Vaginal Hygiene After sex: पार्टनर के साथ संबंध बनाने के बाद अपने प्राइवेट पार्ट को साफ रखना बहुत जरूरी माना जाता है। संबंध बनाने के बाद पुरुष और महिलाओं का सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (एसटीआई) से बचाव करने के लिए हाइजीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी माना जाता है। पुरुषों से ज्यादा ये बात महिलाओं पर लागू होती है। पार्टनर के साथ संबंध बनाने के बाद अगर महिलाएं अपनी वेजाइनल हाइजीन का ध्यान न रखें तो इससे खुजली, दाद, दाने और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। संबंध बनाने के बाद अगर महिलाएं वेजाइनल हाइजीन का ध्यान कैसे रखें इसके लिए हमने नई दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में प्रैक्टिस कर रहीं डॉ. सुनीत कौर से बातचीत की।
संबंध बनाने के बाद क्या करना है चाहिए?
डॉक्टर सुनीत कौर का कहना है कि संबंध बनाने के बाद महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। ऐसा कई बार होता है कि संबंध बनाने के दौरान पार्टनर के बैक्टीरिया महिलाओं के शरीर में चले जाते हैं, जो संक्रमण का कारण बन सकते हैं। इसलिए संबंध बनाने के बाद यूरिन पास करना जरूरी है। डॉक्टर का कहना है कि फिजिकल रिलेशनशिप के बाद सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी यूरीन पास बहुत जरूरी है।
इसे भी पढ़ेंः स्किन कैंसर के लक्षण क्या होते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में
वेजाइनल हाइजीन से जुड़ी ये 5 नियम
1. डॉक्टर सुनीत कौर का कहना है कि संबंध बनाने के बाद वजाइना का साफ गुनगुने पानी से साफ करना चाहिए। कुछ लोग वजाइना को साफ करने के लिए पानी के साथ साबुन या बाजार में मिलने वाले लिक्विड का भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि जिन लोगों की स्किन सेंसेटिव होती है उनके लिए साबुन नुकसानदायक साबित हो सकता है।
2. संबंध बनाने के बाद महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी पीने से पार्टनर के जो कीटाणु शरीर में गए हैं उसे यूरीन के जरिए बाहर निकलाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः क्या दोनों किडनी खराब होने के बाद भी जिंदा रह सकता है इंसान?
3. संबंध बनाने के बाद वजाइना को क्लीन करने के बाद लोग तुरंत कपड़े पहन लेते हैं। पानी, साबुन से वजाइना को क्लीन करने के बाद तुरंत कपड़े पहनने से गीलापन महसूस हो सकता है, जिससे बदबू आ सकती है। ऐसे में वजाइना को क्लीन करने के बाद सूखाना जरूरी है।
4. संबंध बनाने के बाद वजाइना हेल्दी रहे इसके लिए प्राइवेट पार्ट के कपड़े बदलना बहुत जरूरी है। अगर आप संबंध बनाने के बाद वही कपड़े दोबारा पहनते हैं तो इससे न केवल दुर्गंध आ सकती है, बल्कि आपको वजाइना में इंफेक्शन का खतरा भी हो सकता है।
5. वजाइना को स्वास्थ्य रखने के लिए हमेशा कॉटन के अंडरवियर को प्राथमिकता देनी चाहिए। सूती के अंडरवियर न सिर्फ वजाइना के हिस्सों की नमी को अवशोषित करने में मदद करता है बल्कि खुजली और दर्द जैसी समस्या से भी राहत दिलाता है। जबकि सिल्क और सिंथेटिक कपड़ों से बने अंडरवियर देखने में सुंदर लग सकते हैं, लेकिन नमी को बढ़ा सकते हैं।
Pic Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version