साबुन या फेसवॉश के बजाए धोएं बेसन से चेहरा, मिलेंगे ये 5 फायदे

Benefits Of Washing Face With Besan: बेसन से चेहरा धोने से त्वचा को कई लाभ मिलते हैं, अगर आप फेस वॉश के बजाए बेसन से चेहरा धोने के 5 फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
साबुन या फेसवॉश के बजाए धोएं बेसन से चेहरा, मिलेंगे ये 5 फायदे


चेहरे को धोने के लिए फेस वॉश या साबुन का प्रयोग तो हम सभी करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी चेहरा धोने के लिए बेसन का प्रयोग किया है? चेहरे की कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बेसन से चेहरा धोना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आज भी जब किसी लड़की की शादी होती है तो कच्चे दूध में बेसन और हल्दी मिलाकर उबटन किया जाता है। जिससे त्वचा पर नैचरली ग्लो आता है। बेसन एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है, यह त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करता है। बेसन से चेहरा धोने से त्वचा को कई लाभ मिलते हैं। इस लेख में हम आपको बेसन से चेहरा धोने के फायदे और बेसन से चेहरा धोने का सही तरीका बता रहे हैं

बेसन से चेहरा धोने के 5 फायदे- Washing Face With Besan Or Gram Floor Benefits

1. त्वचा की मृत कोशिकाओं को साफ करता है

बेसन एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। अगर आप बेसन से चेहरा धोते समय कुछ मिनट चेहरे की मसाज करने से त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलती है। यह एक प्राकृतिक स्क्रब है जो त्वचा से अतिरिक्त तेल, रोम छिद्रों में जमा गंदगी को साफ करने में मदद करता  है।

Washing Face With Besan Benefits

2. टैनिंग दूर होती है

गर्मियों में टैनिंग की समस्या बहुत आम है। लेकिन बेसन से चेहरा धोने से आपको टैनिंग दूर करने में मदद मिलती है। बेसन त्वचा पर जमा गंदगी को साफ करता है और त्वचा की रंगत में सुधार करता है।

इसे भी पढें: दाढ़ी में खुजली होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, जानें कैसे दूर करें खुजली

3. झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होती हैं

चेहरा धोने के लिए बेसन का इस्तेमाल करने से त्वचा को टाइट करने में मदद मिलती है। इससे त्वचा पर मौजूद झुर्रियां और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही त्वचा के बढ़े हुए रोम छिद्र भी श्रिंक होते हैं।

4. कील-मुंहासे और दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है

कील-मुंहासों का एक बड़ा कारण त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल और गंदगी है, जो रोमछिद्रों में जमा हो जाती है। मुंहासों चेहरे पर जिद्दी निशान छोड़ जाते हैं। बेसन चेहरे पर मौजूद गंदगी को साफ करता है, मुहांसों की सूजन करता है और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है।

ये भी देखें:

5. कोमल और दमकती त्वचा मिलती है

बेसन से चेहरा धोने से त्वचा ड्राई नहीं होती है, यह त्वचा में नमी को लॉक करने में मदद करता है। बेसन से चेहरे धोने के त्वचा बहुत सॉफ्ट हो जाती है। त्वचा की रंगत साफ होती है और आपको एक दमकती त्वचा मिलती है।

इसे भी पढें: मानसून में चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, आएगा निखार

बेसन से चेहरा कैसे धोएं? (How To Wash Face With Besan)

बेसन से चेहरा धोना बहुत आसान है। आपको बस थोड़ा दूध लेना है और उसमें बेसन मिलाकर त्वचा पर कुछ देर मालिश करनी है। उसके बाद आपको सादे पानी से चेहरा धो लेना है।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

मानसून के लिए सबसे अच्छा फेशियल कौन-सा है? घर पर ही इस तरह करें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version