गर्मियों में डल स्किन से छुटकारा पाने के लिए यूज करें ये 5 होममेड फेस वॉश, जानें बनाने का तरीका

Homemade Face Wash: होममेड फेसवॉश डार्क स्पॉट्स और डल स्किन से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानें घर पर फेस वॉश बनाने का तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में डल स्किन से छुटकारा पाने के लिए यूज करें ये 5 होममेड फेस वॉश, जानें बनाने का तरीका


How To Make Homemade Face Wash: अस्वस्थ खानपान और व्यस्त जीवनशैली त्वचा को प्रभावित करने लगती है। इसके कारण त्वचा पर डलनेस, डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अपनी स्किन के लिए ज्यादातर लोग डॉक्टर की सलाह लिए बिना ही कोई भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। जो शुरूआत में असर तो दिखाते हैं, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद साइड इफेक्ट्स करने लगते हैं। ऐसे में असरदार साबित होते हैं बरसो पुराने घरेलू नुस्खे। जैसे कि घर पर तैयार किये गए फेस वॉश। गर्मियों में होममेड फेस वॉश का इस्तेमाल करना डार्क स्पॉट्स और डल स्किन की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। तो चलिए आज इसी विषय पर बात करते हुए जानते हैं होममेड फेस वॉश तैयार (Homemade Face Wash) करने के तरीके। 

home made face wash

घर पर नेचुरल फेस वाश कैसे बनाएं - How To make natural face wash at home

दही और बेसन का फेस वॉश

अगर आपको डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन की समस्या हो रही है, तो बेसन और दही का फेस वॉश आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच बेसन और एक चुटकी दही लीजिए। पेस्ट तैयार करने के लिए जरूरत अनुसार गाढा दही मिलाएं और चेहरे पर मसाज करें। इस फेस वॉश से 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और सादे पानी से चेहरा धो लें।

बेसन में मौजूद बारीक कण त्वचा की गंदगी साफ करने में मदद करेंगें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डल और डैमेज स्किन से निजात दिलाने में मदद करेगा। हल्दी में पाए जाने वाले एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा की समस्याओं का खतरा कम करने में मदद करेंगे।

इसे भी पढ़े- स्किन को क्लीन करने के लिए यूज करें ये 2 DIY फोमिंग फेस वॉश, जानें बनाने का तरीका

शहद और एलोवेरा का फेस वॉश

ड्राई स्किन वालो के लिए शहद और एलोवेरा का फेस वॉश सबसे बेहतर साबित हो सकता है। फेस वॉश तैयार करने के लिए 1 चम्मच शहद के साथ 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस मिक्चर से 2 मिनट तक मसाज करें और सादे पानी से चेहरा साफ कर लें। 

शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण स्किन इन्फेक्शन का खतरा कम कर सकते हैं। इसके साथ ही यह स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में मदद भी कर सकता है। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और हाइड्रेटिंग गुण त्वचा को कूलिंग इफेक्ट देने और हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है। 

मुल्तानी मिट्टी और कच्चे दूध का फेस वॉश

रोजाना इस्तेमाल के लिए मुल्तानी मिट्टी से बेहतर क्या ही होगा। यह फेस वॉश सभी स्किन के लिए बेहतर है। मुल्तानी मिट्टी का फेस वॉश बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में जरूरत अनुसार कच्चा दूध मिलाएं। इस पेस्ट से 2 मिनट तक मसाज करें। 

मुल्तानी मिट्टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकते हैं। यह डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन, डल स्किन की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। कच्चा दूध स्किन को टोन करने में मदद करता है। इसमें मौजूद मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा पर नमी बनाए रखने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़े- ऑयली स्किन के लिए बेस्ट होते हैं ये 4 तरह के फेश वॉश

स्ट्रॉबेरी और दही का फेस वॉश

स्ट्रॉबेरी और दही त्वचा पर गुलाबी निखार लाने में मदद कर सकते हैं। यह फेस वॉश तैयार करने के लिए 3 स्ट्रॉबेरी  को  2 चम्मच दही के साथ मिलाएं और कुछ मिनट तक मसाज करें। 

स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स त्वचा में निखार लाने में मदद कर सकते हैं। वहीं दही का इस्तेमाल त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकता है।

दही और खीरा का फेस वॉश

स्किन को ग्लोइंग और रिफ्रेशिंग रखने के लिए दही और खीरे का फेस वॉश फायदेमंद हो सकता है। यह फेस वॉश तैयार करने के लिए आधे खीरे का रस निकालें। इसमें 2 चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर मसाज करें। 

इस तरह से आप गर्मियों के लिए घर पर ही फ्रेश फेस वॉश तैयार कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इनमें से किसी भी चीज का इस्तेमाल पहली बार कर रहे हैं, तो एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। 

 

Read Next

सिर्फ चेहरे पर नहीं होंठों पर भी लगाएं सनस्क्रीन, कालापन होगा दूर और आएगा गुलाबी निखार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version