तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और प्रदूषण का बुरा असर हमारी स्किन और बालों पर पड़ता है, जिसके कारण बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। झड़ते बालों को रोकने के लिए लोग तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इनका कुछ खास असर दिखाई नहीं देता है। सर्दियों के मौसम में बालों का झड़ना बढ़ जाता है, जिसकी एक सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी और पोषण की कमी है। सर्दियों के मौसम में झड़ते बालों के लिए आप अंगूर के बीजों का तेल यानी ग्रेप सीड ऑयल (Grapeseed Oil) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लेख में नेचुरोपैथिस्ट भगवानदास पटैरया बालों के लिए अंगूर के बीजों के तेल के फायदे और इस्तेमाल का तरीका बता रहे हैं।
बालों में अंगूर के बीजों का तेल लगाने के फायदे - Benefitrs Of Grapeseed Oil For Hair Loss In Hindi
1. अंगूर के बीजों से बने तेल में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन E पाया जाता है, जो बालों के झड़ने को कम कर सकता है।
2. अंगूर के बीजों के तेल यानी ग्रेप सीड ऑयल में मौजूद लिनोलेनिक एसिड बालों को मजबूत और हेल्दी बनाने में मदद करता है। जिन लोगों के बाल कमजोर और पतले होते हैं उनके लिए भी ग्रेप सीड ऑयल फायदेमंद साबित हो सकता है।
3. अंगूर के बीजों के तेल में विटामिन E के साथ और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स शामिल होते हैं, जो स्कैल्प को हेल्दी रखते है। इस तेल के इस्तेमाल से बालों की जड़ें मजबूत हो सकती हैं, जिससे हेयर फॉल कम होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या ऊनी टोपी पहनने से स्कैल्प या बालों को नुकसान पहुंचता है? जानें एक्सपर्ट की राय
बालों में अंगूर का तेल कैसे लगाएं? - How To Use Grapeseed Oil For Hair Loss In Hindi
1. बालों का झड़ना कम करने के लिए अंगूर के बीजों का तेल हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर लगाएं। इस तेल को स्कैल्प पर अच्छे से लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है और बालों के झड़ने को कम किया जा सकता है। अंगूर के तेल से मसाज करने से बालों की जड़ों को भरपूर पोषण मिलेगा।
2. अगर आपको बालों में चमक चाहिए तो शैंपू के साथ भी आप अंगूर के बीजों के तेल को मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से बाल धोने के बाद सॉफ्ट लगेंगे और चमक भी आएगी।
इसे भी पढ़ें: लंबे और मजबूत बालों के लिए इस्तेमाल करें हर्बल हेयर ग्रोथ टोनर, जानें रेसिपी और फायदे
3. अंगूर के बीजों के तेल को आप होममेड हेयर मास्क में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से बालों में नमी बरकरार रहेगी और बालों की क्वालिटी में भी सुधार होगा।
4. गाढ़े दही के साथ अंगूर के बीजों के तेल की कुछ बूंदे मिलाकर स्कैल्प की मसाज करें और फिर 30 मिनट के बाद माइल्ड शैंपू से बालों को साफ करें। ऐसा करने से सर्दियों के मौसम में होने वाली डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
5. झड़ते बालों को रोकने के लिए आप नींबू के रस में ग्रेप सीड ऑयल (Grapeseed Oil) मिलाकर भी स्कैल्प की मसाज कर सकते हैं और फिर 15 मिनट के बाद बालों को साफ करें। ऐसा करने से बालों का झड़ना कम हो सकता है।
ग्रेप सीड ऑयल एक प्राकृतिक तेल है जो अंगूर के बीजों से निकाला जाता है। इसमें विभिन्न पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इस तेल का नियमित उपयोग करके आप अपने बालों का झड़ना कम कर सकते हैं।
All Images Credit- Freepik