How Does Footwear Affect Varicose Veins In Hindi: वैरिकोज वेन्स असल में उभरी हुई नसों को कहा जाता है। आमतौर पर वैरिकोज वेन्स पैरों की नसों को ज्यादा प्रभावित करता है। क्योंकि, जब नसों पर बहुत ज्यादा दबाव बनने के कारण यह समस्या हो सकती है। पैरों की नसों पर किसी भी कारण दबाव बन सकता है, जैसे एक ही पोजिशन में घंटों बैठे रहने के कारण, लंबे समय तक खड़े रहने के कारण या लगातार एक ही पोजिशन में बैठने के कारण। कुछ लोग जो सही साइज के जूते नहीं पहनते हैं या जो महिलाएं हाई हील पहनती हैं, वे भी वैरिकोज वेन्स की शिकायत करती नजर आती हैं। सवाल है क्या वाकई गलत साइज के जूते पहनने से भी वेरिकोस वेन्स की समस्या हो सकती है? आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
क्या गलत साइज के जूते पहनने से भी वेरिकोस वेन्स की समस्या हो सकती है?- How Does Footwear Affect Varicose Veins In Hindi
विशेषज्ञों की मानें, तो किसी भी गलत साइज के जूते नहीं पहनने चाहिए। इससे कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं, जैसे पैरों में दर्द होना, कमर में दर्द होना, कमर का झुकना आदि। इसी तरह, लंबे समय तक हाई हील पहनना सही नहीं है। हाई हील पहनने से हील और टोज में काफी तकलीफ होती है। हाई हील या टाइट शूज पहनने से पैरों का ब्लड सर्कुलेशन रुकता है, जो कि सही नहीं है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या गलत साइज के जूते पहनने से वेरिकोस वेन्स हो सकता है? इस संबंध में एक्सपर्ट की राय है कि जो लोग ज्यादातर खड़े रहने का काम करते हैं, उनके पैरों के वेन्स पर काफी दबाव बनता है। इससे पैरों के तलवों, घुटनों और कमर पर भी प्रेशर बनता है। हालांकि, ऐसे लोगों को हमेशा अपने लिए सही जूतों को चुनना चाहिए। गलत साइज के जूते पहनने से वैरिकोज वेन्स का रिस्क बढ़ जाता है। विशेषकर, महिलाएं हाई हील्स पहनने को प्रीफर करती हैं। जबकि, यह सही नहीं है। हाई हील्स मसल्स फंक्शन को बधित करती है, जिससे पिंडलियों से पैरों तक ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से नहीं हो पाता है। यही कारण है कि एक्सपर्ट्स महिलाओं को सलाह देते हैं कि वे दो इंच से ज्यादा ऊंची हील न पहनें।
इसे भी पढ़ें: वैरिकोज वेन्स होने पर लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव, मिल सकती है राहत
वेरिकोस वेन्स की समस्या से कैसे निपटें
वेरिकोस वेन्स की समस्या से निपटने के लिए सबसे जरूरी है कि सही साइज के शूज पहनें। इसके अलावा, जीवनशैली से जुड़ी कुछ जरूरी बातों पर गौर करें, जैसे-
- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और वैरिकोज वेन्स जैसी समस्या होने का रिस्क भी कम हो जाता है।
- अपने वजन को हमेशा कंट्रोल में रखें। वजन बढ़ने से पैरों पर दबाव बनता है, जिससे वैरिकोज वेन्स हो सकता है।
- गलत जूतों की तरह, टाइट कपड़े पहनना भी सही नहीं होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है।
- वेरिकोन्स वेन्स जैसी समस्या से निपटने के लिए आप एक ही पोजिशन में बैठने से बचें। नियमित रूप से मूव करते रहें। अगर लंबे समय तक खड़े रहने का काम करते हैं, तो बेहतर होगा कि आप बीच-बीच में गैप लेते रहें और रह-रहकर स्ट्रेचिंग करते रहें।
All Image Credit: Freepik