
एक्सरसाइज करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। डॉक्टर हो या हेल्थ एक्सपर्ट सभी रोगों से बचने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। दरअसल, हड्डियों के ऊपर मांसपेशियां होती हैं, जो अंगों के संचालन में मुख्य भूमिका निभाती हैं। मांसपेशियां बढ़ती और घटती रहती है। इनके बढ़ने और कम होने की प्रक्रिया आपके शरीर के हार्मोन्स, विटामिन्स और मिनरल्स पर निर्भर करते हैं। एक्सरसाइज करने से शरीर की मांसपेशियों की ग्रोथ बेहतर होती है और आपको मसल्स से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा कम होता है। लोग अक्सर जिम और एक्सरसाइज शरीर को टोंड करने और मसल्स ग्रोथ के लिए करते हैं। इस लेख में नोएडा के फिटनेस सेंटर जिम के हेल्थ कोच राजीव दीक्षित से जानते हैं कि एक्सरसाइज से कितने दिनों में मसल्स की ग्रोथ होती है।
एक्सरसाइज से मसल्स ग्रोथ कितने दिनों में होती है?
एक्सपर्ट के अनुसार मसल्स ग्रोथ का मतलब है, मांसपेशियो के आकार में वृद्धि से होती है। यह प्रक्रिया रेजिस्टेंस ट्रेनिंग से शुरु होती है। इसमें मसल्स फाइबर को थोड़ा तोड़ने का कार्य किया जाता है। इसके बाद जब मसल्स फाइबर रिपेयर होते हैं तो वे पहले से मजबूत और मोटे हो जाते हैं। मसल्स फाइबर के टूटने और रिपेयर होने की साइकिल सही पोषण और आराम के साथ मिलकर मसल्स ग्रोथ में सहायक होती है। ऐसे में किसी व्यक्ति की मसल्स ग्रोथ एक से दो महीने में होने लगती है, जबकि कुछ को छह महीनों तक का इंतजार करना पड़ सकता है। एक्सरसाइज के बावजूद मसल्स ग्रोथ कई अन्य कारकों पर भी निर्भर करती है, जिसको आगे बताया गया है।
एक्सरसाइज के अलावा मसल्स ग्रोथ के लिए जिम्मेदार कारक
जेनेटिक्स
जेनेटिक्स मसल्स ग्रोथ में मुख्य भूमिका निभाते हैं। कुछ लोगों की मसल्स जेनेटिक्स की वजह से नेचुरली बेहतर और मजबूत होती हैं। इसमें मसल्स फाइबर की बनावट, हार्मोन लेवल और शरीर की अन्य प्रतिक्रियाएं शामिल होती हैं। माता-पिता से प्राप्त जेनेटिक्स को आप बदल नहीं सकते हैं।

न्यूट्रिशन्स
एक्सरसाइज के साथ ही मसल्स ग्रोथ के लिए डाइट भी महत्वपूर्ण होती है। डाइट में आप प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट को शामिल कर सकते हैं। प्रोटीन मसल्स की रिपेयर और ग्रोथ के लिए आवश्यक बिल्डिंग ब्लॉक्स (एमिनो एसिड) बनाने का काम करता है। इस वजह से आपको प्रोटीन ज्यादा लेने की सलाह दी जाती है। साथ ही, हर दो घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाते रहना चाहिए। मसल्स ग्रोथ के लिए कैलोरी की भी आवश्यकता होती है।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज आपकी मांसपेशियों की वृद्धि के लिए आवशयक होती है। वर्कआउट में धीरे-धीरे वजन और रेजिस्टेंस बढ़ाना होता है। इससे मांसपेशियों को फायदा होता है।
उम्र और हार्मोन
उम्र के साथ ही हार्मोन भी आपकी मसल्स ग्रोथ को प्रभावित करते हैं। इसमें खासकर टेस्टोस्टेरोन और ग्रोथ हार्मोन का मुख्य रोल होता है। यही वजह है कि कम आयु में मसल्स ग्रोथ की संभावना अधिक होती है। इसके अलावा, सही तरह की ट्रेनिंग और पोषक तत्व हर उम्र में मसल्स ग्रोथ के लिए जिम्मेदार होते हैं।
इसे भी पढ़ें: मसल्स गेन करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, मस्कुलर बॉडी बनाने में मिलेगी मदद
एक्सपर्ट के अनुसार एक्सरसाइज के अलावा व्यक्ति को मसल्स ग्रोथ के लिए पर्याप्त रेस्ट करने की आवश्यकता होती है। दरअसल, जब आप सोते हैं तो आपकी मसल्स रिपेयर होती हैं। इस वजह से एक्सरसाइज की तरह ही नींद लेना या रेस्ट करना भी बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा, लाइफस्टाइल को मेंटेन करना भी जरूरी होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version