ जाता है, जिस कारण समय के साथ आपका पेल्विक फ्लोर कमजोर हो सकता है और वो डैमेज भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: कोर स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका 

4. अपने पेट को अंदर की ओर खींचना 

कोर मसल्स को मजबूत करने की एक्सरसाइज करने के दौरान आप अपने पेट को अंदर की ओर खींचते हैं, जिससे सही कोर के जुड़ाव में रुकावट आती है और मिसअलाइनमेंट की समस्या बढ़ती है। 

निष्कर्ष

कोर मसल्स को मजबूत बनाने के लिए एक्सरसाइज करने के दौरान इन गलतियों को करने से आपके पेट के निचले हिस्से और पेल्विक फ्लोर पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिस कारण समय के साथ आपका पेल्विक फ्लोर कमजोर हो सकता है और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है। इसलिए कोर मसल्स को मजबूत करने के लिए इन गलतियों को करने से बचने की कोशिश करें। कोर मसल्स की एक्सरसाइज करने का सही तरीका पेट के निचले हिस्से से ऊपरी शरीर तक पेट को जिप करना है। सांस छोड़ते समय पेल्विक फ्लोर को ऊपरी पेट से जोड़ने की कोशिश करें। साथ ही, किसी भी तरह की समस्या से राहत पाने के लिए हमेशा किसी एक्सपर्ट की निगरानी में एक्सरसाइज या वर्कआउट करें। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

इन 5 बीमारियों में कभी नहीं करनी चाहिए एक्सरसाइज, एक्सपर्ट से जानें कारण

Disclaimer