Janhvi Kapoor Favourite Post Workout Meal in Hindi: एक्सरसाइज करना सेहत के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन एक्सरसाइज या वर्कआउट करने के बाद एक हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर मील लेना भी एक्सरसाइज जितना ही फायदेमंद होता है। एक्ट्रेस जाह्नवी भी कुछ ऐसा ही करती हैं। जाह्नवी अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। वे वर्कआउट करने के बाद हेल्दी और बैलेंस्ड मील लेती हैं, जिसमें वे शकरकंद और रागी से बने पराठे खाना पसंद करती हैं। हाल ही में जाह्नवी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया। यह पराठे न केवल खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत को जबरदस्त न्यूृट्रिशन भी देते हैं।
शकरकंद और रागी का पराठा बनाने की रेसिपी
- इस पराठे को बनाने के लिए आपको सबसे पहले शकरकंद को उबालना है।
- इसके बाद एक पतीले में पानी को गर्म करें और उसमें रागी का आटा मिलाएं।
- अब इसे 10 मिनट ढककर छोड़ दें और उसके बाद अच्छे से गूथ लें।
- अब आपको इस आटे में हल्का सा घी मिलाना है, जिससे इसे बनाते समय यह चिपके नहीं।
- अब आपको शकरकंद को मैश कर लेना है और इसमें घर के बने मसाले, नमक, धनिया और प्याज आदि मिलाना है।
- इसके बाद आपको आटे को शकरकंद के मैश के साथ मिलाकर तवे पर इसे सेंकना है।
- लीजिए आपके पराठे बनकर तैयार हैं।
View this post on Instagram
शकरकंद और रागी के पराठे खाने के फायदे
- दिल्ली की एसेंट्रिक डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता के मुताबिक शकरकंद और रागी के पराठे सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
- रागी और शकरकंद फाइबर से भरपूर होते हैं, जिसे खाने से देर तक भूख नहीं लगती है और वजन कम होता है।
- इसमें कैल्शियम की मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है।
- इसे खाने से पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं।
- इसे खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है।
इसे भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए खाएं रागी चीला, जानें रेसिपी और अन्य फायदे
वजन घटाने में फायदेमंद
रागी और शकरकंद से बने पराठे आप सुबह नाश्ते में खा सकते हैं। यह वेट लॉस में काफी मददगार साबित होते हैं। इसे बनाते समय आपको रिफाइंड या अन्य कुकिंग ऑयल के बजाय घी या सरसों के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version