Benefits of Applying Wheat Flour on Face: फेस क्लींजिंग स्किन केयर रूटीन का पहला स्टेप होता है। अगर आप फेस क्लींजिंग यानी फेस वॉश अवॉइड करते हैं, तो इससे आपके स्किन सेल्स में गंदगी जमने लगती है। फेस वॉश के लिए ज्यादातर लोग मार्केट में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स हर किसी को सूट नहीं करते हैं। कुछ लोगों को इसके इस्तेमाल से स्किन प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं। ऐसे में आप दूध और आटे को चेहरा धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इन प्राकृतिक चीजों से स्किन पर साइड इफेक्ट्स होने का खतरा भी नहीं होगा। आइये इस लेख में जानें रोज चेहरा धोने के लिए यह नुस्खा कैसे फायदेमंद है।
चेहरा धोने के लिए बनाएं कच्चे दूध और आटे का पेस्ट- Raw Milk and Wheat Flour Wash Face
दिन में दो बार फेस वॉश करना स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इस पेस्ट के लिए आपको बाउल में 1 चम्मच गेहूं का आटा और में 1 चम्मच चावल का आटा लेना है। मिलाने के लिए कच्चा दूध इस्तेमाल करें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं। चेहरा गीला करने के बाद इसे लगाएं। एक से दो मिनट इसे चेहरे पर मसाज करें और पानी से धो लें। थोड़ा गाढ़ा तैयार करके आप इसे फेस मास्क की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे चेहरा के साथ गर्दन और हाथ-पैरों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- टैनिंग दूर करने के लिए इन तरीकों से चेहरे पर लगाएं कच्चा दूध, चेहरे पर आएगा ग्लो
कच्चा दूध और आटे के फेस वॉश के फायदे- Benefits of Raw Milk and Wheat Flour Face Wash
स्किन ग्लोइंग बनाए- Keep Skin Glowing
इस फेस वॉश में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाए रखते हैं। आटा त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करता है। एलोवेरा जेल त्वचा को नमी प्रदान करता है। इससे त्वचा में निखार आता है।
पिगमेंटेशन कम करे- Reduce Pigmentation
अगर आपको पिगमेंटेशन की समस्या है, तो यह फेस वॉश आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है, जिससे दाग-धब्बे कम होते हैं।
इसे भी पढ़ें- साबुन या फेसवॉश के बजाए धोएं बेसन से चेहरा, मिलेंगे ये 5 फायदे
डार्क स्पॉट्स से राहत देता है- Reduce Dark Spots
डार्क स्पॉट्स कम करने में भी यह फेस मास्क फायदेमंद है। चावल का आटा चेहरे के निशान कम करता है। इससे चेहरे के काले दाग-धब्बे भी कम होते हैं।
स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है- Makes Skin Soft and Smooth
कच्चा दूध स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है। एलोवेरा जेल भी स्किन को हाइड्रेट रखता है। इसके इस्तेमाल से आपको स्किन सॉफ्ट और स्मूद लगेगी।
फेस वॉश इस्तेमाल करने के बाद स्किन को मॉइस्चराइज जरूर करें। अगर आपकी ड्राई स्किन है या आपको स्किन प्रॉब्लम्स रहती हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करें।