Can Skinny People Gain Weight By Working Out: फिटनेस और वर्कआउट सिर्फ जरूरत नहीं बल्कि ट्रेंड बन चुका है। एक्सरसाइज हमें फिजिकली और मेंटली फिट रहने में मदद करती है। अगर आप रोज एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे आप एक्टिव भी रहते हैं। एक्सरसाइज की आदत से बीमारियों से भी राहत मिल सकती है। फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट और वर्कआउट दोनों जरूरी होते हैं। खासकर अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं, तो एक्सरसाइज आपके डेली रूटीन का हिस्सा जरूर होनी चाहिए। कई लोग मानते हैं कि अगर आप पतले हैं, तो आपको एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है या यह महज एक मिथक है। इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि बैंग्लोर के जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट के चीफ योगा ऑफिसर राजीव राजेश से। आइए इस लेख में एक्सपर्ट से जानें इस मिथक की सच्चाई।
क्या दुबले-पतले लोगों को एक्सरसाइज की जरूरत नहीं होती है? Do Slim People Need To Do Exercise
एक्सपर्ट कहते हैं कि यह बात बिल्कुल गलत है कि पतले लोगों को एक्सरसाइज की जरूरत नहीं होती। क्योंकि एक्सरसाइज आपको शारीरिक रूप से फिट और एक्टिव बनने में मदद करती है। अगर आप पहले से दुबले-पतले हैं, तो एक्सरसाइज करने से आपका वजन नहीं घटेगा। साथ ही, आप पहले से ज्यादा तंदरूस्त और एक्टिव रहेंगे। फिजिकली एक्टिव रहने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इससे डायबिटीज, दिल से जुड़ी बीमारियां और कैंसर जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। यह बॉडी में एनर्जी बनाए रखने, मूड ठीक करने और स्लीप क्वालिटी बेहतर बनाने में मददगार है।
एक्सरसाइज करने से दुबले-पतले लोगों को क्या फायदे मिलते हैं- Benefits of Exercise For Skinny People
बॉडी फ्लेक्सिबल रहती है- Helps To Keep Body Flexible
हर एक्टिविटी के लिए बॉडी एक्टिव होना जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति वजन बढ़ाना चाहता है, तो रोज एक्सरसाइज करना उसके लिए फायदेमंद है। इससे बॉडी को फ्लेक्सिबल बनने में मदद मिलती है। कई एक्सरसाइज और योगा ऐसे हैं, जो बॉडी को जल्दी फ्लेक्सिबल बनाते हैं।
बीमारियों का खतरा कम होता है- Reduce Risk of Diseases
रोज एक्सरसाइज करने से बीमारियों का खतरा भी कम होता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बॉडी एक्टिव रहती है। लाइफस्टाइल की बीमारियां जैसे डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को भी एक्सरसाइज के जरिए कंट्रोल रखा जा सकता है। एक्सरसाइज करने से टॉक्सिन्स बॉडी से बाहर आते हैं। इससे गंभीर बीमारियों और इंफेक्शन के खतरे को कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- दुबले-पतले लोग इन 5 एक्सरसाइज से बढ़ा सकते हैं अपना वजन, एक्सपर्ट से जानें तरीका और अन्य वेट गेन टिप्स
स्ट्रेस कम होता है- Reduce Stress
अगर आप रोज एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको स्ट्रेस कम करने में भी मदद मिलती है। एक्सरसाइज करने से बॉडी में हार्मोन्स बैलेंस रहते हैं। इससे शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन भी बैलेंस रहता है, जो एक स्ट्रेस हार्मोन है।
पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है- Keep Digestion Healthy
पाचन संबंधित समस्याएं भी एक्सरसाइज के जरिए ठीक की जा सकती हैं। अगर आपको ये समस्याएं रहती है, तो आपको रूटीन में एक्सरसाइज शामिल करनी चाहिए। इससे पाचन क्रिया भी तेज होती है। साथ ही, आपको पेट फूटना या एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
इसे भी पढ़ें- दुबले-पतले लोग मसल्स कैसे बनाएं? एक्सपर्ट से जानें 5 आसान टिप्स
बॉडी एक्टिव रहती है- Keep Body Active
दुबले-पतले लोगों को भी कमजोरी और सुस्ती रहती है। लेकिन एक्सरसाइज की आदत से बॉडी को एक्टिव रखा जा सकता है। इससे बॉडी में एनर्जी मेंटेन रहती है और आप फिट रहते हैं।