Practice these Drills for strong core muscles in Hindi: हेल्दी रहने के लिए आपके कोर का मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। अगर कोर हेल्दी रहेगा तभी आप अपनी रोजाना की गतिविधियों और एक्सरसाइज को सुचारू रूप से कर पाएंगे। जिम में वेट लिफ्टिंग करने से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी में एक बैग उठाने तक में कोर की अहम भूमिका होती है। कोर की मांसपेशियां अगर मजबूत हों तो आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक हेल्दी रहता है। कोर की मांसपेशियों को एक्टिव रखने और मजबूत बनाने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके लिए आप कुछ ड्रिल्स का अभ्यास कर सकते हैं। आइये योग एक्सपर्ट सॉम्या ठाकुर से जानते हैं कोर को मजबूत बनाने के लिए कौन सी ड्रिल्स करनी चाहिए।
लाइंग टो टच क्रंच (Lying Toe Touch Crunch)
कोर की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए लाइंग टो टच क्रंच का अभ्यास कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज या ड्रिल को करने से कमर के आस-पास के हिस्से पर जोर पड़ता है, जिससे कोर की मसल्स मजबूत होती हैं। इसे करने के लिए सीधा लेट जाएं और अपने दोनों पैरों को उपर की ओर उठा लें। आपको दोनों हाथों को पीछे की ओर रखना है। अब हाथों को आगे लाते हुए शरीर को भी आगे की ओर लाएं। ऐसे में आपको अपने पैरों के पंजों को हाथ लगाना है।
View this post on Instagram
वी-सिट अप्स (V sit Ups)
कोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए वी सिट अप्स ड्रिल का अभ्यास करें। इसे करने के लिए जमीन पर सीधे लेट जाएं और दोनों हाथों को पीछे रखें। अब आपको दोनों पैरों और हाथों को उपर उठाते हुए एक दूसरे से टच करना है। इस ड्रिल के कम से कम 3 सेट्स लगाएं।
इसे भी पढ़ें - कोर मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए करें ये 4 एक्सरसाइज, बॉडी को मिलेगा परफेक्ट शेप
बोट पोज (Boat Pose)
बोट पोज यानि नौकासन। इस पोज या ड्रिल को करने के लिए आपको नौकासन की पोजिशन बनानी है। इसे करने के लिए सीधा लेटें और दोनों हाथों-पैरों को उपर की ओर लाएं। इस दौरान शरीर का सारा भार आपकी कमर वाले हिस्से पर होना चाहिए। इस स्थिति में आपको 20 सेकेंड तक बने रहना है।