बालों पर अर्जुन की छाल कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे दूर होंगी बालों की समस्याएं

बालों पर अर्जुन की छाल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इन तरीकों से बालों पर अर्जुन की छाल लगा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों पर अर्जुन की छाल कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे दूर होंगी बालों की समस्याएं


How to Apply Arjun Bark on Hair in Hindi: आयुर्वेद में बीमारियों का इलाज करने के लिए तरह-तरह के पेड़-पौधों और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें अर्जुन का पेड़ भी शामिल है। अर्जुन के पेड़ की पत्तियों, फलों और छाल का इस्तेमाल किया जाता है। अर्जुन की छाल को सेहत और त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसकी छाल हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी होता है। इसके अलावा, अर्जुन की छाल बालों से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है। अर्जुन की छाल, बालों को मुलायम और कोमल बनाता है। आइए, खूबसूरत मेकओवर, पश्चिम विहार की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं बालों पर अर्जुन की छाल कैसे लगाएं-

अर्जुन की छाल बालों में कैसे लगाएं?- How to Apply Arjun Bark on Hair in Hindi

1. अर्जुन की छाल का पाउडर और पानी

आप अर्जुन की छाल के पाउडर को अपने बालों पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप अर्जुन की छाल का पाउडर लें। इसे पानी में मिलाएं और फिर बालों पर अप्लाई कर लें। 30-45 मिनट बाद आप अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो सकते हैं। सप्ताह में 1-2 बार इस पेस्ट को अप्लाई करने से बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही, बाल मुलायम और कोमल बनते हैं।

2. अर्जुन की छाल का पाउडर और दही

आप अर्जुन की छाल में दही मिलाकर भी बालों पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में दही लें। इसमें अर्जुन की छाल का पाउडर डालें। अब इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। आधे घंटे बाद आप बालों को सौम्य यानी माइल्ड शैंपू से धो सकते हैं। इससे डैंड्रफ और रूखे बालों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, बालों की ग्रोथ में भी मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- Arjun ki Chhal: इन 4 तरीकों से करें अर्जुन की छाल का सेवन, दूर होंगी कई समस्याएं

ARJUN BARK

3. अर्जुन की छाल का पाउडर और एलोवेरा

बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए आप अर्जुन की छाल के पाउडर में एलोवेरा मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा का जेल लें। इसमें अर्जुन की छाल का पाउडर डालें। अब इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 45-60 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें। इससे बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होंगी।

इसे भी पढ़ेंं- Arjun Barks: 'अर्जुन की छाल' से सेहत को होते हैं ये 8 फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें नुकसान भी

4. अर्जुन की छाल का पाउडर और गुलाब जल

आप गुलाब जल में अर्जुन की छाल का पाउडर मिलाकर भी अपने बालों पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में गुलाब जल लें। इसमें अर्जुन की छाल मिलाएं और अपने बालों पर लगाएं। आप इसे अपने स्कैल्प पर भी लगा सकते हैं। इससे आपके बाल मुलायम और कोमल बनेंगे। 

Read Next

रोज बाल टूटने से आप भी हैं परेशान? डॉक्टर से जानें क्या करें और क्या नहीं

Disclaimer