Doctor Verified

क्या लगातार खड़े रहने की आदत से बढ़ सकता है वेरिकोज वेन्स का खतरा? जानें डॉक्‍टर से

लगातार खड़े रहने से वेरिकोज वेन्स (Varicose Veins) का खतरा बढ़ता है। यह नसों में सूजन, दर्द और भारीपन पैदा कर सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या लगातार खड़े रहने की आदत से बढ़ सकता है वेरिकोज वेन्स का खतरा? जानें डॉक्‍टर से


मीनाक्षी शर्मा (38), एक स्कूल टीचर हैं, जो पिछले 12 सालों से प्रतिदिन 6-7 घंटे लगातार खड़ी रहती हैं। उन्होंने कुछ साल पहले महसूस किया कि उनके पैरों में सूजन और भारीपन रहने लगा है। पहले उन्होंने इसे सामान्य थकान समझा, लेकिन धीरे-धीरे उनकी नसें उभरने लगीं और दर्द असहनीय हो गया। डॉक्टर के पास जाने पर पता चला कि यह वेरिकोज वेन्स की समस्या है। डॉक्टर ने उन्हें सलाह दी कि वे लंबे समय तक खड़े रहने से बचें, हर घंटे में कुछ मिनट बैठें और अपने पैरों को ऊंचाई पर रखें।
आजकल की जीवनशैली में कई लोग ऐसे पेशों में काम कर रहे हैं, जहां उन्हें घंटों तक लगातार खड़ा रहना पड़ता है। नर्स, शिक्षक, दुकानदार, फैक्ट्री कर्मचारी, फील्‍ड वर्कर्स और सिक्योरिटी गार्ड जैसे पेशे इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। क्या आपको पता है कि लगातार खड़े रहने की यह आदत आपके पैरों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है? खासकर, कुछ लोगों को लगता है क‍ि इससे वेरिकोज वेन्स (Varicose Veins) नामक समस्या हो सकती है। जब पैरों की नसों में ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता, तो वे सूज जाती हैं, टेढ़ी-मेढ़ी हो जाती हैं और कभी-कभी दर्दनाक भी हो जाती हैं। वेरिकोज वेन्स केवल एक कॉस्मेटिक समस्या नहीं है, बल्कि यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है, जैसे कि थ्रॉम्बोसिस (खून का थक्का बनना) या क्रोनिक वेनस इंफ्लमेशन। इस लेख में जानेंगे क‍ि क्‍या लगातार खड़े रहने से वेरिकोज वेन्स का खतरा होता है? इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।

वेरिकोज वेन्स क्यों होती हैं?- Cause of Varicose Veins

वेरिकोज वेन्स तब होती हैं जब नसों में ब्‍लड सर्कुलेशन रुक सकता है। यह आमतौर पर तब होता है जब नसों में मौजूद वाल्व ठीक से काम नहीं करते और ब्‍लड वापस नीचे की ओर बहने लगता है। लगातार खड़े रहने से ब्‍लड सर्कुलेशन नीचे पैरों में ही रुक जाता है और नसों पर दबाव बढ़ता है, जिससे वे फूलने लगती हैं।

इसे भी पढ़ें- वैरिकोज वेन्स की समस्या में बैठने और सोने का सही तरीका, एक्सपर्ट से जानें

क्या लगातार खड़े रहने से वेरिकोज वेन्स का खतरा बढ़ता है?- Can Prolonged Standing Lead to Varicose Veins

जी हां, लगातार खड़े रहने से वेरिकोज वेन्स का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। इसके कुछ मुख्य कारण हैं-

  • जब व्यक्ति लंबे समय तक खड़ा रहता है, तो ब्‍लड पैरों में ही जमा होने लगता है, जिससे नसों पर दबाव बढ़ता है।
  • पैरों की नसों में छोटे-छोटे वाल्व होते हैं, जो ब्‍लड को वापस हार्ट की ओर पहुंचाने में मदद करते हैं। जब ये वाल्व कमजोर हो जाते हैं, तो ब्‍लड पैरों में ही ठहर जाता है।
  • लंबे समय तक खड़े रहने से पैरों में सूजन और भारीपन बढ़ सकता है, जिससे नसों की दीवारें फैल जाती हैं।
  • अगर परिवार में किसी को वेरिकोज वेन्स की समस्या रही है, तो खड़े रहने की आदत इसे और बढ़ा सकती है।

वेरिकोज वेन्स से कैसे करें बचाव?- Varicose Veins Prevention

varicose-veins

  • अगर काम के दौरान खड़ा रहना जरूरी है, तो हर 30-40 मिनट में थोड़ा चलें या बैठें।
  • पंजों को ऊपर-नीचे करना, एड़ी और पंजे की स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद हो सकता है।
  • यह नसों पर दबाव डालकर ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती हैं।
  • सोते समय या आराम करते समय पैरों को तकिए पर रखकर ऊंचाई दें।
  • ज्यादा वजन नसों पर ज्‍यादा दबाव डल सकता है, जिससे वेरिकोज वेन्स का खतरा बढ़ जाता है।

लगातार खड़े रहने की आदत से वेरिकोज वेन्स का खतरा निश्चित रूप से बढ़ सकता है। खासतौर पर उन लोगों को सतर्क रहना चाहिए, जिनका काम लंबे समय तक खड़े रहने का होता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

क्या फूड पॉइजनिंग भी एक से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer