Wrist Strengthening Exercises At Home- हाथ के इस्तेमाल के बिना एक दिन भी गुजार पाना हम सभी के लिए नमुमकिन है। हाथ का उपयोग हम अपने रोजमर्रा के हर काम के लिए करते हैं, फिर चाहे, लिखना हो, खाना खाना हो, कोई सामान उठाना या फिर अन्य काम, हाथों के इस्तेमाल के बिना मुमकिन नहीं है। लेकिन अगर इन्हीं हाथों में दर्द होने लगे तो कोई भी काम करना मुश्किल हो जाता है। हाथों में, खासकर कलाइयों में दर्द कई कारणों से हो सकता है। कमजोरी, चोट लगना, देर तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल या अन्य कारण। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि कमजोर कलाई को मजबूत कैसे करें? तो आइए योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम से जानते हैं कलाई मजबूत करने के लिए कौन-सी एक्सरसाइज करें? (Best Exercises To Strengthen The Wrist At Home)
कलाई मजबूत करने के लिए एक्सरसाइज - Exercises To Strengthen The Wrist In Hindi
1. हैंडस्टैंड
यह एक्सरसाइज कलाई को मजबूत बनाता है। यह एक्सरसाइज आपके शरीर का संतुलन और समन्वय को बढ़ाता है। इसके अलावा ऊपरी शरीर की ताकत बनाता है, जिससे कंधों, बाहों और कोर की मांसपेशियों को एक्टिव करता है।
2. कोबरा स्ट्रैच
कलाई के फ्लेक्सर्स को स्ट्रेच करने के लिए भुजंगासन कर सकते है, क्योंकि यह आपके कलाई के फ्लेक्सर्स को हल्का खिंचाव देता है, जिससे जकड़न कम होती है। इसके अलावा रीढ़ की हड्डी में लचीलापन बढ़ाता है और छाती को खोलने में मदद मिलती है।
3. कलाई रोल करें
कलाई की गतिशीलता में सुधार करने के लिए कलाई रोल एक्सरसाइज बेस्ट है। इसे करने से कलाइयों (Wrist Strengthening Exercises) में लचीलापन और गति की सीमा बढ़ती है और जोड़ों को लचीला बनाए रखकर आप इसमें होने वाले तनाव और चोटों लगने के जोखिम को कम कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- जिम में वर्कआउट के दौरान कलाई में आ गया है ट्विस्ट? करीना कपूर की ट्रेनर से जानें इसे ठीक करने के टिप्स
4. प्लैंक पोज
प्लैंक पोज कलाई और कंधों को मज़बूत बनाता है। इस एक्सरसाइज को करने से कोर मांसपेशियों को सक्रिय करने में मदद मिलती है और यह कोर की मांसपेशियों पर काम करता है। इसके अलावा यह एक्सरसाइज पीठ और पेट की मांसपेशियों को मज़बूत करके अच्छे आसन को बढ़ावा देता है।
5. चतुरंग दंडासन
चतुरंग दंडासन करने से कलाई और हथेलियां मजबूत होती है, शरीर के ऊपरी हिस्से की तारत बढ़ती है और कोर की मांसपेशियां एक्टिव होती है।
6. पूर्वोत्तानासन
पूर्वोत्तानासन करने से कलाई और कंधों को मजबूत बनाया जा सकता है, क्योंकि यह आपकेशरीर के भार को सहारा देता है, कलाई और कंधे की ताकत को बढ़ाता है। यह आसान आपकी छाती और कंधों को खोलता है और सामने के शरीर को खींचता है।
कलाइयों को मजबूत करने और दर्द से राहत पाने के लिए आप रोजाना इन आसनों को अपने शारीरिक गतिविधियों में शामिल कर सकते हैं।
Image Credit- Freepik