Expert

क्या वॉक करने से वैरिकोज वेन्स का जोखिम कम होता है? जानें नसों की सेहत के लिए क्यों जरूरी है चलना

वैरिकोज वेन्स होने पर व्यक्ति के लिए वॉक करना फायदेमंद हो सकता है। इससे नसों पर पॉजिटिव असर पड़ता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वॉक करने से वैरिकोज वेन्स का जोखिम कम होता है? जानें नसों की सेहत के लिए क्यों जरूरी है चलना


Can Walking Reduce Risk Of Varicose Veins In Hindi: वैरिकोज वेन्स पैरों की नसों में होने वाली समस्या है। इसे आप इस तरह समझें कि वैरिकोज वेन्स तब होती हैं, जब नसों में मौजूद छोटे वॉल्स सही तरह से काम करना बंद करते हैं। इसमें सही तरह से ब्लड सर्कुलेशन नहीं होता है। जब व्यक्ति का ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से नहीं होता है, तो इस कंडीशन में व्यक्ति के चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है, पैरों में दर्द रहता है और रोजमर्रा के कामकाज में भी दिक्कत आती है। माना जाता है कि एक्सरसाइज की मदद से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर किया जा सकता है। यही कारण है कि वैरिकोज वेन्स होने पर विशेषज्ञ मरीज को नियमित रूप से एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं और हमेशा फिजिकली एक्टिव रहने को कहते हैं। तो क्या इसी तरह, वैरिकोज वेन्स के जोखिम को कम करने के लिए वॉक करना भी फायदेमंद होता है? आइए, जानते हैं इस बारे में यश फिटनेस के फिटनेस ट्रेनर यश अग्रवाल से।

क्या वॉक करने से वैरिकोज वेन्स का जोखिम कम होता है?- Can Walking Reduce Risk Of Varicose Veins In Hindi

Can Walking Reduce Risk Of Varicose Veins In Hindi

विशेषज्ञों की मानें, तो वॉक करना यानी चहलकदमी करना बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। वॉक करना भी आसान है। प्रेग्नेंट महिलाएं भी नियमित रूप से वॉक कर सकती हैं। यहां तक कि बुजुर्ग लोगों को भी फिजिकली एक्टिव रहने के लिए वॉक करने की सलाह दी जाती है। अगर हम बात करें कि क्या वॉक करने से वैरिकोज वेन्स का जोखिम कम किया जा सकता है? इस संबंध में एक्सपर्ट का कहना है, ‘हां, निश्चित रूप में ऐसा होता है। सच बात तो ये है कि नियमित रूप से वॉक करने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जो कई तरह की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें वैरिकोज वेन्स भी शामिल है। हां, यह बहुत जरूरी है कि आप जब भी वॉक करें, अच्छे जूते पहनकर वॉक करें। अगर आप वॉक करने के लिए असहज जूते पहनेंगे, तो इससे वैरिकोज वेन्स की समस्या बिगड़ सकती है और पैरों में छाले भी पड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: वेरीकोज वेन्स की समस्या है तो करें ये 3 योगासन, मिलेगा फायदा

वैरिकोज वेन्स में वॉक करने के फायदे

Can Walking Reduce Risk Of Varicose Veins In Hindi

  • वैरिकोज वेन्स होने पर मरीज को नियमित रूप से वॉक करना चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। दरअसल, वॉक करने से नसों में मौजूद छोटी वॉल्व पर दबाव बनता है, जिससे रक्त प्रवाह में सुधार होने की संभावना बनती है।
  • कुछ बीमारियों के होने का मुख्य कारण मोटापा होता है। वहीं, अगर आप नियमित रूप वॉक करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बैलेंस रहता है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहने का मतलब है कि वैरिकोज वेन्स जैसी समस्या होने का जोखिम भी कम हो जाता है।
  • नियमित रूप से वॉक करने से पैरों की मांसपेशियां काफी मजबूत होती हैं और जोड़ों पर भी इसका पॉजिटिव असर पड़ता है। यही नहीं, इससे ब्लड पंप बेहतर होता है। इसका मतलब है कि वैरिकोज वेन्स के मरीजों के लिए यह स्थिति लाभकारी हो सकती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

अंधविश्वास या साइंस: क्या सच में आंख फड़कना अशुभ होता है? डॉक्टर से जानें वैज्ञानिक तथ्य

Disclaimer