सर्दियों में लगाएं एलोवेरा जेल से बने ये 5 फेस मास्क, स्किन रहगी सॉफ्ट और ग्लोइंग

सर्दियों में एलोवेरा जेल से बने फेस मास्क लगाने से ड्राई और डल स्किन से भी राहत मिलती है। लेख में जानें सर्दियों में एलोवेरा जेल से फेस मास्क बनाने के तरीके।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में लगाएं एलोवेरा जेल से बने ये 5 फेस मास्क, स्किन रहगी सॉफ्ट और ग्लोइंग


Face Mask For Glowing Skin In Winter At Home: सर्दियों में ड्राईनेस बढ़ने से त्वचा में डलनेस भी आने लगती है। इसके कारण हमारी स्किन भी रूखी और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद साबित होता है। दरअसल, त्वचा से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ आवश्यक विटामिन्स भी पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है। वहीं इसमें मॉइस्चराइजिंग और हाइड्रेटिंग गुण भी होते हैं, जिससे ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है। वैसे तो एलोवोरा को जेल के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर इससे फेस मास्क बनाकर लगाए जाएं, तो इससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग भी बनती है।

winter face mask

सर्दियों में बनाएं एलोवेरा जेल के ये फेस मास्क- Aloevera Face Masks For Winter 

एलोवेरा और शहद- Aloe Vera and Honey

एलोवेरा और शहद दोनों ही स्किन को मॉइस्चराइज और हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं। इसे आप नहाने से 15 मिनट पहले इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा और 1 चम्मच शहद लीजिए। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।

एलोवेरा और टी ट्री ऑयल- Aloe Vera and Tea Tree Oil

एलोवेरा जेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन इंफेक्शन का खतरा कम करने में मदद करते हैं। टी ट्री ऑयल स्किन में सीबम प्रोडक्शन कंट्रोल करने और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। 

फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच पानी और कुछ बूंदे टी ट्री ऑयल की मिलाएं। चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक रहने दें और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 

इसे भी पढ़ें- क्या सर्दियों में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं? जानें क्या कहती हैं ब्यूटी एक्सपर्ट

एलोवेरा जेल और विटामिन-ई- Aloe Vera and Vitamin-E

विटामिन-ई कैप्सूल में मौजूद ऑयल स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है। यह स्किन को ग्लोइंग और स्मूद बनाने में भी मदद करता है। एलोवेरा जेल और विटामिन-ई का फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। अब इसमें 1 विटामिन-ई कैप्सूल मिलाएं। चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

एलोवेरा और नारियल तेल- Aloe Vera and Coconut Oil

नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद आवश्यक गुण स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं। फेस मास्क तैयार करने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। 

इसे भी पढ़ें- सर्दी में चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं एलोवेरा जेल, मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा

एलोवेरा और दही- Aloe Vera and Curd

दही स्किन की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने में मदद करता है। एलोवेरा और दही के फेस मास्क के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच दही लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें। चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 

इस तरह से सर्दियोंं में होने वाली त्वचा की समस्याओं के लिए एलोवेरा फेस मास्क बना सकते हैं। लेकिन अगर आप इनमें से किसी भी चीज को पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।

 

Read Next

सर्दियों में टमाटर से करें चेहरे की क्लींजिंग, दूर होंगी ये 5 समस्याएं

Disclaimer