फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, दिनभर निखरी रहेगी त्वचा

अक्सर फेस वॉश करने के बाद हम कंफ्यूज रहते हैं कि चेहरे पर क्या लगाएं। लेख में जानें फेस वॉश के बाद स्किन पर अप्लाई करने के लिए कुछ नेचुरल ऑप्शन।   
  • SHARE
  • FOLLOW
फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, दिनभर निखरी रहेगी त्वचा


What Products Should Be Applied On Damp Skin: स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए स्किन केयर फॉलो करना जरूरी है। स्किन केयर का सबसे पहला और जरूरी स्टेप होता है फेस वॉश करना। इसके बाद ही स्किन पर कुछ और अप्लाई किया जाता है। लेकिन ऐसे में ज्यादातर लोग कंप्यूज रहते हैं कि फेस वॉश करने के बाद हल्के गीले चेहरे पर क्या लगाएं। ऐसे में आप घर में ही मौजूद स्किन केयर इंग्रेडिएंट्स इस्तेमाल कर सकते हैं, जो स्किन को मॉइस्चराइज करने में भी मदद कर सकते हैं। इस दौरान स्किन पोर्स भी ओपन रहते हैं, जिससे प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से फायदा होता है। तो आइए इस लेख में जानें फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर क्या लगाना चाहिए। 

skin care

फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें- Skin Care Ingredients That Are Best To Apply on Damp Skin

मॉइस्चराइजर- Moisturizer

चेहरा धोने के बाद अगर आप मॉइस्चराइजर लगाते हैं, तो इससे आपकी स्किन को हाइड्रेटेड और मॉइस्चराइज रहने में मदद मिल सकती है। इसलिए फेस वॉश के बाद आप अपने स्किन टाइप के मुताबिक मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं। अगर आपकी ऑयली स्किन है तो जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाएं। लेकिन अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो ऑयल या क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाना फायदेमंद हो सकता है।

एलोवेरा- Aloe Vera

नहाने के बाद अगर आप चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो इससे स्किन पर नेचुरल ग्लो भी रहता है। एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेटेड और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं। यह स्किन को हील करने और इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में डल स्किन से छुटकारा पाने के लिए यूज करें ये 5 होममेड फेस वॉश, जानें बनाने का तरीका

ग्लिसरीन- Glycerine

जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ड्राई रहती है, उनके लिए ग्लिसरीन अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सर्दियों में आप फेस वॉश करने के बाद ग्लिसरीन लगा सकते हैं। यह स्किन को मॉइस्चराइज करने और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकता है।

गुलाब जल- Rose Water

फेस वॉश करने के बाद आप स्किन को हाइड्रेट करने के लिए गुलाब जल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब जल में मौजूद प्राकृतिक गुण स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में भी मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- स्किन को क्लीन करने के लिए यूज करें ये 2 DIY फोमिंग फेस वॉश, जानें बनाने का तरीका

हाइड्रोलिक और लैक्टिक एसिड- Hydraulic and Lactic acid 

अपने स्किन टाइप को समझने के बाद आप हाइड्रोलिक और लैक्टिक एसिड भी इस्तेमाल कर सकते है। हाइड्रोलिक एसिड स्किन को फ्लेक्सिबल बनाने में मदद करता है, साथ ही इसके इस्तेमाल से झुर्रियां भी कम होती हैं। लैक्टिक एसिड का सीरम स्किन से डेड स्किन सेल्स निकालने और हाइड्रेशन में मदद करता है। यह सेंसिटिव स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।  

इन चीजों को फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर लगा सकते हैं। लेकिन अगर आप इनमें से किसी भी चीज को पहली बार इस्तेमाल करेंगे, तो एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।

 

Read Next

सर्दियों में दूध से करें चेहरे की क्लींजिंग, दूर हो जाएंगी त्वचा की ये 4 समस्याएं

Disclaimer