Sumo Squats Exercise Benefits: अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं, तो सूमो स्क्वैट्स कर सकते हैं। इससे लोअर बॉडी शेप में रहेगी और जांघों के फैट से भी छुटकारा मिलेगा। इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से करेंगे, तो कुछ ही हफ्तों में फर्क देखने को मिलेगा। सूमो स्क्वैट्स जैसी एक्सरसाइज पूरे शरीर पर फोकस करती है जिससे हेल्दी वेट लॉस में मदद मिलती है। जिन लोगों को लोअर बॉडी को एक्टिव और फिट बनाना है, उनके लिए यह एक फायदेमंद वर्कआउट है। अगर आप भी घंटों तक बैठकर काम करते हैं, तो यह एक्सरसाइज आपको फिट रख सकती है। जांघ या पैरों में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए भी सूमो स्क्वैट्स करना फायदेमंद है।इस लेख में हम जानेंगे सूमो स्क्वैट्स करने के फायदे और सही तरीका। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने तबाता फिटनेस की प्रबंधक, न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
रेगुलर स्क्वैट्स से ज्यादा फायदेमंद है सूमो स्क्वैट्स
फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना ने बताया कि सूमो स्क्वैट्स एक तरह की फंक्शनल स्ट्रेंथ ट्रेनिंग है। सूमो स्क्वैट्स और रेगुलर स्क्वैट्स में यह फर्क है कि सूमो स्क्वैट्स करते समय व्यक्ति को अपने पैरों को ज्यादा वाइड रखना पड़ता है। सूमो स्क्वैट्स करने से पैर और बट मजबूत होते हैं। जब व्यक्ति सूमो स्क्वैट्स करता है, तो फोकस केवल पैरों पर नहीं बल्की कोर मसल्स पर भी होता है। सूमो स्क्वैट्स करने से लोअर बैक को भी मजबूती मिलती है। वजन कम करने के लिए सूमो स्क्वैट्स एक अच्छा वर्कआउट है।
सूमो स्क्वैट्स करने के फायदे- Sumo Squats Benefits
- लोअर बॉडी की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए सूमो स्क्वैट्स करना फायदेमंद होता है।
- थाइज की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए यह वर्कआउट कर सकते हैं।
- शरीर का संतुलन बनाने के लिए सूमो स्क्वैट्स करना चाहिए।
- सूमो स्क्वैट्स करने से मोटापा कम होता है और शरीर को एक्टिव बनाया जा सकता है।
- जो लोग घर बैठे वर्कआउट करना चाहते हैं, उनके लिए सूमो स्क्वैट्स एक अच्छा वर्कआउट है क्योंकि इसे करने के लिए किसी तरह की मशीन की जरूरत नहीं होती है।
सूमो स्क्वैट्स करने का तरीका- How to Do Sumo Squats
- सूमो स्क्वैट्स करने के लिए पैरों के बीच कंधे जितना गैप करें और सीधे खड़े हो जाएं।
- आपकी दोनों पैरों की उंगलियों में करीब 45 डिग्री एंगल पर होना चाहिए।
- अब पैरों को खोलें।
- बट को बाहर की ओर निकालें और हल्का बैठने का प्रयास करें।
- दीवार का सहारा लेकर भी यह एक्सरसाइज कर सकते हैं।
- इस पोजिशन में 2 से 3 सेकेंड्स तक बने रहें।
- सांस छोड़ते हुए वापस ऊपर आएं।
- जब आप एक्सरसाइज के सभी स्टेप्स सीख जाएं, तो 15 से 20 रिपीटिशन के साथ 4 से 5 सेट पूरा करें।
इसे भी पढ़ें- आसान तरीके से जल्दी फिट होने के लिए करें माइक्रो वर्कआउट, जानें क्यों बन रहा है ये नया हेल्थ ट्रेंड
सूमो स्क्वैट्स करते समय बरतें सावधानी- Sumo Squats Prevention Tips
- सूमो स्क्वैट्स करते समय आपको पीठ को एकदम सीधा रखना है।
- अपनी पोजिशन को होल्ड करें और ज्यादा स्ट्रेचिंग के लिए एड़ियों पर प्रेशर न दें।
- सही बैलेंस के लिए हाथों को घुटनों या छाती पर रखें।
- स्क्वैट्स करते समय घुटनों को सामने की ओर न रखें, वे बाहर की ओर होने चाहिए।
- जितना नीचे आराम से जाया जा सकता है, उतना ही जाएं, अगर जांघ में दर्द हो, तो वहीं रुक जाएं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।