सर्दियों में बालों पर आंवला कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी बालों को चमक

आंवला बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आप इसे अपने बालों पर अप्लाई कर सकते हैं। जानें, कैसे-
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में बालों पर आंवला कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी बालों को चमक


How to Apply Amla on Hair in Hindi: सर्दियों में बालों पर आंवला कैसे लगाएं? आंवला सेहत और त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है।  इसके साथ ही, आंवले का उपयोग बालों की देखभाल के लिए भी किया जा सकता है। आंवले में कई पोषक तत्व होते हैं, जो बालों की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। आप भी अपने बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आंवले का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंवला बालों की लंबाई बढ़ाता है। साथ ही, बालों की जड़ों को भी मजबूत बनाता है। आइए, जानते हैं बालों पर आंवला कैसे लगाएं-   

बालों पर आंवला कैसे लगाएं?- How to Apply Amla on Hair in Hindi

1. आंवला और नारियल का तेल

बालों पर आंवले में नारियल तेल मिलाकर लगाया जा सकता है। इसके लिए आप आंवले के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब इन्हें धूप में सूखा लें। एक पैन में नारियल तेल और आंवले के टुकड़े डालें। इन्हें अच्छी तरह से पका लें। अब इस तेल को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को ताजे पानी से धो लें। आप नियमित रूप से इस तेल का उपयोग कर सकते हैं। इससे बालों की ग्रोथ तेज होगी और बालों का विकास होगा।

इसे भी पढ़ें- बालों का झड़ना रोकना है, तो डाइट में शामिल करें एक्सपर्ट के बताए ये 7 फूड्स

2. आंवला और बादाम का तेल

आप आंवले के रस का उपयोग भी बालों पर कर सकते हैं। इसके लिए आप आधे कटोरी बादाम का तेल लें। इसमें आंवले का रस मिलाएं। अब इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगा लें। आधे घंटे बाद आप बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। आप चाहें तो नियमित रूप से सिर की मालिश भी कर सकते हैं। अगर आप आंवला और बादाम के तेल का उपयोग करेंगे, तो इससे बालों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। इससे बालों का झड़ना भी रुकता है।

amla powder 

3. आंवला पाउडर और दही

आप बालों पर आंवला पाउडर और दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप आंवला पाउडर लें। इसे दही में मिक्स करें और फिर अपने बालों पर लगा लें। इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह से लगा लें। इसके बाद, सिर को माइल्ड शैंपू से धो लें। आप चाहें तो इस पेस्ट में शहद भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को आधे घंटे तक लगा रहने दें। फिर सिर को गुनगुने पानी से धो लें। 

4. आंवला और शिकाकाई पाउडर

आप बालों पर आंवले में शिकाकाई पाउडर मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप दो चम्मच आंवला पाउडर लें। इसमें 2-3 चम्मच शिकाकाई पाउडर और पानी डालें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद आप बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे आपके बालों में जमा सारी गंदगी आसानी से निकल जाएगी और बाल साफ हो जाएंगे।  आंवला और शिकाकाई, बालों को झड़ने से भी रोकने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में बाल ज्यादा क्यों झड़ते हैं? जानें इसके पीछे के वैज्ञानिक कारण

5. आंवला और करी पत्ता

बालों पर आंवला और करी पत्ता लगाना भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप नारियल तेल लें। इसमें आंवला और करी पत्ता डालें। इसे अच्छी तरह से पकाएं और फिर बालों पर लगा लें। आप इस तेल से बालों की अच्छी तरह से मालिश करें। आप सप्ताह में 2-3 बार इस तेल से सिर की मालिश कर सकते हैं। 

Read Next

तेजी से झड़ते बालों को कंट्रोल कर सकता है अंगूर के बीजों का तेल, जानें लगाने का तरीका और फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version