Doctor Verified

क्या वाकई हार्ट के मरीजों के लिए रनिंग करना फायदेमंद है? जानें जरूरी सावधानियां

Is Running Good For Heart Patients: नियमित रूप से रनिंग करने वाले लोगों में हार्ट डिजीज का खतरा आमतौर पर कम रहता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई हार्ट के मरीजों के लिए रनिंग करना फायदेमंद है? जानें जरूरी सावधानियां


Is Running Good For Heart Patients: दुनियाभर में हार्ट डिजीज मौतों का एक बड़ा कारण है। आज के समय में युवा भी हार्ट से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। भारत में हार्ट से जुड़ी बीमारियों के मरीज बीते कुछ सालों में कई गुना बढ़ गए हैं। असंतुलित जीवनशैली, अनहेल्दी खानपान, बढ़ता तनाव और नींद की कमी जैसे कारण हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को बढ़ाने का काम करते हैं। हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने के लिए रोजाना संतुलित आहार और एक्सरसाइज का अभ्यास करने की सलाह दी जाती है। लेकिन हार्ट के मरीजों में एक्सरसाइज के अभ्यास को लेकर अक्सर कन्फ्यूजन रहती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं क्या हार्ट के मरीजों के लिए रनिंग (दौड़ना) फायदेमंद है या नहीं?

क्या हार्ट के मरीज रनिंग कर सकते हैं?- Can A Heart Patient Do Running in Hindi

हार्ट की बीमारियां कई तरह की होती हैं। कुछ बीमारियों में डॉक्टर भी मरीज को हल्की और सामान्य एक्सरसाइज ही करने की सलाह देते हैं। दौड़ना या रनिंग करना शरीर और सेहत के लिए फायदेमंद एक्सरसाइज में से एक है। नियमित रूप से 20 से 30 मिनट तक दौड़ने से कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। लखनऊ स्थित कपूर हार्ट सेंटर के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ केके कपूर कहते हैं, "नियमित रूप से रनिंग करने वाले लोगों में हार्ट डिजीज का खतरा आमतौर पर कम रहता है। दौड़ना हार्ट के मरीजों के लिए भी अच्छा होता है, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इसकी शुरुआत करने से बचना चाहिए। अगर आपको हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारी है, तो डॉक्टर तेज दौड़ने से मना कर सकते हैं।"

Is Running Good For Heart Patients

इसे भी पढ़ें: हार्ट के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकता है बढ़ता वजन, जानें कैसे करें कंट्रोल

रनिंग करने से हार्ट को ये फायदे मिलते हैं-

1. हृदय स्वास्थ्य को सुधारे: नियमित रूप रनिंग करने से हार्ट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इससे हार्ट की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। हालांकि बिना डॉक्टर की सलाह के बहुत ज्यादा तेज दौड़ने से बचना चाहिए।

2. ब्लड प्रेशर कंट्रोल: नियमित रूप से रनिंग करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ब्लड प्रेशर हार्ट से जुड़ी बीमारियों का एक बड़ा कारण होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या हार्ट के मरीजों के लिए रस्सी कूदना फायदेमंद होता है? जानें डॉक्टर से

3. वजन कम करे: रनिंग करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। वजन कम होने से हार्ट डिजीज का खतरा कई गुना कम हो जाता है।

4. मानसिक स्वास्थ्य रहे ठीक: दौड़ने से मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में भी मदद मिलती है। स्ट्रेस कम करने के लिए रोजाना सुबह के समय दौड़ना चाहिए।

हार्ट के मरीजों के लिए रनिंग से जुड़ी सावधानियां?

हार्ट के मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही रनिंग स्टार्ट करनी चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के रनिंग करने से कई गंभीर परेशानियां भी हो सकती हैं। इसके अलावा हार्ट के मरीजों को हमेशा हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने से बचने की सलाह दी जाती है। रनिंग करते समय सही जूते जरूर पहनने चाहिए।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

शरीर का लचीलापन बढ़ाने के लिए एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा करती हैं ये 5 एक्सरसाइज, आप भी करें रूटीन में शामिल

Disclaimer