Benefits of Bathing with Besan In Summer: त्वचा के लिए बेसन का इस्तेमाल लोग लंबे समय से करते आ रहे हैं। आपको सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई ब्यूटी हैक्स मिल जाएंगे, जिसमें बेसन को त्वचा पर इस्तेमाल करने का तरीका बताया हो। दादी-नानी से लेकर कई ब्यूटी एक्सपर्ट तक, त्वचा के लिए बेसन फायदेमंद मानते हैं। ज्यादातर लोग इसे फेस पैक या फेस स्क्रब बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लोग बेसन को साबुन की जगह इस्तेमाल करना भी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मियों में बेसन से नहाना आपके लिए कैसे फायदेमंद है? आइये इस लेख के माध्यम से जानें गर्मियों में बेसन से नहाने से त्वचा को क्या फायदे मिलते हैं।
गर्मियों में बेसन से नहाने के फायदे- Why Bathing with Besan Is Beneficial In Summer
सनटैनिंग रिमूव करे
गर्मियों में कई लोगों को सनटैनिंग की समस्या हो जाती है। ऐसे में उनकी स्किन चेहरे के रंग से अलग नजर आने लगती है। यह देखने में काफी अजीब भी लगता है। ऐसे में बेसन से नहाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बेसन में बारीक कण पाए जाते हैं, जो स्किन सेल्स की सफाई करने में मदद करते हैं। बेसन त्वचा को निखारने में भी मदद करता है।
त्वचा में नमी बनाए रखे
त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए बेसन फायदेमंद है। इसमें प्राकृतिक रूप से चिकनाहट पाई जाती है। ऐसे में जब बेसन त्वचा पर इस्तेमाल किया जाता है, तो इससे स्किन ड्राई नहीं होती है। प्राकृतिक रूप से चिकनाहट मौजूद होने के कारण यह त्वचा को नमी देता है। यह ड्राई और ऑयली दोनों तरह के स्किन टाइप के लिए फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में बालों पर इन 4 तरीकों से लगाएं बेसन, बाल बनेंगे मुलायम और चमकदार
डेड स्किन सेल्स रिमूव करने में मदद करे
गर्मियों में हमें पसीना ज्यादा आता है। ऐसे में धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से स्किन मैली होने लगती है। इसके कारण स्किन पर डेड सेल्स जमने लगते हैं। इन डेड सेल्स को साफ करने के लिए आप बेसन इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन में बारीक कण मौजूद होते हैं। यह स्किन से धूल-मिट्टी और गंदगी साफ करने में मदद कर सकते हैं। इससे स्किन की गहराई से सफाई हो जाती है।
स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाए
सॉफ्ट और स्मूद स्किन हर किसी की चाह होती है। लेकिन बाजार के केमिकलयुक्त साबुन स्किन को ड्राई और हार्ड करने लगते हैं। ऐसे में आप बेसन इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक रूप से चिकनाहट मौजूद होती है। बेसन से नहाने से आपकी स्किन सॉफ्ट और स्मूद भी बन सकती है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लगाएं त्वचा को ठंडक देने वाले ये 3 उबटन, जानें बनाने का तरीका
स्किन को हेल्दी बनाए रखे
स्किन को हेल्दी रखने के लिए बेसन एक हेल्दी विकल्प है। बाजार के साबुन में केमिकल्स ज्यादा पाए जाते हैं। ऐसे में कुछ लोगों को इससे इंफेक्शन या इरिटेशन भी हो सकती है। इसकी जगह आप बेसन इस्तेमाल कर सकते हैं। यह प्राकृतिक होता है जिसके इस्तेमाल से स्किन इंफेक्शन या एलर्जी का खतरा नहीं होगा।
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको बेसन अवॉइड करना चाहिए। साथ ही, अगर आपको स्किन प्रॉब्लम्स रहती हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही बेसन इस्तेमाल करें।